इन छह वजहों से नहीं मिल पाता ऑर्गेज्म, जानिए: Tips to Have an Orgasm
Tips to have an orgasm

Tips to Have an Orgasm: सेक्स सिर्फ़ शारीरिक ज़रूरत नहीं है, बल्कि यह अपने पार्टनर से भावनात्मक रूप से जुड़ने और उसके करीब आने का एक शानदार तरीका भी है। अमूमन जब दो लोग एक-दूसरे के साथ संबंध बनाते हैं तो यह उन्हें शारीरिक के साथ-साथ मानसिक रूप से भी जोड़ता है। लेकिन अगर बेडरूम में किसी भी एक पार्टनर को असंतुष्टि का अहसास होता है, तो इससे उनके बीच का मनमुटाव बढ़ने लगता है।

ऐसा देखने में आता है कि कई बार एक पार्टनर को शारीरिक संबंध बनाते हुए आर्गेज्म हासिल नहीं होता है। जब उन्हें संभोग का पूरा सुख नहीं मिल पाता है तो उनके बीच विवाद बढ़ने लगता है। अक्सर कपल्स आर्गेज्म हासिल ना कर पाने के पीछे की वजह अपने पार्टनर को समझते हैं, जिससे उनके बीच समस्या बढ़ती है। हालांकि, हर बार आपका पार्टनर ही इसके लिए जिम्मेदार हो, यह जरूरी नहीं है। आर्गेज्म ना मिल पाने के पीछे की वजह शारीरिक व मानसिक भी हो सकती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ कारणों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी वजह से किसी को आर्गेज्म का सुख नहीं मिल पाता है-

Also read: दिल रहेगा स्वस्थ, अगर सेक्स में मिलेगा ऑर्गेज्म: Benefits of Orgasms

    अधिकतर मामलों में महिलाओं को आर्गेज्म का सुख नहीं मिल पाता है और उसके पीछे की एक मुख्य वजह उत्तेजना की कमी होती है। अध्ययन भी यह बताते हैं कि सिर्फ़ 25 प्रतिशत महिलाएं ही संभोग के दौरान चरम सुख तक पहुंच पाती हैं। बाकी 75 प्रतिशत महिलाओं को संभोग सुख तक पहुंचने के लिए उंगलियों, जीभ या सेक्स टॉयज की मदद से उत्तेजना की ज़रूरत होती है। जब ऐसा नहीं होता है तो इससे महिलाओं को संभोग का चरम सुख नहीं मिल पाता है। ऐसे में आपको अपने पार्टनर से कुछ अतिरिक्त प्रयास करने और चरम सुख प्राप्त करने के लिए ज़रूरी अतिरिक्त उत्तेजना प्रदान करने के बारे में बात करनी चाहिए।

    कई बार इंटीमेट होते हुए पुरुष व महिलाएं अपनी हरकतों के बारे में बहुत ज़्यादा सोचते हैं। वे बेड पर एन्जॉय करने की जगह अपने हाव-भाव से लेकर प्रतिक्रिया के बारे में सोचते हैं। वे सोचते हैं कि वे अपने साथी को कैसा महसूस करा रहे हैं। हर चीज़ के बारे में जरूरत से ज्यादा सोचने से तनाव पैदा होता है, जो आपके संभोग के दौरान आर्गेज्म तक पहुंचने में बाधा पैदा कर सकता है। इसलिए, आपको बेडरूम में खुद को रिलैक्स करने की ज़रूरत है, क्योंकि आप जो भी करेंगे, वह किसी न किसी तरह से अच्छा लगेगा। कोशिश करें कि संभोग के दौरान आप खुद को पूरी तरह से चिंतामुक्त कर दें और सेक्स के सुखों का पूरी तरह से अनुभव करें। अगर आपके मन में किसी तरह का तनाव या चिंता है तो पहले उस बारे में अपने पार्टनर से बात करें।

    Medical conditions
    Medical conditions

    कभी-कभी मेडिकल कंडीशन होने की स्थिति में भी व्यक्ति को आर्गेज्म का सुख नहीं मिल पाता है। मसलन, अगर किसी को डायबिटीज है तो यह नर्व्स डैमेज का कारण बन सकता है, जिससे आपको आर्गेज्म का सुख मिलने में समस्या हो सकती है। इसी तरह, थायरॉयड, कम टेस्टोस्टेरोन या अन्य हार्मोनल विकार भी आपके सेक्शुअल फंक्शन पर नेगेटिव असर डाल सकते हैं। कभी-कभी हृदय रोग, क्रोनिक दर्द या न्यूरालॉजिकल डिसऑर्डर भी आपके संभोग के सुख को प्रभावित कर सकता है।

    पुरुष और महिलाओं की उत्तेजना में अंतर होता है। आमतौर पर, पुरुष संभोग के दौरान जो देखते हैं, उससे उन्हें उत्तेजना मिलती है। वहीं दूसरी ओर, एक महिला का संभोग उसके दिमाग में होता है। इस तरह, संभोग की कमी का मतलब हो सकता है कि इनमें से कोई भी ज़रूरत पूरी नहीं हो रही है। इस समस्या से निपटने और सेक्स को और मज़ेदार बनाने का एक बढ़िया तरीका है अपने लव-मेकिंग सेशन में बहुत ज़्यादा फ़ोरप्ले शामिल करना। आप रोल-प्लेइंग या सेक्स टॉय का इस्तेमाल करके ऐसा कर सकते हैं। 

    कुछ लोग अल्कोहल का अधिक सेवन करते हैं। लेकिन अगर संभोग से पहले अत्यधिक शराब का सेवन किया जाता है तो इससे संवेदनाएं कम हो सकती हैं और संभोग सुख प्राप्त करने में बाधा आ सकती है। इसके अलावा, कभी-कभी लोग फिजिकल इंटीमेसी को और भी अधिक बेहतर बनाने के लिए कुछ खास तरह की दवाओं का सेवन करते हैं। लेकिन इससे भी सेक्शुअल फंक्शन और परफार्मेंस पर असर पड़ता है।  यह देखने में आता है कि इन दवाओं का सेवन करने के बाद व्यक्ति को आर्गेज्म हासिल ही नहीं हो पाता है और वह बहुत अधिक परेशान हो जाता है।

    सेक्स जितना शारीरिक है, उतना ही मानसिक भी। अगर कभी रिलेशन में कुछ समस्याएं चल रही होती हैं तो आपकी तनातनी के कारण व्यक्ति की यौन इच्छा काफी कम हो जाती है। ऐसे में यह काफी हद तक संभावना है कि संभोग के दौरान एक पार्टनर को आर्गेज्म हासिल ना हो। ठीक इसी तरह, अगर कपल्स सेक्स से जुड़ी अपनी जरूरतों और प्रेफरेंस के बारे में एक-दूसरे से खुलकर बात नहीं करते हैं तो ऐसे में उनके बीच संभोग के दौरान वह तालमेल नहीं बैठ पाता है। इस स्थिति में वे एक-दूसरे के साथ फिजिकल तो होते हैं, लेकिन एक पार्टनर को व सुख नहीं मिल पाता है, जो वास्तव में उसे मिलना चाहिए। 

    मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...