Summary: द राजा साहब’ में प्रभास का धमाका, मेकर्स ने दिया अजीबोगरीब वादा
साउथ सुपरस्टार प्रभास की आगामी फिल्म ‘द राजा साहब’ इन दिनों चर्चा में है। फिल्म में निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन और रिद्धि कुमार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। हाल ही में आयोजित प्री-रिलीज इवेंट में डायरेक्टर मारुति ने फैंस से वादा किया कि अगर 1% भी दर्शक फिल्म से निराश हुए तो वे सीधे उनसे सवाल कर सकते हैं।
The Raja Saab: साउथ के सुपरस्टार प्रभास की आने वाली फिल्म ‘द राजा साहब’ इन दिनों खूब चर्चा में है। फिल्म की पूरी टीम प्रमोशन में लगी हुई है। इस फिल्म में प्रभास, निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन और रिद्धि कुमार नजर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म का प्री-रिलीज इवेंट रखा गया, जहाँ फिल्म की स्टारकास्ट को फैंस के सामने पेश किया गया और उन्होंने फिल्म के बारे में फैंस से बातचीत भी की। इस इवेंट के दौरान फिल्म के डायरेक्टर मारुति ने फैंस से एक बड़ा दावा किया। यही दावा सुनकर फैंस इस फिल्म को देखने के लिए और ज्यादा एक्साइटेड हो गए।
डायरेक्टर ने फैंस से किया अनोखा वादा
What a day it was 🥹🥹❤️❤️
— The RajaSaab (@rajasaabmovie) December 27, 2025
So many emotions, so much high and everything we waited for this day for so long. Seeing the Rebels come from far and wide and make the event a blockbuster brought all the smiles 🫶🏻🫶🏻🫶🏻#Prabhas #TheRajaSaab pic.twitter.com/l5Ewnv1nDV
दरअसल, मारुति के डायरेक्शन में बनी ‘द राजा साहब’ फिल्म के रिलीज से पहले, मेकर्स ने हाल ही में एक प्री-रिलीज इवेंट रखा, जहां डायरेक्टर ने दर्शकों से एक पक्का वादा किया। इवेंट के दौरान निर्देशक मारुति ने दर्शकों को संबोधित करते हुए फिल्म की सफलता को लेकर अपना भरोसा जताया। इस दौरान दर्शकों से एक बड़ा दावा करते हुए निर्देशक ने कहा कि अगर आप में से 1 प्रतिशत लोग भी फिल्म से निराश होते हैं, चाहे वो ‘रेबेल स्टार’ के प्रशंसक हों या परिवार, तो आप मेरे घर आकर मुझसे सवाल कर सकते हैं। इस दौरान उन्होंने अपना पता भी बताया विला नंबर 17, कोल्ला लक्जुरिया, कोंडापुर। निर्देशक के इस दावे पर दर्शकों ने तालियां बजाईं। जबकि मंच पर मौजूद अभिनेता प्रभास इस दौरान सिर्फ मुस्कुराते हुए नजर आए। इवेंट के दौरान मारुति भावुक हो गए जब उन्होंने ‘द राजा साब’ के विजन और भव्यता के अनुरूप ढलने के लिए प्रभास द्वारा किए गए अथक प्रयासों के बारे में बताया। तभी प्रभास ने निर्देशक को गले लगाया।
मालविका ने प्रभास को बताया प्यारा इंसान
#TheRajaSaab Gang 🔥 pic.twitter.com/5tErLcsBT2
— The RajaSaab (@rajasaabmovie) December 28, 2025
इवेंट में मालविका मोहनन ने प्रभास की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रभास बहुत अच्छे और प्यारे इंसान हैं, जिनके साथ काम करना उनके लिए खास अनुभव रहा। उन्होंने कहा, “धन्यवाद – सच में, इसके लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।”साथ ही उन्होंने डायरेक्टर मारुति का भी शुक्रिया अदा किया। मालविका ने कहा कि मारुति ने उन्हें भैरवी का रोल दिया और इसमें सिर्फ गाने या रोमांस ही नहीं, बल्कि कॉमेडी, ड्रामा और एक्शन भी दिया। उन्होंने बताया कि ये उनके लिए बहुत खास मौका था क्योंकि फिल्म में एक्शन किंग हैं।
द राजा साहब में प्रभास का यादगार प्रदर्शन
𝐓𝐡𝐞 𝐋𝐞𝐠𝐚𝐜𝐲 𝐨𝐟 𝐓𝐡𝐞 𝐑𝐚𝐣𝐚𝐒𝐚𝐚𝐛 – 𝐄𝐩𝐢𝐬𝐨𝐝𝐞 𝟑 💥💥#Prabhas in a MOST ENTERTAINING show for the PAN INDIA audience ❤️🔥❤️🔥#TheRajaSaab pic.twitter.com/JmCvCxq3zm
— The RajaSaab (@rajasaabmovie) December 26, 2025
इससे पहले, फिल्म के ऑफिशियल एक्स पेज पर शेयर किए गए एक वीडियो मैसेज में मारुति ने प्रभास के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा, ‘तेलुगु दर्शकों ने प्रभास का एंटरटेनिंग वर्जन देखा है। लेकिन पैन इंडिया ने कभी नहीं। थिएटर से बाहर आने के बाद, आपको इस फिल्म के प्रभास कई सालों तक याद रहेंगे। गेट-अप और सब कुछ, यह एक शानदार एपिसोड है और ऐसा इंडियन स्क्रीन पर पहले कभी नहीं देखा गया’।
9 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
फिल्म ‘द राजा साहब’ अगले साल 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। इस फिल्म में प्रभास के साथ-साथ निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन और रिद्धि कुमार जैसे सितारे भी नजर आएंगे। फिल्म का जॉनर हॉरर कॉमेडी है, यानी इसमें डर और हंसी दोनों का मज़ा देखने को मिलेगा। यह फिल्म पैन इंडिया रिलीज़ होगी, यानी पूरे भारत में दिखाई जाएगी। जब से मेकर्स ने फिल्म की घोषणा की है, फैंस में इसके लिए बहुत उत्साह है। अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं, और फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
फिल्मों में प्रभास का सफर
प्रभास ने अब तक लगभग 25 से ज़्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्होंने मुख्य रूप से तेलुगु सिनेमा में अपनी पहचान बनाई है, लेकिन उनकी फिल्में पूरे भारत में लोकप्रिय हुई हैं। उनकी सबसे बड़ी हिट फिल्में ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ और ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ हैं, जिन्होंने उन्हें इंडिया का सुपरस्टार बना दिया। इसके अलावा उन्होंने साहो, राधे श्याम और हाल ही में सालार जैसी फिल्मों में भी काम किया है।
