कंडोम के इस्तेमाल में ये लापरवाही पड़ेगी भारी, होगा नुकसान: Side Effects Of Condom
Side Effects Of Condom Credit: Istock

Side Effects Of Condom: सुरक्षित यौन संबंध न केवल आपको बल्कि आपके पार्टनर को भी जानलेवा बीमारियों से बचाता है। इसके अलावा ये अनचाही प्रेगनेंसी से भी बचाव करता है। सुरक्षित तरीके से सेक्‍स करने के लिए अधिकांश लोग कंडोम का इस्‍तेमाल करते हैं। हालांकि सेक्‍स के दौरान कंडोम का सही तरीके से इस्‍तेमाल करना बेहद जरूरी होता है। कंडोम को यूज करने के दौरान की जानी वाली लापरवाही आपके आनंद को खराब कर सकती है। इसका इस्‍तेमाल किसी की सलाह के अनुसार और आंख बंद कर कभी भी नहीं करना चाहिए। इसकी सही जानकारी होना आवश्‍यक है। क्‍या आप जानते हैं कंडोम के इस्‍तेमाल से भी कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं, क्‍योंकि कंडोम की भी एक्‍सपायरी डेट होती है। एक्‍सपायर्ड कंडोम यूज करना आपको परेशानी में डाल सकता है। आइए जानते हैं कंडोम का इस्‍तेमाल करते समय कौन सी सावधानियां बरती जानी चाहिए।

Also read: सेक्स कितनी देर तक चलना चाहिए: Duration of Sex

एक्‍सपायरी डेट जरूर देखें

Side Effects Of Condom
Be sure to check the expiry date

कंडोम की भी एक एक्‍सपायरी डेट होती है। सेक्‍स करने की हड़बड़ी में अक्‍सर लोग इसकी एक्‍सपायरी डेट पर ध्‍यान ही नहीं देते। कंडोम इस्‍तेमाल करते वक्‍त आपको इसकी एक्‍सपायरी डेट जरूर देखनी चाहिए। कंडोम का यूज करने से पहले इसकी क्‍वालिटी के बारे में जरूर जान लें। कंडोम को लेटेक्‍स रबड़ के साथ एक लुब्रिकेंट्स लगाकर तैयार किया जाता है। ये लुब्रिकेंट्स निश्चित अवधि के लिए होते हैं, इसलिए इनकी एक एक्‍सपायरी डेट होती है। एक्‍सपायर्ड कंडोम यूज करने से दोनों में से एक या फि‍र दोनों पार्टनर को इंफेक्‍शन का खतरा हो सकता है। एक्‍सपायर्ड कंडोम पहनकर सेक्‍स करने से यह फट सकता है। इससे अनचाही गर्भावस्‍था का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा एक्‍सपायर्ड कंडोम के इस्‍तेमाल से पार्टनर की वेजाइना में जलन या खुजली जैसी समस्‍या भी हो सकती है।

कैसे करें कंडोम को स्‍टोर

कंडोम की एक्‍सपायरी डेट जितनी जरूरी है उतना ही जरूरी है इसका सही तरीके से सुरक्षित स्‍थान पर रखना। कंडोम को स्‍टोर करने का एक खास तरीका होता है, इसें कहीं भी नमी युक्‍त जगह पर कभी नहीं रखना चाहिए। कंडोम में लुब्रिकेंट्स होते हैं और नमी के कारण इसमें फंगस हो सकता है। इसलिए इसे हमेशा साफ और स्‍व्‍च्‍छ स्‍थान पर स्‍टोर करना चाहिए।

सावधानी से खोलें पैकेट

कंडोम का सही इस्‍तेमाल
Open the packet carefully

कंडोम जिस फोएल पैकेट में आता है, उसे अच्‍छी और सावधानी से खोलना भी जरूरी होता है। कंडोम को खोलने से पहले जरूरी है कि आप अपने हाथों को अच्‍छी तरह से धो लें। अगर हाथों में कोई गंदगी होगी तो यह कंडोम को दूषित कर सकती है। कंडोम के पैकेट को किनारे से ध्‍यान से फाड़ें। कंडोम का पैकेट खोलने के लिए नाखून, कैंची, चाकू या किसी अन्‍य नुकीली चीज का उपयोग कतई न करें। नुकली या धारदार चीज से पैकेट काटने पर कंडोम के कटने का भी खतरा होता है।

सही साइज का चुनाव करें

सेक्‍स का भरपूर मजा लेने और इससे जुड़ी समस्‍याओं से बचने के लिए सही साइज का कंडोम चुनना भी बहुत जरूरी होता है। ज्‍यादा तंग या छोटे कंडोम के सेक्‍स के दौरान रगड़ से फटने का खतरा अधिक होता है। ज्‍यादा टाइट होने से सेक्‍स के दौरान आपको बेचैनी भी हो सकती है। वहीं ढीला या बड़ा कंडोम सेक्‍स के दौरान निकल सकता है या पार्टनर की वेजाइना में फंस सकता है। इसलिए अपने लिंग के साइज के हिसाब से कंडोम का चुनाव बहुत जरूरी होता है।