क्या अक्सर आपकी नींद रात में खुल जाती है और बेचैनी महसूस होने लगती हैं? अगर ऐसा होता है तो आपको संभल जाना चाहिए क्योंकि, यह एक Obstructive Sleep Apnea नाम की बीमारी हो सकती है। तो चलिए जानते हैं इसके कारण, लक्षण और उपचार।
क्या है ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एप्निया
अभी हाल ही में मशहूर गायक बप्पी दा की मृत्यु भी ओब्सट्रक्टिव स्लीप एप्निया के कारण हुई है। स्लीप एप्निया बीमारी एक ब्रीदिंग डिसऑर्डर के कारण होती है। इसमें व्यक्ति की सोते समय अचानक से सांसे बंद हो जाती हैं फिर एकदम से शुरू हो जाती हैं जिसके कारण नींद खुल जाती हैं और बेचैनी होने लग जाती है। इस स्थिति में सोते समय किसी कारण वश ऊपरी एयरवे ब्लॉक हो जाते हैं।

इस वजह से व्यक्ति के डायाफ्राम और चेस्ट मसल्स को काफी मेहनत करनी पड़ती है। इस वजह से व्यक्ति सांस लेना कुछ समय के लिए बंद कर देता है और फिर दुबारा से तेजी की आवाज करते हुए सांस लेता है। ऐसे लोगों को चैन की नींद नही आती है और वह यह नहीं जान पाते हैं कि उनके साथ हो क्या रहा है।
ओब्सट्रक्टिव स्लीप एप्निया के लक्षण क्या हैं
रिसर्च के अनुसार ओब्सट्रक्टिव स्लीप एप्निया (OSA) बच्चों के लिए भी बहुत घातक है। इस वजह से उनमें भी आजकल दिल के रोगों का खतरा बढ़ रहा है। यदि समय पर इलाज न मिले तो बच्चे भी हाई ब्लड प्रेशर, दिल के रोग, हार्ट अटैक जैसी समस्याओं से घिर रहे हैं। ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एप्निया के शुरुआत में ही लक्षणों की पहचान हो जाना जरूरी है। इस बीमारी के निम्न लक्षण हैं।

- तेज तेज आवाज में खर्राटे लेना।
- दिन में काफी अधिक समय तक सोना।
- काफी बार नींद में सांस आने में कमी महसूस होना।
- चोकिंग की वजह से अचानक नींद खुल जाना।
- गला सूखने या फिर गले में दर्द होने की वजह से नींद खुलना।
- सुबह सुबह सिर में दर्द होना।
- कंसंट्रेट करने में दिक्कत महसूस होना।
- मूड में बदलाव आना और डिप्रेशन जैसी स्थिति का सामना करना।।
- ब्लड प्रेशर अधिक होना।।
- लिबिडो का कम होना।
क्या है उपचार
इस स्थिति के काफी सारे उपचार बाजार में उपलब्ध हैं जिसमें से एक यंत्र का प्रयोग करना है। यह यंत्र आपके एयरवे में एक पॉजिटिव प्रेशर बनाए रखता है जिसके कारण सोते समय एयरवे ब्लॉक नहीं हो पाते।
आंकड़े बताते हैं
रिसर्च के मुताबिक 25% पुरुष और 12% महिलाएं ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एप्निया से पीड़ित होती हैं। हर उम्र के लोग इस बीमारी से प्रभावित हो सकते हैं, चाहे बच्चे हो या बड़े। खासकर कि 50 वर्ष की उम्र से अधिक लोगों में अक्सर यह परेशानी देखी जाती है।
ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एप्निया के कारण
यह स्थिति अधिकतर लोगों में मोटापा या फिर ओबेसिटी के कारण होती है। मुंह का सॉफ्ट टिश्यू सोते समय रिलैक्स हो जाता है जिस कारण एयरवे ब्लॉक हो जाता है। यह मसल्स सॉफ्ट पैलेट को सहारा देती है। इन मसल्स के रिलैक्स होने के बाद एयरवे सिकुड़ जाते हैं और इससे शरीर में ऑक्सीजन लेवल कम हो जाता है। इससे दिमाग खुल जाता है और शरीर ऐंठ जाता है। ऐसा होने पर अधिकतर लोग नोटिस नहीं कर पाते हैं और ऐसा एक रात में 30 बार तक होता है।
क्याऑब्सट्रक्टिव स्लीप एप्नियाठीक हो सकता है?
हालांकि सांस आने के लिए और एयरवे को ब्लॉक होने से बचाने के लिए काफी सारे यंत्रों का प्रयोग किया जा सकता है। लेकिन यह प्रॉपर उपचार नहीं होते हैं। इसे ठीक करने के अन्य तरीके निम्न हैं
- सभी तरह के फल जो मेलाटोनिन से युक्त हैं उनका सेवन करें।
- साबुत अनाज और फाइबर युक्त डाइट लें।
- हेल्दी कुकिंग ऑयल का प्रयोग करें। जैसे कि सूरजमुखी, फ्लैक्सीड ऑयल,जैतून का तेल घी आदि।
- रेगुलर एक्सरसाइज करें
- हेल्दी वेट रखें
- अपने वजन पर नियंत्रण रखें उसे बढ़ने ना दें
- समय समय पर अपना चेकअप करवाती रहें
यह स्थिति काफी जानलेवा हो सकती है इसलिए अपने आप को हेल्दी रखना और वजन बनाए रखना काफी आवश्यक होता है ताकि इसे ठीक किया जा सके। अगर इसे ठीक नहीं किया जाए तो इस बीमारी से किसी व्यक्ति की उम्र 10 से 15 साल तक कम हो सकती है।
