Money Issue
Relationship Advice

Relationship Advice: लड़कियां तो बचपन से ही अपने पार्टनर की एक छवि अपने मन में बुनती हैं और इसलिए, जब कोई लड़का उन्हें अप्रोच करता है तो लड़की उस छवि को खोजने लगती है। हालांकि, ऐसा सिर्फ लड़की के साथ ही नहीं होता, बल्कि लड़कों के मन में भी ड्रीम गर्ल को लेकर एक छवि होती है। आमतौर पर, यह माना जाता है कि लड़के सिर्फ लड़कियों की खूबसूरती को नोटिस करते हैं। यकीनन लड़कों को खूबसूरत लड़कियां आकर्षित करती हैं। लेकिन कोई भी लड़का सिर्फ खूबसूरती देखकर ही किसी लड़की पर फिदा नहीं होता है।

वहीं, यह भी आम धारणा है कि लड़के स्लिम-ट्रिम या परफेक्ट फिगर वाली लड़कियों को देखकर उन पर लट्टू हो जाते हैं। जबकि यह भी पूरी तरह सच नहीं है। लड़कियों की खूबसूरती या फिगर से हटकर भी ऐसी कई चीजें हैं, जो किसी लड़के को आकर्षित करती हैं। जी हां, लड़कियों की कुछ क्वालिटीज या अदाएं लड़कों को अपनी ओर खींचती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको लड़कियों की ऐसी ही कुछ क्वालिटीज के बारे में बता रहे हैं, जो लड़कों को बेहद पसंद आती हैं और वे उन पर फिदा हो जाते हैं-

Also read: बेड पर पार्टनर के साथ खेले जा सकते हैं ये गेम्स, आएगा दोगुना मजा: Games Play with Partner

Relationship Advice
being caring

हर लड़का यह चाहता है कि उसका पार्टनर उसका ख्याल रखे। अक्सर लड़कों को ऐसी लड़कियां बहुत अधिक पसंद आती हैं, जो बहुत अधिक केयरिंग होती हैं। वे अपने पार्टनर की छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखें। लड़कियों का केयिंरंग लड़कों का दिल जीत लेती हैं। ऐसे में लड़कों को यह अहसास होता है कि कोई ऐसा इंसान है, जो उनका उनसे भी ज्यादा ख्याल रखता है। यही अहसास उन्हें खुशी देता है और फिर वे लड़की पर पूरी तरह से फिदा हो जाते हैं।

किसी भी रिलेशन में आपसी समझ का होना बेहद जरूरी है। हालांकि, अधिकतर लड़कियां सिर्फ अपना ही पक्ष रखती हैं और वह अपने पार्टनर की सिचुएशन को समझने की कोशिश ही नहीं करती हैं। ऐसे में लड़के जल्द ही उस लड़की से दूरी बनाने लगते हैं। अमूमन लड़के ऐसी लड़कियों पर लट्टू हो जाते हैं, जो अंडरस्टैंडिंग हों। अगर लड़की अंडरस्टैंडिंग होती है तो लड़का अपने मन की हर बात या अपनी सिचुएशन को लेकर आसानी से ओपन कम्युनिकेशन कर पाता है। इससे उन्हें यह लगता है कि उन्हें सच में अपनी ड्रीम गर्ल मिल गई है। फिर वे उसका व उसकी खुशी का जरूरत से ज्यादा ख्याल रखने लगते हैं।

किसी को सिर्फ प्यार करना ही काफी नहीं होता है, बल्कि उसे जताना भी उतना ही अहम् है। अमूमन लड़के लड़कियों को स्पेशल फील करवाने के लिए कई तरह की कोशिशें करते हैं। लेकिन उन्हें खुद भी ऐसी ही लड़की चाहिए होती है, जो उन्हें खास महसूस करवाए। अगर लड़की उन्हें पसंद करें तो वह अपना प्यार एक अलग अंदाज में उनके सामने रखे। इससे उन्हें यह अहसास होता है कि वे दूसरों से अलग हैं। हालांकि, इसके लिए उन्हें महंगे तोहफों की आस नहीं होती है, बस उनकी छोटी-छोटी चीजों को नोटिस करना और उनकी तारीफ करने से वे बेहद खुश हो जाते हैं। लड़की की छोटी-छोटी प्यार भरी हरकतों को देखकर लड़का उससे बहुत ज्यादा प्यार करने लगता है।

एक लड़के के लिए यह बेहद जरूरी होता है कि उसका पार्टनर सर्पोटिव हो। अगर अपने जीवन में वह कभी परेशान होता है या फिर वह अपना करियर बनाने की कोशिश कर रहा हो तो उसका पार्टनर उसकी परेशानी या मजबूरी को समझे और हर हाल में उसका साथ निभाए। जब एक लड़की सर्पोटिव होती है तो लड़का खुद को मानसिक रूप से और भी ज्यादा मजबूत करता है और वह अपने जीवन में कई फैसले ले पाता है। वह कभी भी अपने सर्पोटिव पार्टनर का साथ कभी नहीं छोड़ना चाहता और उससे बहुत ज्यादा प्यार करता है।

cheerful
be cheerful

एक लड़का ऐसी लड़की को डेट करना ज्यादा पसंद करता है, जो स्वभाव से हंसमुख हो। वह अपने प्यार में कहीं ना कहीं एक दोस्त को जरूर ढूंढता है। जिससे ना केवल सबकुछ शेयर कर सके, बल्कि उसके साथ खूब सारी मस्ती भी कर सके। इसलिए, अगर लड़की हंसमुख होती है तो वह उसके साथ क्वालिटी टाइम बिता पाता है। इससे कहीं ना कहीं उसका तनाव भी कम होता है। ऐसी लड़कियां लड़कों के मन को बहुत अधिक भाती हैं। वहीं जो लड़की अपने पार्टनर को हर छोटी-छोटी बात पर ताने मारती है, लड़के उनसे दूरी बनाते हैं। यहां तक कि वह किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए लड़की से झूठ बोलने से गुरेज नहीं करते।

इस बात में कोई दोराय नहीं है कि लड़कों को लड़कियों की फिजिकल अपीयरेंस काफी अप्रोच करती है। अमूमन लड़के ऐसे लड़कियों के करीब जाने की इच्छा करते हैं, जो देखने में स्मार्ट हों। अगर एक लड़की देखने में खूबसूरत है और वह खुद को अच्छी तरह कैरी करती है तो ऐसे में लड़के उस लड़की से बात करने, उसे इंप्रेस करने व दोस्ती करने की कोशिश जरूर करते हैं।

आज के समय में लड़कों को ऐसी लड़कियां काफी अच्छी लगती हैं, जो फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट होती हैं। सबसे पहले तो ऐसी लड़कियां ज्यादा स्मार्ट व समझदार होती हैं। साथ ही, वे अक्सर अपने फैसले खुद लेती हैं और उनकी यह क्वालिटी भी लड़कों को आकर्षक लगती है। इतना ही नहीं, इंडिपेंडेंट लड़की अपनी लाइफ में सबकुछ मैनेज करती है तो वह लड़के को वह स्पेस देती है, जो उन्हें चाहिए होती है। ऐसी लड़कियां लड़कों को बहुत अधिक पसंद आती है।