Fans are eagerly awaiting South superstar Prabhas’ most anticipated horror-comedy film ‘The Raja Saheb,’ in which Prabhas will be seen in a double role
The Raja Saab

The Raja Saab: साउथ सुपरस्टार प्रभास की मोस्ट अवेटेड हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साहब’ को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्सुकता थी जिसमें प्रभास हीरो हैं। फिल्म में मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल और रिद्धि कुमार मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि बोमन ईरानी, जरीना वहाब भी अहम किरदार निभा रहे हैं। मारुति द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म पोंगल पर 9 जनवरी 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

The Times of India (द टाइम्स ऑफ़ इंडिया)

Rating: 2.5 out of 5.

इसकी फैंटेसी पर आधारित कहानी में अच्छी संभावनाएं थीं। लेकिन ढीली पटकथा और कमजोर प्रस्तुति की वजह से फिल्म अपनी पूरी क्षमता तक नहीं पहुंच पाती। ‘राजा साब’ में स्टार की मौजूदगी को ध्यान में रखकर फिल्म बनाई गई है, यह साफ नजर आता है, लेकिन अगर कहानी को और कसकर लिखा जाता और भावनात्मक पक्ष पर ज्यादा ध्यान दिया जाता, तो यह सिर्फ देखने में अच्छी लगने वाली लेकिन थोड़ी बिखरी हुई फिल्म के बजाय कहीं ज्यादा असरदार बन सकती थी।

NDTV (एनडीटीवी)

Rating: 1.5 out of 5.

फिल्म की लिखावट बेहद कमजोर है। कई जगह यह साफ़ नहीं हो पाता कि कोई किरदार कहां से आया और उसका बाकी किरदारों से क्या संबंध है। फिल्म को हॉरर-कॉमेडी कहा गया है, लेकिन न इसमें डर महसूस होता है और न ही हंसी आती है। बैकग्राउंड स्कोर जरूरत से ज्यादा भारी और शोरगुल वाला है। फिल्म में तीन-तीन अभिनेत्रियां हैं, लेकिन किसी का भी किरदार न तो जमता है और न ही कोई खास छाप छोड़ पाता है।

इंडिया टुडे (India Today)

Rating: 1.5 out of 5.

हर हॉरर कॉमेडी फिल्म एक तय ढांचे पर चलती है एक आत्मा होती है, उसका फ्लैशबैक होता है और हीरो-हीरोइन की रिडेम्पशन यानी सुधार की कहानी दिखाई जाती है। फर्क बस इतना होता है कि हर फिल्म इस ढांचे को किस तरह अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करती है। लेकिन द राजा साब इस बुनियादी ढांचे को भी सही से इस्तेमाल नहीं कर पाती। कहानी कभी गांव से सीधे हैदराबाद पहुंच जाती है, फिर हैदराबाद के बाहर के इलाकों में भटकती रहती है, वो भी बिना किसी साफ वजह के। नतीजा यह होता है कि पूरी फिल्म देखते वक्त दर्शक उलझन में ही रहता है।

कोईमोई (Koimoi)

Rating: 1 out of 5.

इस फिल्म में न तो कोई ढंग की कहानी है, न ही अभिनय में दम, न क्लाइमैक्स असर छोड़ता है। सेटअप बेहद कमजोर है, बैकग्राउंड म्यूज़िक परेशान करने वाला है, डब किए गए डायलॉग्स बनावटी और अविश्वसनीय लगते हैं, गाने चिढ़ाने वाले हैं और ऊपर से फिल्म की लंबाई भी सिरदर्द बना देती है।

गृहलक्ष्मी (Grehlakshmi)

Rating: 1.5 out of 5.

द राजा साब का कॉन्सेप्ट नया है, लेकिन कहानी उसे संभाल नहीं पाती। हॉरर-कॉमेडी का ढांचा होते हुए भी फिल्म उसे सही तरह से इस्तेमाल नहीं कर पाती। भारी बजट के बावजूद वीएफएक्स और ग्रीन-स्क्रीन सीन नकली लगते हैं। कहानी गांव से शहर तक बिना दिशा के भटकती रहती है। डबिंग, बैकग्राउंड म्यूज़िक और गाने फिल्म को और कमजोर बनाते हैं। कुल मिलाकर, बड़े इरादों वाली यह फिल्म कमजोर एक्ज़ीक्यूशन की शिकार हो जाती है।

ऑडियंस रिएक्शन (Audience’s Reaction)

हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ का पहला गाना ‘रिबेल सॉन्ग’ रविवार को रिलीज होते ही फैंस के बीच धमाल मचा गया। लिरिकल वीडियो में प्रभास रंग-बिरंगे कपड़ों में नजर आते हैं और बड़ी भीड़ के साथ जोश से भरे अंदाज में डांस करते दिखाई देते हैं, जिसे देखकर उनके फैंस बेहद खुश हो उठे उनके रिएक्शन्स से ये साफ झलकता है। थमन द्वारा दिए गए संगीत के साथ इसका तेलुगू वर्जन संजीत हेगड़े और ब्लेज ने गाया है, जबकि बोल रामजोगय्या शास्त्री के हैं। हिंदी वर्जन के बोल कुमार ने लिखे हैं और इसे सचेत टंडन ने आवाज दी है। यही गाना तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज किया गया है।

रोमांटिक हॉरर कॉमेडी ‘द राजा साहब’ का ट्रेलर शुरुआत से ही दिलचस्प बना देता है, जहां हिप्नोटाइजेशन के सीन में मनोवैज्ञानिक बने बोमन ईरानी प्रभास से कहते हैं— “तुम्हारा दिमाग सिर्फ मेरे ऑर्डर को फॉलो करता है।” तभी प्रभास घबराकर चीखते हैं, “हे भगवान! उसने उन्हें मार डाला!” और फिर कहानी अचानक एक भूतिया महल की तरफ बढ़ जाती है, जहां प्रभास अपने साथियों के साथ एक खतरनाक आत्मा का सामना करते दिखते हैं। ट्रेलर में प्रभास का लड़ाई का दमदार ऐलान, रोमांस की झलक, तगड़ा एक्शन और कॉमेडी का मजेदार तड़का देखने को मिलता है। इसी बीच संजय दत्त की ओझा वाले किरदार में एंट्री इसे और रोमांचक बना देती है, क्योंकि वे फिल्म के मेन विलन भी हैं।

‘द राजा साब’ का टीजर हुआ रिलीज़

प्रभास की मच-अवेटेड फ़िल्म ‘द राजा साब’ का टीज़र आखिरकार रिलीज़ हो गया है और करीब 2 मिनट 28 सेकंड के इस दमदार वीडियो ने फैंस का दिल जीत लिया है। टीज़र की शुरुआत एक घने जंगल के बीच खड़े डरावने किले से होती है, जहां एक रहस्यमयी आवाज़ कहती है— “ये घर मेरा शरीर है, यहां की दौलत मेरी रूह, मेरे जाने के बाद इसे मैं ही भोगूंगा।” इसके बाद डरावनी दुनिया की अजीबोगरीब झलकियां दिखाई देती हैं, लेकिन तभी प्रभास अपने कॉमिक अंदाज में एंट्री लेकर माहौल पूरी तरह हल्का कर देते हैं। फैंस को यकीनन प्रभास का ये नया अवतार पसंद आएगा।

The Raja Saab Bollywood Movie

निर्देशकमारुथी
निर्माताटीजी विश्व प्रसाद , विवेक कुचिबोटला , ईशान सक्सेना
अभिनेताप्रभास, निधि अग्रवाल, बोमन ईरानी, संजय दत्त, मालविका मोहनन
संगीतकारथमन एस
स्टूडियोपीपल मीडिया फैक्ट्री
आईवी एंटरटेनमेंट
प्रदर्शन तिथि(याँ)9 जनवरी 2026
बजट₹400 crore
भाषाहिन्दी,तेलगू
The Raja Saab Bollywood Hindi Movie


द राजा साब Latest Video

YouTube video
YouTube video
YouTube video

The Raja SaaB News

द राजा साब हुई फ्लॉप तो डायरेक्टर ने लोगों को ठहराया जिम्मेदार, फैंस का मेकर्स पर फूटा गुस्सा

पोंगल के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म को साल की सबसे बड़ी हिट माना जा रहा था। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।

‘अगर 1% भी निराश हुए तो मेरे घर आ जाना…’- प्रभास की ‘द राजा साब’ पर डायरेक्टर का अनोखा दावा

The Raja Saab: साउथ के सुपरस्टार प्रभास की आने वाली फिल्म ‘द राजा साहब’ इन दिनों खूब चर्चा में है। फिल्म की पूरी टीम प्रमोशन में लगी हुई है। इस फिल्म में प्रभास, निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन और रिद्धि कुमार नजर आने वाले हैं।…

प्रभास के बदले हुलिए को देख लोगों ने उड़ाया था मजाक, वायरल हुआ वीडियो, बोले- ये तो वड़ा पाव जैसे…

प्रभास की जिंदगी का एक सबसे विवादित मोड़ साल 2021 में आया, जिसने सोशल मीडिया पर भूचाल ला दिया था। उनके लुक का खूब मजाक बना था।

क्लासिक रिबेल स्टार की वापसी! ‘द राजा साब’ पोस्टर से बढ़ी हलचल, पहला गाना 23 नवंबर को”

The Raja Saab First Song: साउथ सुपरस्टार प्रभास एक बार फिर से सुर्खियों में हैं और इस बार वजह है उनकी आने वाली फिल्म द राजा साब का नया पोस्टर, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। फिल्म का नया पोस्टर सामने आते ही…

‘द राजा साब’ के ट्रेलर ने मचाई सनसनी, प्रभास-संजय दत्त का खतरनाक लुक, हर सीन है फुल सरप्राइज

The Raja Saab Trailer out: तेलुगू स्टार प्रभास पिछले कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी हिट फिल्म देने में सफल नहीं रहे हैं। उनके फैंस लंबे समय से ऐसी फिल्म का इंतजार कर रहे थे, जो थिएटर्स में उन्हें फिर से उत्सव…

द राजा साब अन्य विवरण

लिखितमारुथी
कहानीमारुथी
छायांकनकार्तिक पलानी
संपादितकोटागिरी वेंकटेश्वर राव
वितरितबी4यू मोशन पिक्चर्स
देशभारत
द राजा साब अन्य विवरण

द राजा साब स्टार कास्ट

  • Prabhas
  • Nidhi Agarwal
  • Malvika Mohan
  • Boman Irani
  • Sanjay Dutt
  • Zarina Wahab

द राजा साब वीडियो

YouTube video
YouTube video
YouTube video


द राजा साब तस्वीरें

FAQ | द राजा साब

‘द राजा साहब’ कब रिलीज़ होगी?

फिल्म 9 जनवरी 2026, पोंगल के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

फिल्म में प्रभास किस तरह का किरदार निभा रहे हैं?

प्रभास फिल्म में डबल रोल में नज़र आएंगे—एक हॉरर, एक कॉमिक अंदाज़ के साथ, जिससे फिल्म में मस्ती और रोमांच दोनों का मिश्रण दिखेगा।

‘द राजा साहब’ का निर्देशन किसने किया है?

फिल्म का निर्देशन मारुति ने किया है, जो इस बार प्रभास के साथ पहली बार हॉरर-कॉमेडी जॉनर में काम कर रहे हैं।

फिल्म में विलन कौन है?

फिल्म का मुख्य विलन संजय दत्त हैं, जो एक शक्तिशाली ओझा की भूमिका में नजर आने वाले हैं।