Pink Flag in Relationship: प्यार-मोहब्बत के रिश्तों से दुनिया हमेशा गुलजार रही है। ये वही रिश्ता है, जिसके लिए हम जीने-मरने की कसमें खा लेते हैं। प्यार के इतिहास के बारे में बात करें तो यह शायद ही बताना मुश्किल होगा कि सबसे पहले प्रेमी-प्रेमिका कौन रहे। प्रेम की बातें तो युगों-युगों से होती आ रही है। फिर चाहे राधा-कृष्ण का प्रेम हो, लैला-मजनू का या फिर हीर-रांझा का। लेकिन बदलते समय में प्रेम की परिभाषा और अंदाज में भी बदलाव हो रहे हैं। प्रेम के इस बदलते रंग-ढंग में जेन Z ने प्रेम के पैमाने को पूरी तरह से बदल दिया। क्योंकि आजकल रिलेशनशिप में बात होती है ‘फ्लैग’ की। जी हां, जनरेशन Z के प्रेमी जोड़े बात करते हैं रेड और ग्रीन फ्लैग की। सोशल मीडिया पर भी आपने इन शब्दों के बारे में जरूर सुना होगा। लेकिन इन शब्दों का रिलेशनशिप में बड़ा ही गहरा अर्थ होता है।
हालांकि बदलते समय में प्यार का ट्रेंड भी बहुत तेजी से बदल रहा है और आधुनिक समय में रिलेशनशिप के लिए अलग-अलग टर्म्स का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए रेड और ग्रीन फ्लैग पुराना हो गया है और अब बात होती है पिंक फ्लैग (Pink Flag) की। तो आइये बिना देर किए आपको बताते है कि रिलेशनशिप में आखिर क्या है पिंक फ्लैग। साथ ही जानेंगे पार्टनर में पिंक फ्लैग का गुण आपके रिलेशनशिप के लिए अच्छा है या बुरा।
क्या है रेड और ग्रीन फ्लैग

वैसे तो इनदिनों पिंक फ्लैग सुर्खियों में है। लेकिन पिंक फ्लैग के बारे में बात करने से पहले रेड और ग्रीन फ्लैग के बारे में भी थोड़ा जानेंगे, जिससे कि आप अपने पार्टनर और रिलेशनशिप के बारे में जान सके। सोशल मीडिया और इंटरनेट के इस युग में रिश्तों के बदलते डायमेंशन में आप इन फ्लैग के जरिए रिलेशनशिप में मिलने वाली अच्छी-बुरी स्थिति और पार्टनर के बारे में भी जान सकते हैं। रैड फ्लैग आमतौर पर पार्टनर में दिखने वाले नकारात्मक संकेत होते हैं। वहीं ग्रीन फ्लैग फ्लैग्स सकारात्मक संकेत होता है। जैस अगर आपका पार्टनर आपसे झूठ बोलता है, बातें छिपाता है, धोखा देता है तो ये सामान्य संकेत रैड फ्लैग होते हैं। रिश्ते में मिलने वाले इन रैड फ्लैग संकेत का अर्थ है कि आपको अपने रिलेशनशिप को लेकर सतर्क हो जाना चाहिए।
वहीं दूसरी ओर ग्रीन फ्लैग के संकेत से रिश्ता मजबूत होता है। अगर पार्टनर आपकी भावनाओं को समझते हैं, आपके विचारों का सम्मान करते हैं, आपको सपोर्ट करते हैं और आपमें मौजूद कमियों को स्वीकार करते हैं तो यह रिश्ते के लिए पॉजिटिव संकेत हैं। इसका अर्थ यह है कि आप एक हेल्दी रिलेशनशिप में हैं।
क्या है पिंक फ्लैग

रेड फ्लैग और ग्रीन फ्लैग के बाद इनदिनों पिंक फ्लैग अधिक चर्चा में है। आइये जानते हैं क्या है रिलेशनशिप में पिंक फ्लैग का मतलब। दरअसल पिंक फ्लैग रिलेशनशिप में मिलने वाली छोटी-छोटी परेशानियां या समस्याएं हैं। लेकिन ये ऐसी परेशानियां होती हैं जोकि आगे चलकर बड़ा मुद्दा बन सकती है। ये रिश्ते में मिलने वाले ऐसे संकेत होते हैं, जोकि शुरुआत में आपको गंभीर न लगे, लेकिन अगर समय रहने इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो यह रेड फ्लैग में तब्दील हो सकती है। इस तरह आप पिंक फ्लैग को चेतावनी का अलार्म मान सकते हैं, जोकि यह संकेत देता है कि रिश्ते में कुछ तो गड़बड़ हैं, जिसे समय रहते ठीक करना जरूरी है। आइए जानते हैं पार्टनर की कौन सी हरकते हैं पिंक फ्लैग का संकेत।
पिंक फ्लैग के संकेत क्या है
अगर आपका पार्टनर आपसे जलन महसूस करे। आपके साथ अपने रिश्ते को समाज, परिवार या अन्य लोगों से छिपाकर रखे। सोशल मीडिया पर आपके साथ तस्वीर साझा करने या कोई पोस्ट साझा करने से हिचकिचाए।
आपके साथ रिश्ते में रहते हुए भी Ex के साथ रिश्ते में रहे।
कम्यूनिकेशन में समस्या, ट्रस्ट इश्यू, इग्नोर करना, इमोशनल डिस्टेंस और लेक ऑफ इंटिमसी आदि जैसे संकेत भी पिंक फ्लैग की कैटेगरी में आते हैं। आपको अपने रिश्ते में ऐसे संकेत मिल रहे हैं तो तुरंत पार्टनर से बात करें और प्रॉब्लम को सोल्व करें।
