दिमाग में हमेशा आते हैं सेक्‍स से संबंधित ख्‍याल, कहीं आपको हाइपरसेक्‍सुअलिटी तो नहीं: Hypersexuality Disorder
Hypersexuality Disorder Credit: Istock

Hypersexuality Disorder: सेक्‍स करना और सेक्‍स के बारे में सोचना कोई गलत बात नहीं है लेकिन हमेशा और हर किसी को देखकर सेक्‍स करने की इच्‍छा रखना गलत है। ये संकेत हाइपरसेक्‍सुअलिटी की ओर इशारा करते हैं। हालांकि ये एक आम समस्‍या है लेकिन यदि व्‍यक्ति में सेक्‍स के प्रति जूनून सवार हो जाए तो ये समस्‍या मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान कर सकती है। भारत में पांच में से एक व्‍यक्ति इस समस्‍या का सामना कर रहा है। सेक्‍स से संबंधित समस्‍याओं को हमारे समाज में अभिशाप के रूप में देखा जाता है यही वजह है लोग इस विषय में खुलकर बात करना पसंद नहीं करते। हाइपरसेक्‍सुअलिटी क्‍या है और इससे कैसे निजात पाई जा सकती है, चलिए जानते हैं इसके बारे में।

Also read: ब्रेकअप करने जा रहे है लेकिन भूलकर भी न करें ये गलतियां: Breakup Mistakes

क्‍या है हाइपरसेक्‍सुअलिटी

Hypersexuality Disorder-क्‍या है हाइपरसेक्‍सुअलिटी
What is hypersexuality

जब कोई व्‍यक्ति दिनभर सेक्‍स के बारे में सोचता या बात करता है तो वह हाइपरसेक्‍सुअलिटी से ग्रस्‍त हो सकता है। इस स्थिति में व्‍यक्ति अपनी सेक्‍स डिजायर पर काबू नहीं पा सकता और उसे पोर्न या सेक्‍सुअल एक्टिविटी में संलग्‍न होकर ही सेटिस्‍फाइड होना पड़ता है। इस समस्‍या का प्रभाव उसकी फिजिकल और मेंटल हेल्‍थ पर पड़ता है।

हाइपरसेक्‍सुअलिटी का प्रभाव

– हाइपरसेक्‍सुअलिटी के कारण आप अकेला और उदास महसूस कर सकते हैं।

– इस दौरान आप निराशा का भी अनुभव कर सकते हैं।

– ये समस्‍या कई बार डिप्रेशन और एंग्‍जाइटी का कारण भी बन सकती है।

– हाइपरसेक्‍सुअलिटी की वजह से पति-पत्‍नी के रिश्‍ते में दरार आ सकती है।

– इस स्थिति में व्‍यक्ति असुरक्षित सेक्‍स करने को भी राजी हो जाता है।

– हाइपरसेक्‍सुअलिटी की वजह से आप खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाते।

हाइपरसेक्‍सुअलिटी के मुख्‍य लक्षण

– हाइपरसेक्‍सुअलिटी की वजह से व्‍यक्ति को मास्‍टरबेट करने की आदत पड़ जाती है।

– हर महिला के साथ सेक्‍स करने की इच्‍छा।

– महिलाओं को गलत तरीके से देखना।

– अपनी सेक्‍स की इच्‍छाओं पर काबू न रख पाना।

– हमेशा तनाव का अनुभव करना।

– फैमिली के साथ कम समय बिताना।

– पार्टनर को धोखा देना।

हाइपरसे‍क्‍सुअलिटी के कारण

क्‍या है हाइपरसेक्‍सुअलिटी
due to hypersexuality

– वर्कप्‍लेस पर खराब प्रदर्शन।

– पार्टनर के साथ खराब रिश्‍ता।

– आत्‍म-सम्‍मन और स्‍वाभिमान की कमी।

– समाज से दूर रहना या लोगों से संबंध न बनाए रखना।

– पार्टनर द्वारा धोखा खाने की वजह से।

– असफलता भी हाइपरसेक्‍सुअलिटी को बढ़ावा दे सकती है।

Also read: पटरी से उतरी प्यार की गाड़ी को फिर से ट्रैक पर ला सकते हैं ये 5 सवाल, पार्टनर से जरूर पूछें आप: Relationship Question 

हाइपरसेक्‍सुअलिटी ने ऐसे निपटें

हाइपरसेक्‍सुअलिटी एक ऐसी समस्‍या है जिसके बारे में लोगों को जानकारी या जागरुकता न के बराबर है। कई लोग इस समस्‍या को गंभीरता से नहीं लेते। लेकिन आपको इनमें से एक भी लक्षण महसूस होते हैं तो मनोवैज्ञानिक या सेक्‍स एक्‍सपर्ट की सलाह लेना आवश्‍यक है। साथ ही इस समस्‍या से निपटने के लिए खुद को वयस्‍त रखें। यदि आप किसी काम में खुद को बिजी रखेंगे तो आपको सेक्‍स करने का विचार आएगा ही नहीं। इसके अलावा मोबाइल पर पोर्न या सेक्‍स वीडियो देखने से बचें। जब भी आपका मन पोर्न देखने को करें तो आप उस समय किसी अन्‍य कार्य को प्राथमिकता दें। इस दौरान आप किसी गलत या जोखिमभरी सेक्‍स एक्टिविटी में शामिल न हों। ये एक सामान्‍य समस्‍या है इसलिए खुद को इस समस्‍या के लिए ब्‍लेम न करें बल्कि अपनी विल पॉवर की मदद से निपटने का प्रयास करें।