Twinkle Khanna gave advice to son Aarav for dating saying people should not take undue advantage of his goodness
Twinkle Khanna gave advice to son Aarav for dating saying people should not take undue advantage of his goodness

Overview: बेटे आरव को डेटिंग के लिए ट्विंकल खन्ना ने दी ये सलाह

अपनी नई किताब 'मिसेज फनीबोन्स रिटर्न्स' के प्रचार के दौरान ट्विंकल ने एक बड़ा ही दिलचस्प वाकया सुनाया। उन्होने बच्चों पर बात की।

Twinkle Khanna Dating advice to son Aarav: बॉलीवुड की सबसे बेबाक और अपनी कलम की धार से सबको कायल करने वाली ट्विंकल खन्ना एक बार फिर चर्चा में हैं। लेकिन इस बार वजह कोई चुटकुला नहीं, बल्कि उनकी ‘इम्पर्फेक्ट पैरेंटिंग’ की वो फिलॉसफी है, जो हर माता-पिता को राहत की सांस लेने पर मजबूर कर देती है।

अक्षय कुमार और ट्विंकल के दो बच्चे हैं, आरव और नितारा। ट्विंकल का मानना है कि बच्चों को पालना कोई गणित का सवाल नहीं है जिसे हर बार सही हल किया जाए, बल्कि यह खुद को और अपने बच्चों को उनकी कमियों के साथ स्वीकार करने का नाम है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने बेटे आरव की डेटिंग लाइफ को लेकर बात की। 

जब बेटी से ट्विंकल ने मांगी माफी

अपनी नई किताब ‘मिसेज फनीबोन्स रिटर्न्स’ के प्रचार के दौरान ट्विंकल ने एक बड़ा ही दिलचस्प वाकया सुनाया। उन्होंने बताया कि एक बार सफर के दौरान उनकी अपनी 13 साल की बेटी नितारा से बहस हो गई। अक्सर पेरेंट्स ‘अधिकार’ जताकर बात खत्म कर देते हैं, लेकिन ट्विंकल ने अपनी गलती मानी। उन्होंने नितारा से साफ कहा, “मुझसे हमेशा परफेक्ट होने की उम्मीद मत करना। मैं भी तुम्हारी तरह एक इंसान हूं, गलतियां मुझसे भी होती हैं। हां, मैं तुमसे उम्र में बड़ी और थोड़ी ज्यादा समझदार जरूर हूं, लेकिन मैं ‘परफेक्ट’ बिल्कुल नहीं हूं।”

पेरेंटिंग को लेकर ट्विंकल के अलग हैं विचार 

ट्विंकल का मानना है कि जब हम बच्चों के सामने अपनी कमियों को स्वीकार करते हैं, तो उनके दिल में हमारे लिए सम्मान बढ़ता है और उन्हें भी खुद को स्वीकार करने की हिम्मत मिलती है।

आरव और नितारा में है जमीन-आसमान का अंतर

ट्विंकल ने बताया कि उनके दोनों बच्चों का स्वभाव एक-दूसरे से पूरी तरह अलग है। आरव 24 साल का है और बेहद शांत, दयालु और संवेदनशील हैं। वहीं नितारा 13 साल की हैं और काफी तेज-तर्रार और बेबाक स्वभाव की हैं।

आरव को दी डेटिंग की सलाह

जब उनसे आरव को दी गई सबसे अच्छी डेटिंग सलाह के बारे में पूछा गया, तो उनका जवाब बड़ा व्यावहारिक था। उन्होंने कहा, “आरव बचपन से ही बहुत नरम दिल का रहा है। वह दोस्तों और करीबियों के लिए हद से ज्यादा दयालु है। इसलिए मेरी उसे सलाह यही रहती है कि वह अपनी ‘बाउंड्री’ तय करना सीखे, ताकि लोग उसकी अच्छाई का फायदा न उठा सकें।”

वहीं नितारा के लिए उनकी सलाह एकदम उलट है। चूंकि नितारा स्वभाव से थोड़ी आक्रामक और मुखर हैं, इसलिए ट्विंकल उन्हें थोड़ा संयम और कोमलता बरतने की सीख देती हैं। उनका फलसफा साफ है, हर बच्चा अलग है, तो उसे दी जाने वाली सलाह एक जैसी कैसे हो सकती है?

इंस्टाग्राम साइकोलॉजी से रहें सावधान

आजकल के दौर में थेरेपी और मेंटल हेल्थ पर बात करते हुए ट्विंकल ने एक जरूरी चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि सही थेरेपी लेना बहुत अच्छी बात है, इससे रिश्तों में सुधार आता है। लेकिन लोग आजकल सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम पर दिखने वाली ‘आधी-अधूरी साइकोलॉजी’ को ही सच मान लेते हैं, जो खतरनाक हो सकता है। उनके मुताबिक, किताबी ज्ञान या रील देखकर अपनी जिंदगी के फैसले लेना सही नहीं है। 

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...