मां के साथ बेटे का व्यवहार, पार्टनर को जानने में करेगा मदद: Mother-Son Relationship
Mother-Son Relationship

Mother-Son Relationship: अगर आप उस लड़के के व्यक्तित्व को जानना चाहती हैं, जिसे आप अभी डेट कर रही हैं, तो यह पता करें कि उस लड़के का व्यवहार उसकी मां के साथ कैसा है? यह उसके व्यक्तित्व को जानने का सबसे अच्छा तरीका है। इस तरह से आप उस लड़के के व्यक्तित्व के बारे में जान पाएंगी जो कि किसी भी रिश्ते में सबसे ज़रूरी है।

यह भी देखे-इन 5 तरीकों से अपनी दबंग सास के साथ बैठाएं सामंजस्य: Saas Bahu Relation

1. प्यार और स्नेह

सबसे पहले यह जानने का प्रयास करें कि वह लड़का अपनी मां से कितना प्यार करता है। यद देखें कि वह अपनी मां के साथ कैसा व्यवहार करता है। क्या वह अभी भी अपनी मां को गले लगाता है, या क्या वह उनसे दूर भागता है? यदि वह अपनी मां के प्रति स्नेह नहीं दिखाता है, तो आपको अपने आप से पूछना होगा कि क्या वह आपको प्यार और स्नेह दे पाएगा। हो सकता है कि समय के साथ आपके प्रति उसका प्यार भी कम हो जाए।

2. सम्मान

सम्मान उन गुणों में से एक है, जो आजकल की दुनिया में लोगों के पास दूसरों को देने के लिए कम ही होता है। जब आप किसी लड़के को डेट कर रही हों तो यह देखें कि क्या वह लड़का अपनी मां को सम्मान देता है? क्या वह उन पर अपना पूरा ध्यान देता है, जब उसकी मां उसे कुछ बताने की कोशिश कर रही होती है तो क्या वह उसे ध्यानपूर्वक सुनता है? यह देखने के लिए एक महत्वपूर्ण गुण है, क्योंकि इससे आप यह जान सकेंगी कि आगे चलकर वे आपको सम्मान दे पाएगा या नहीं।

3. दया

एक ऐसे व्यक्ति की तलाश करें, जो अपने मां-बाप के प्रति दयालु हो। क्या वह उनके घर के कामों में मदद करने की पेशकश करता है, जैसे किराने का सामान लेकर आना, घर के कामों में अपनी मां की मदद करना आदि। जो लड़का अपनी मां के साथ विनम्रता से पेश आएगा और उनकी बातों को हल्के में नहीं लेगा और हर कार्य में उनकी मदद करेगा तो वह आपके लिए भी यह सब जरूर करेगा। अगर लड़का अपनी मां से कठोरता से बात करता है तो वह आगे चलकर आपको भी परेशान कर सकता है।

4. सुनने की इच्छा

एक ऐसे व्यक्ति को ढूंढें जो अपनी मां की सलाह सुनता हो। भले ही वह यह जानता हो कि उसकी मां जो कह रही हैं, वह मुमकिन नहीं है। मगर अपनी मां की कही बात पर अमल जरूर करता है। वह अपने करियर से जुड़े फैसलों में भी अपनी मां की बात सुनता हो। तो वह आपकी हर बात भी जरूर सुनेगा। अगर वह उसकी बात नहीं मानता, तो क्या वह कभी आपकी बात सुनेगा?

5. विनम्रता

एक लड़के के व्यतित्व को अगर जानना है तो यह देखनें कि वह अपनी मां के प्रति विनम्र है या नहीं। मां के प्रति मन की कोमलता और व्यवहार में विनम्रता एक बड़ी शक्ति है। अगर वह लड़का अपने घर-परिवार के सदस्यों के साथ भी विनम्र न हो तो वो कैसे आपके साथ भी विनम्र रहेगा

6. नजरअंदाज

यह भी जांच लें कि क्या बेटा अपने जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मां-बाप को नजरअंदाज करता है। क्या वह अपनी मां से बातें छुपाता है, क्या वह अपनी छोटी-बड़ी खुशियों को मां के साथ साझा करने से बचता है तो जितना जल्दी हो, ऐसे लड़के से दूरी बना लें। हो सकता है कि आगे चलकर वह आपके साथ भी यही करे।