Relationship Advice: अधिकांश लोगों की धारणा है कि कम बोलने वाले व्यक्ति घमंडी होते हैं और वह सिर्फ अपने बारे में सोचते हैं। यही वजह है कि इंट्रोवर्ट लोगों को अक्सर अलग-थलग रहने वाला अकेला व्यक्ति समझ लिया जाता है। लेकिन कम बोलने या अकेले रहने का ये मतलब नहीं है कि ऐसे लोग आकर्षक नहीं होते। वास्तविकता तो यह है कि ऐसे लोग अपने शांत स्वभाव और सोच से लोगों को अपना दीवाना बना लेते हैं। आकर्षक होने के लिए जरूरी नहीं कि व्यक्ति सबसे बात करे, हंसी-मजाक करे बल्कि उनका शांत व्यक्तित्व ही उनकी सबसे बड़ी संपत्ति है। ऐसे लोगों में बेहतर पार्टनर और पैरेंट्स बनने की क्वालिटी होती है। यदि आप भी किसी इंट्रोवर्ट व्यक्ति को अपना लाइफपार्टनर बनाने का विचार कर रहे हैं तो उनकी इन क्वालिटीज के बारे में जान लें।
Also read: पार्टनर के साथ बॉन्ड होगा मजबूत, यदि अपनाते हैं ये सिंपल 5 तरीके: Strong Bond with Partner
करते हैं आत्मविश्लेषण

इंट्रोवर्ट लोग गलत लोगों की संगति में रहने की बजाये अकेले रहना अधिक पसंद करते हैं। ऐसे लोगों को अकेले रहना पसंद होता है वह किसी न किसी विचारों या ख्यालों में खोए रहते हैं। उनकी ये क्वालिटी उन्हें स्वयं के प्रति जागरुक करती है। कम बोलने वाले व्यक्ति शांत रहकर स्वयं का आत्मविश्लेषण करते हैं और दूसरों की बातों पर गौर नहीं करते।
होते हैं अच्छे लिस्नर
इंट्रोवर्ट लोग कम बोलने पर विश्वास करते हैं लेकिन दूसरों की बातें सुनना उन्हें पसंद होता है। इन्हें स्वाभावित रूप से अच्छा लिस्नर माना जाता है। ऐसे लोग दूसरों की भावनाओं को भलीभांति समझते हैं और उनकी बातों को हमेशा सीक्रेट रखते हैं। चूंकि ऐसे लोग कम बोलना पसंद करते हैं इसलिए वह सामने वाले व्यक्ति से बोलने से पहले उनके बारे में विचार करते हैं। ऐसे व्यक्ति लोगों का दिल नहीं दुखाते। इंट्रोवर्ट केवल शब्दों पर ध्यान नहीं देते बल्कि शारीरिक भाषा पर भी ध्यान देते हैं।
विचारशील स्वभाव
कम बोलने वाले व्यक्ति अक्सर अकेला रहना पसंद करते हैं। वे एकांत समय में अपने फ्यूचर के विषय में विचारशील रहते हैं। वे हमेशा दूसरों की मदद करने के बारे में विचार करते रहते हैं। उन्हें दूसरों की जिंदगी और फोन में तांका-झांकी करने की आदत नहीं होती। ऐसे स्वभाव के व्यक्ति बेहतर जीवनसाथी बन सकते हैं क्योंकि उन्हें दूसरों की जिंदगी में दखलंनदाजी करने का शौक नहीं होता। वह अपनी ही दुनिया में मग्न रहते हैं।
Also read: बॉयफ्रेंड को है खोने का डर, तो ऐसे बनें अच्छी गर्लफ्रेंड: Become a Good Girlfriend
क्रिएटिव होते हैं

शांत रहने का ये मतलब नहीं है कि ऐसे लोग बोरिंग और नीरसभरी जिंदगी जीते हैं। ये अन्य लोगों की तुलना में अधिक क्रिएटिव होते हैं। उनका ये स्वभाव उन्हें रचनात्मक, काल्पनिक और नई विचारधारा बनाने में मदद करता है। चूंकि ऐसे व्यक्ति क्रिएटिव होते हैं जिस वजह से ये अपने आसपास का वातावरण हमेशा साफ और सजा हुआ रखना पसंद करते हैं। क्रिएटिव कामों में इनका मन तो लगता ही है साथ ही ये अपने कामों से दूसरों का मूड भी बेहतर कर सकते हैं।
इमोशनल जुड़ाव
जो व्यक्ति अधिकतर समय शांत रहता है या सिर्फ कुछ ही लोगों से बात करना पसंद करता है वो काफी इमोशनल भी होता है। ऐसे व्यक्ति यदि किसी से कनेक्ट हो जाते हैं तो उसे दुखी नहीं देख सकते। इनका इमोशनल जुड़ाव कई बार उनके लिए घातक साबित हो सकता है। यदि किसी बात पर इंट्रोवर्ट व्यक्ति हर्ट होते हैं तो वे दूसरों के सामने अपना दुख जाहिर नहीं करते बल्कि कुछ पल अकेले में बिताना पसंद करते हैं।
