इंट्रोवर्ट क्या है?
Introvert Personality: अंतर्मुखी वह व्यक्ति होता है, जो लोगों के आगे ज्यादा बोलने से बचता है और बहुत ही शांत रहते हैं। वे बड़े समूहों या भीड़ के बजाय केवल एक या दो लोगों के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। जब आप अंतर्मुखी शब्द सुनते हैं, तो आप किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में सोच सकते हैं जो शर्मीला या शांत है और अकेला रहना पसंद करता है।
Introvert brains react differently to dopamine than extrovert brains do. That's a chemical that turns on the reward and pleasure-seeking part of your brain. https://t.co/9An6d05WA4 pic.twitter.com/KLQdS9SXrT
— WebMD (@WebMD) July 6, 2023
अंतर्मुखी होने के संकेत
अमेरिका में लगभग एक तिहाई से आधे लोग अंतर्मुखी हैं। हालाँकि यह हर किसी में अलग दिखता है, अंतर्मुखी लोगों के व्यवहार के कई पैटर्न एक जैसे होते हैं।
- ध्यान केंद्रित करने के लिए शांति की आवश्यकता है
- चिंतनशील
- स्वयं जागरूक
- निर्णय लेने में समय लेते हैं
- अकेले रहने में सहज महसूस करते हैं
- समूह कार्य पसंद नहीं करते
- बात करने की बजाय लिखना पसंद करते हैं
- भीड़ में रहने के बाद थकान महसूस होना
- कम मित्रता रखते हैं
यह भी देखें-ग्लूटेन फ्री वेफल्स में हुआ गेंहू का इस्तेमाल, FDA ने वापस बुलाई पूरी खेप: Gluten Free Waffles
अंतर्मुखता के कारण
वैज्ञानिक निश्चित रूप से नहीं जानते कि आखिर कोई व्यक्ति इंट्रोवर्ट क्यों होता है। दोनों व्यक्तित्व प्रकारों के दिमाग एक-दूसरे से थोड़ा अलग तरीके से काम करते हैं। शोधकर्ताओं ने पाया है कि बहिर्मुखी लोगों की तुलना में अंतर्मुखी लोगों के frontal lobe में ब्लड फ्लो ज्यादा बेहतर तरीके से होता है। मस्तिष्क का यह हिस्सा आपको चीजों को याद रखने, समस्याओं को हल करने और आगे की योजना बनाने में मदद करता है।
