स्लीप एपनिया क्या हैं? जानें कैसे पाएं इससे छुटकारा: Sleep Apnea Treatment
Sleep Apnea Treatment

Sleep Apnea Treatment: हाल ही में एम्स की एक रिपोर्ट में सामने आया है कि देश में 10 करोड़ लोग स्लीप एपनिया की समस्या से गुजर रहे हैं। अब अगर आपके मन में ये सवाल है कि आखिर ये स्लीप एपनिया है क्या, तो चलिए जानते हैं। स्लीप एपनिया तब होता है जब आप सोते समय सांस लेना बंद कर देते हैं। ये एक तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी समस्या है। जीवनशैली में बदलाव करके इस समस्या से निजात पाई जा सकती है। 

स्लीप एपनिया इलाज

स्लीप एपनिया का कोई इलाज नहीं है, अध्ययनों से पता चलता है कि कुछ जीवनशैली कारक आपके स्लीप एपनिया को उलट सकते हैं या कम कर सकते हैं। स्लीप एप्निया तब होता है जब सोते समय आपके ऊपरी वायुमार्ग की मांसपेशियां शिथिल हो जाती हैं। इससे आपको पर्याप्त हवा नहीं मिल पाती है।

स्लीप एपनिया के घरेलू उपाय

आप जीवनशैली में कुछ बदलावों के साथ हल्के स्लीप एपनिया का इलाज करने में सक्षम हो सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे इन्हें लाइफास्टाइल में शामिल करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 

1. वजन कम करें

Sleep Apnea Treatment
Sleep Apnea Treatment-lose weight

स्लीप एपनिया से पीड़ित लगभग आधे लोग अधिक वजन वाले होते हैं। यदि आपका वजन भी ज्यादा है, तो आपके गले के आसपास भी फैट ज्यादा हो सकता है, जिससे सांस लेना मुश्किल हो जाता है। वजन को कम करने से इस समस्या के लक्षणों में सुधार आ सकता है।

2. शराब और नींद की गोलियां

अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो शराब पीते हैं और नींद की गोलियों का सेवन करते हैं, तो आपको आज ही इसे छोड़ देना चाहिए। ये आपके गले के पीछे की मांसपेशियों को टोन करते हैं, ऐसे में आपको सांस लेने में दिक्कत आ सकती है। 

3. सोने की स्थिति बदलें

पीठ के बल सोने से आप आसानी से सांस ले सकते हैं। पेट के बल लेटना आपके लिए खतरानक हो सकता है। सोने की पोजिशन का सोते हुए सांस लेने पर बहुत ही असर पड़ता है। 

4. धूम्रपान बंद करें

stop smoking
Sleep Apnea Treatment -stop smoking

धूम्रपान आपके ऊपरी वायुमार्ग में सूजन बढ़ा सकता है, जिससे खर्राटे और एपनिया दोनों खराब हो सकते हैं। ऐसे में इससे दूरी जरूर बनाएं। 

5. एलर्जी का इलाज करें

नाक की एलर्जी आपके वायुमार्ग में ऊतकों को सूजा देती है और उन्हें संकरा बना देती है, जिससे सांस लेना कठिन हो जाता है। ऐसे में अपनी बंद नाक का इलाज जरूर करवाएं। 

यह भी देखें-एलिमिनेशन डाइट क्या है? जानें इसके बारें सब कुछ: Elimination Diet

बुजुर्गों और अधिक वजन के लोगों को खतरा

overweight
Sleep Apnea Treatment-overweight

ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया (OSA) बुजुर्ग और अधिक वजन वाले लोगों के लिए एक खतरनाक स्थिति बन सकती है। ऐसे लोगों सोते हुए सांस लेने में दिकक्त होती है और इससे दम घुटना और घर्राटों का समस्या होती है। कई रिसर्च कहती हैं कि लंबे समय तक इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति हाई ब्लड प्रेशर, दिल के रोग, स्ट्रोक और मेटाबॉलिक पेरशानियों का भी शिकार हो सकते हैंं। 

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...

Leave a comment