Love and Sex: जब सेक्स की बात आती है, तो हर किसी की अपनी पसंद और नापसंद होती है। जबकि कुछ लोग वास्तव में संभोग करने से पहले लंबे समय तक फोरप्ले करना पसंद करते हैं, वहीं अन्य लोग बस संभोग में शामिल होकर जल्दी से जल्दी खत्म करना चाहते हैं। सेक्स के दौरान हर व्यक्ति की अपनी अलग प्रेफरेंस होती है। लेकिन अक्सर यह देखने में आता है कि बेड पर पुरूष सिर्फ अपनी खुशी या एन्जॉयमेंट का ही ध्यान रखते हैं। उस दौरान उन्हें अपने पार्टनर की फीलिंग्स का ध्यान काफी कम ही रहता है।
इतना ही नहीं, खुद को एन्जॉयमेंट करवाते हुए वे कई बार ऐसी कई चीजें कर बैठते हैं, जो उनके पार्टनर को बिल्कुल पसंद नहीं आती हैं। कभी-कभी तो महिलाएं बेड पर अपने पति की हरकतों से इस कदर चिढ़ जाती हैं कि वे उनसे दूरी बनाने लग जाती हैं। ऐसे में वे अपने पार्टनर के साथ इंटीमेंट होना ही नहीं चाहती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसी कुछ चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें महिलाएं बेडरूम में बिल्कुल भी पसंद नहीं करती हैं-
Also read: क्या सेक्स से बढ़ता है वजन: Sex Side Effects
सेक्शुअली स्वार्थी होना

यह समस्या अधिकतर पुरुषों में देखी जाती है। जब वे बेड पर होते हैं तो उनका पूरा ध्यान सिर्फ और सिर्फ इस बात पर होता है कि उन्हें किस चीज में मजा आ रहा है या फिर वे किन चीजों को करना पसंद कर रहे हैं। सेक्स के दौरान वे अपने पार्टनर की खुशी या एन्जॉयमेंट का ध्यान कम ही रखते है। यह बेड पर पुरुषों को सेक्शुअली स्वार्थी दर्शाता है, जिसकी वजह से अक्सर महिलाएं बुरी तरह चिढ़ जाती है। उदाहरण के तौर पर, अमूमन महिलाओं को सेक्स से पहले बहुत अधिक देर तक फोरप्ले करना काफी पसंद होता है और सेक्स के बाद वह अपने पार्टनर को किस, हग या बातें करना चाहती हैं। जबकि अधिकतर पुरुष फोरप्ले को उतना महत्व नहीं देते हैं और सेक्स के बाद तुरंत सो जाते हैं, जिससे महिलाओं को बहुत बुरा लगता है।
बहुत अधिक एग्रेसिव या सॉफ्ट होना
महिलाओं के लिए सेक्स सिर्फ उनकी शारीरिक जरूरतें ही पूरी नहीं करता है, बल्कि यह उन्हें मानसिक व भावनात्मक रूप से भी आराम पहुंचाता है। जबकि अधिकतर पुरूष सेक्स अपनी शारीरिक जरूरतों को पूरा करने के लिए करते हैं। हालांकि, यह कहीं ना कहीं उन्हें मेंटली रिलैक्स भी करता है। लेकिन अक्सर पुरुष बेड पर बहुत अधिक एग्रेसिव या जरूरत से ज्यादा सॉफ्ट होते हैं। जबकि हर महिला की जरूरत अलग हो सकती है। महिला इंटीमेसी के दौरान आत्मीय रूप से भी संतुष्टि का अहसास करती है। इसलिए, कभी वह बहुत हार्ड तो कभी पार्टनर का सॉफ्ट टच चाहती हैं। लेकिन जब पति इससे बिल्कुल उलट करता है तो इससे महिला बुरी तरह चिढ़ जाती है।
हाइजीन का ध्यान ना रखना

बेड पर अमूमन महिलाएं पर्सनल हाइजीन को बहुत अधिक महत्व देती है। जबकि कई बार पुरुष इसे नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे पर्सनल हाइजीन का ख्याल ना रखना महिला के लिए एक बड़ा टर्न-ऑफ हो सकता है और यह आपके ओवर ऑल एक्सपीरियंस को प्रभावित कर सकता है। जो पुरुष बेड पर पर्सनल हाइजीन का ध्यान नहीं रखते हैं, महिलाएं उनके करीब जाना पसंद नहीं करती हैं। यहां तक कि वे अपने पार्टनर से बेड पर दूरी बनाना शुरू कर देती हैं।
नेगेटिव कमेंट करना
कई बार यह भी देखने में आता है कि जब कपल्स बेड पर होते हैं तो अक्सर पुरुष महिला की बॉडी शेमिंग कर देते हैं। हालांकि, अक्सर वे ऐसा अनजाने में ही करते हैं, लेकिन इससे महिला के आत्मसम्मान व आत्मविश्वास को चोट लग सकती है। इसकी वजह से अक्सर महिलाओं की अपने पति के साथ फिजिकल होने की इच्छा ही खत्म होने लगती है। ऐसे में महिलाएं बुरी तरह चिढ़ जाती हैं और फिर वे अपने पति को जल्दी से खुद के करीब नहीं आने देती हैं।
फीडबैक को नजरअंदाज करना

जब दो पार्टनर बेड पर होते हैं तो उनकी अपनी-अपनी इच्छाएं होती हैं। अमूमन महिलाएं बेड पर अपने पति को मौखिक और गैर-मौखिक कई तरह के संकेत देती हैं। लेकिन अक्सर पुरुष उसे अनदेखा कर देते हैं या फिर समझने के बाद भी अपनी इच्छाओं को ही प्राथमिकता देते हैं। ऐसे में महिलाएं चिढ़ जाती है और फिर उनकी सेक्स की इच्छा धीरे-धीरे खत्म होने लगती है। जिसके बाद उन्हें अपने पार्टनर के साथ संभोग करना अच्छा नहीं लगता है।
सीमाओं का अनादर करना
अक्सर यह देखने में आता है कि पुरुष हर बार इंटीमेट होते हुए कुछ नया एक्सप्लोर करने की इच्छा रखते हैं। एक ही तरह से इंटीमेट होने से पुरुषों को बोरियत होती है और ऐसे में कई बार वे अपनी पत्नी को ऐसे काम या व्यवहार करने के लिए दबाव डालते हैं, जिसमें वह सहज नहीं होती है। वे महिलाओं की सीमाओं का अनादर करते हैं, जिससे महिलाओं को बहुत अच्छा नहीं लगता है। मसलन, पुरुष महिला को ओरल सेक्स करने के लिए फोर्स कर सकता है। यूं तो अधिकतर महिलाएं इसके लिए मना कर देती हैं, लेकिन पति के बहुत अधिक फोर्स करने पर वह उन चीजों को भी करती हैं, जिन्हें वह एन्जॉय नहीं कर पाती हैं। इससे उन्हें चिढ़ होने लगती है। कई बार तो वे इन चीजों के चलते पूरे दिन चिड़चिड़ी रहने लगती है।
