GHKKPM Episode Update: गुम है किसी के प्यार में फिलहाल चल रही ट्रैक में सवी और ईशान को एक ही कमरे में बंद बताया जा रहा है जहां उन्होंने अपना लड़ाई झगड़ा छोड़कर एक दूसरे को सपोर्ट करना शुरू कर दिया है। सवि ईशान को अपनी कहानी बताएगी और वह सई विराट के शहीद होने की कहानी सुनकर रो पड़ेगा और सभी को वादा करेगा कि वह उसका सपना पूरा करेगा। अब ईशान और सवि की नजदीकी अक्का साहिब को रास नहीं होगी और कहानी में रीवा की एंट्री होने वाली है।
GHKKPM Episode Update: सवि को समझेगा ईशान
गुम है किसी के प्यार में की कहानी में दशक लंबे समय से बदलाव का इंतजार कर रहे थे जो अब दिखाई देने लगा है। ईशान और सवि के बीच की दुश्मनी अब दोस्ती में बदलती हुई दिखाई दे रही है। दोनों हॉस्टल के कमरे में बंद है जहां नूडल्स खाने के बाद वह सोने का फैसला करते हैं। सवि कहती है कि वह नीचे सो जाएगी और ईशान पलंग पर सो जाए लेकिन वह उसे कहता है कि वह कुर्सी पर ही सो जाएगा। जब ईशान कुर्सी पर नहीं सो पता है तो सवि अपना बिस्तर नीचे लगती है निशान भी यही करता है इस पर सवि कहती है कि वह उसकी टीचर है इसलिए वह ऊपर नहीं सो सकती। इस परेशान मजाक में रहेगा कि क्या वह उसका इतना रेस्पेक्ट करती है।
सवि बताएगी कहानी
ईशान इस दौरान सवि से पूछेगा कि क्या वह बचपन से ही इतनी जिद्दी है। इस पर वह कहेगी कि यह गुण उसे अपनी मां से मिले हैं और वह उसे अपने बचपन की कहानी बताएगी साथ ही यह भी बताएगी कि उसके पिता एसीपी थे और मां डॉक्टर थी। वह अपने आईएएस बनने के सपने के बारे में भी उसे बताती है। ईशान कहता है कि अब उसे सवि के पेरेंट्स से डरना पड़ेगा। इस पर वह बताती है कि अब वह इस दुनिया में नहीं है। वो उसे प्लेन हाईजैक और माता-पिता के शहीद होने की कहानी के बारे में भी जानकारी देती है।
ईशान बनाएगा टाइम टेबल
सवि गरीब परिवार से भोंसले इंस्टिट्यूट तक पहुंचाने और परेशान के साथ संघर्ष की कहानी रिपीट करेगी तो वह भी रो पड़ेगा।सवि उसे बताएगी कि आईएएस बनने का सपना पूरा करने के लिए उसे बड़ी आजी की मार भी खानी पड़ी। सवि कहेगी कि वह आईएएस अफसर बनकर रहेगी इस परेशान रहेगा कि वह उसकी मदद करेगा। इसके बाद ईशान सवि के लिए एक स्ट्रिक्ट टाइम टेबल तैयार करेगा। इधर शांतनु को पता चलेगा कि ईशान सवि के कमरे में गया था।
अक्का साहिबा को नहीं रास आएगी नजदीकी
जब सवि की जिंदगी में ईशान की एंट्री होगी तो यह बात अक्का साहिबा को बिल्कुल भी पसंद नहीं आएगी। जब दोनों साथ में ज्यादा वक्त बिताने लगेंगे तो वह रीवा को फोन करेंगे ताकि इन दोनों को दूर किया जा सके। अक्का को लगेगा कि सवि ईशा के कहने पर ईशान को उनसे दूर कर रही है।
