Summary: स्लीप सेक्स (Sexsomnia): नींद में यौन गतिविधियों का अनजाना खतरा
स्लीप सेक्स (Sexsomnia) एक नींद से जुड़ा विकार है जिसमें व्यक्ति अनजाने में यौन गतिविधियां करता है। इससे बचाव के लिए जीवनशैली में बदलाव, नशे से दूरी और चिकित्सकीय सलाह जरूरी है।
Sleep Sex Disorder Symptoms and Prevention:आपने नींद में चलने, बोलने व खाने की आदत के बारे में तो जरूर ही सुना होगा, लेकिन क्या आपको नींद में सेक्स करने की बीमारी के बारे में पता है? शायद ही आपको इसके बारे में ज्यादा जानकारी हो। इस बीमारी अंग्रेजी में स्लीप सेक्स कहते हैं और इसे सेक्सोमिया भी कहा जाता है। सेक्सोमिया, पेरासोमिया का ही एक प्रकार होता है। यह नींद का ही विकार है, इसमें व्यक्ति सोते हुए यौन गतिविधियां करता है, जिसमें हस्तमैथुन, संभोग और सभी यौन गतिधियां शामिल होती हैं। आइए इस बीमारी के बारे में विस्तार से जानते हैं कि इसके लक्षण क्या हैं और इससे बचने के क्या उपाय हैं।
स्लीप सेक्स क्या होता है

स्लीप सेक्स बीमारी व्यक्ति द्वारा सोते समय सेक्स का सपना देखने से बिलकुल अलग और गंभीर होता है। सोते समय सेक्स के सपने आना एक सामान्य स्थिति है, लेकिन सोते समय शारीरिक संबंध बनाना एक खरतनाक स्थिति होती है। दरअसल सेक्सोमिया से पीड़ित व्यक्ति को यह पता ही नहीं चलता है कि उसके साथ वास्तव में क्या हो रहा है। इस बीमारी से ग्रसित व्यक्ति को शुरुआत में इसके बारे में पता ही नहीं चलता है, लेकिन जब उसके परिजन, साथी, कमरे में साथ रहने वाला व्यक्ति व उसके पास सोने वाले मित्र इसे अनुचित गतिविधि को महसूस करते हैं, तब उसे बताते हैं और उसे पता चलता है।
स्लीप सेक्स के लक्षण

- सोते समय फोरप्ले जैसा अनुभव महसूस करना
- सोने के दौरान यौन क्रिया की तरह आवाजें निकालना
- बिना उत्तेजना के भी चरमसुख का अनुभव करना
- सोते समय दिल की धड़कन और सांस तेज होना।
- योनि में संभोग की तरह गतिविधि करना
- हस्तमैथुन करना
- साथ में सोए हुए व्यक्ति के साथ संभोग करना
स्लीप सेक्स से बचाव के उपाय

- अगर किसी व्यक्ति में स्लीप सेक्स, शराब के सेवन और नशीली दवाओं के कारण हो रहा है तो उसे तुरंत ही इस तरह की दवाओं का सेवन बंद कर देना चाहिए।
- स्लीप सेक्स के कारण व्यक्ति को अपने आसपास के लोगों से नकारात्मक बातें सुननी पड़ती है, जिसका उनके दिमाग पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है। स्लीप सेक्स के कारण होने वाली शर्मिंदगी को दूर करने के लिए इससे पीड़ित व्यक्ति को मनोचिकित्सक से मिलना चाहिए और उनसे अपनी बातें शेयर करके इस समस्या को दूर करने की कोशिश करनी चाहिए।
- स्लीप सेक्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए अपनी जीवनशैली में भी बदलाव करना जरूरी होता है। इसके लिए उन्हें योगा करना चाहिए और रात में अलग या अकेले ही सोना चाहिए, ताकि वे अनजाने में किसी के साथ भी कुछ गलत ना कर दें।
स्लीप सेक्स का इलाज

- स्लीप सेक्स की बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को डॉक्टर के परामर्श पर चिंता व अवसाद को दूर करने वाली दवाओं का सेवन करना चाहिए।
- इस समस्या से पीड़ित व्यक्ति को मुंह के बजाए अपने नाक से सांस लेने की प्रक्रिया को सही करने के लिए सीपीएपी थेरेपी का सहारा लेना चाहिए।
- इस समस्या में दर्द से राहत देने वाली दवाएं लेना भी ठीक रहता है।
- इसमें एसिडिटी कम करने वाली दवाएं भी ली जा सकती है। सबसे जरूरी बात आप किसी भी दवा का सेवन खुद से ना शुरू करें, पहले डॉक्टर को दिखाएँ और उनकी सलाह पर भी लेना शुरू करें।
