Overview:
हाल ही आई खबरों के मुताबिक साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा को डेंगू के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसके बाद उनकी फिल्म 'Kingdom' के प्रमोशंस को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।
Vijay Devarakonda Hospitalized Before Kingdom Release: साउथ सुपरस्टार विजय देवराकोंडा की अपकमिंग फिल्म किंगडम 31 जुलाई 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। लेकिन हाल ही आई खबरों के मुताबिक विजय देवरकोंडा को डेंगू के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसके कारण फिल्म के प्रमोशंस को लेकर अटकलें बढ़ गई हैं। इस साल 2025 में विजय देवरकोंडा कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं।
डेंगू के चलते कराया गया विजय देवरकोंडा को अस्पताल में भर्ती
हाल ही में आई खबरों के मुताबिक, साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा को डेंगू ने जकड़ लिया है। ऐसे में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। अपनी बीमारी के चलते ही ‘अर्जुन रेड्डी’ स्टार ने अपनी आने वाली फिल्म ‘किंगडम’ के प्रमोशन्स से दूरी बनाने का फैसला लिया है। हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार, विजय को 20 जुलाई 2025 तक अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है, जिसके बाद वे शायद प्रमोशन और इवेंट्स में नजर आएंगे। आपको बता दें, विजय देवरकोंडा का परिवार लगातार अस्पताल में उनकी देखभाल के लिए मौजूद है।
31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘Kingdom’
विजय देवरकोंडा की अपकमिंग फिल्म ‘किंगडम’ एक स्पाई एक्शन फिल्म है, जिसे गौतम तिन्नानूरी ने डायरेक्ट किया है। ‘Kingdom’ स्वतंत्रता के बाद के सिंहली-तमिल संघर्ष की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें वहां के बढ़ते तनाव को बेहद खूबसूरती से दर्शाया गया है। फिल्म में विजय देवरकोंडा के साथ-साथ भाग्यश्री बोरसे और सत्यदेव मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। आपको बता दें कि यह फिल्म पहले 28 मार्च 2025 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे पोस्टपोन करके 31 जुलाई 2025 कर दिया गया है।
हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म को जल्द ही OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर भी रिलीज किया जाएगा।
वर्क फ्रंट पर क्या कर रहे हैं विजय देवरकोंडा?
साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा ‘किंगडम’ के बाद ‘श्याम सिंघा रॉय’ के डायरेक्टर राहुल सांकृत्यायन के साथ एक फिल्म में नजर आएंगे। जिसका टाइटल फिलहाल के लिए VD14 रखा गया है।
VD14 औपनिवेशिक भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित एक हिस्टोरिक ड्रामा है। इसके अलावा, विजय देवरकोंडा रवि किरण कोला की फिल्म SVC59 में भी जल्द नजर आएंगे।
