ओवरसाइज्ड कपड़ों को इन तरीकों से करें स्टाइल: Oversized Outfits Styling Tips
ओवरसाइज्ड कपड़े पहनने में काफी आरामदायक होते हैं और इससे आपका लुक भी काफी अच्छा लगता है।
Oversized Outfits Styling Tips: फैशन ट्रेंड्स आते-जाते रहते हैं लेकिन कुछ फैशन ट्रेंड्स सदाबहार होते हैं जिसमें से एक ओवरसाइज कपड़ों का ट्रेंड है, जो महिलाओं को आजकल काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। डेनिम जैकेट से लेकर बैगी जीन्स तक, ओवरसाइज्ड कपड़े पहनने में काफी आरामदायक होते हैं और इससे आपका लुक भी काफी अच्छा लगता है। ओवरसाइज कपड़े किसी पर और भी ज्यादा खूबसूरत तब लगते हैं जब उसे सही तरीके से स्टाइल किया जाता है। यदि ऐसे कपड़ों को अच्छी तरह से एक्सरसाइज न किया जाए, तो यह देखने में काफी भद्दा लग सकता है। इसलिए ऐसे आउटफिट को काफी सोच समझकर स्टाइल करना चाहिए। चलिए जानते हैं कि आप अपने ओवरसाइज कपड़ों को किन तरीकों से स्टाइल करके पहन सकते हैं।
Also read: लगना है स्टाइलिश तो अनन्या पांडे से लें इंस्पिरेशन:
बैगी पैंट्स
यदि आपके पास ओवरसाइज डेनिम जींस है तो आप उसे किसी भी फीटेड टॉप या शर्ट के साथ टक इन करके पहन सकते हैं। लुक में थोड़ा और स्टाइल एड करने के लिए इसके साथ ब्लेज़र पहन सकती हैं। इस बात का ध्यान रखें की बैगी जींस के साथ कभी भी लूज टॉप या शर्ट बिल्कुल अच्छे नहीं लगते हैं। इसके साथ हमेशा बिल्कुल फिटेड टॉप ही पहनें।
स्वेटशर्ट
स्वेटशर्ट अक्सर लोग सर्दी के मौसम में पहनते हैं लेकिन आजकल मार्केट में कुछ लाइटवेट वाले स्वेटशर्ट भी आसानी से मिलते हैं। यदि आपके पास कोई ओवरसाइज स्वेटशर्ट है तो आप उसे किसी शर्ट के साथ आराम से स्टाइल करके पहन सकते हैं। इसके अलावा आप इसे लेगिंग्स या स्किन फिट जींस के साथ भी पहन सकते हैं। यह आपके लुक को काफी एलिगेंट बनाएगा।
बॉयफ्रेंड शर्ट
ओवरसाइज शर्ट बहुत ढीली और आरामदायक होते हैं। इन्हें जींस, शॉर्ट्स और ड्रेस के साथ पहना जा सकता है। अपनी शर्ट में चौड़ा बेल्ट लगाने से भी लुक निखरता है। अगर आप इसे किसी पार्टी में पहनती हैं तो नेकलेस को अपने गले में डाल लें। ऐसे आउटफिट के साथ हील्स या बूट्स पहनें।
बेल्ट के साथ स्टाइल करें
यदि आपके पास कोई ओवर साइज शर्ट है तो आप उसे बेल्ट के साथ स्टाइल करके पहन सकती है। यह आपके लिए बिल्कुल ड्रेस की तरह काम आएगा। इसके अलावा आप आउटफिट के साथ ब्लैक लॉन्ग बूट्स स्टाइल करें। ये देखने में बहुत प्यारा लगेगा। आज कल ऐसे लुक्स ट्रेंड में रहते हैं।
एक्सेसरीज
ओवरसाइज आउटफिट के साथ बड़े और बोल्ड नेकलेस या इयररिंग्स पहन सकते हैं। ये एक्सेसरीज आउटफिट की सादगी को मेनटेन करती हैं। ओवरसाइज आउटफिट के साथ स्टाइलिश और ध्यान खींचने वाले शूज़ या स्नीकर्स अच्छे लगेंगे। इसके अलावा हैट्स और सनग्लासेस पहनकर आप अपने लुक में एक अलग ट्विस्ट जोड़ सकते हैं। ओवरसाइज कपड़ों के साथ क्लच या स्लिंग पर्स भी खूबसूरत लगेंगे लेकिन बहुत बड़े बैग्स से बचें।
लेयर्ड करके पहनें
आप अपनी ओवरसाइज टी-शर्ट या जींस को लेयर्ड करके भी आसानी से पहन सकते हैं। इसके लिए आप अपने आउटफिट के साथ कोई डेनिम जैकेट या श्रग स्टाइल करें। इससे आपका पूरा ओवर ऑल लुक बैलेंस दिखाई देगा।
