फिश एक्वेरियम से जुड़े वास्तु टिप्स
फिश एक्वेरियम को घर में रखना बहुत ही शुभ माना गया है। ऐसा माना जाता है जिस घर में फिश एक्वेरियम होता है वो घर हमेशा खुशहाल होता है।
Vastu for Fish Aquarium: वास्तु शास्त्र में फिश एक्वेरियम को घर में रखना बहुत ही शुभ माना गया है। ऐसा माना जाता है जिस घर में फिश एक्वेरियम होता है वो घर हमेशा खुशहाल होता है। फिश एक्वेरियम घर की सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं। उनमें रखी सुंदर रंगीन मछलियां देखकर मन को सुकून मिलता है।
ऐसा भी माना जाता है कि ये मछलियां घर के किसी सदस्य पर आने वाले संकट को टाल देती हैं। घर में एक्वेरियम रखने से धन में वृद्धि होती है।
हिन्दू धर्म में मछली यानि मत्स्य को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। इसलिए लोग इसे घर में रखना पसंद करते हैं, क्योंकि इसको रखने से भगवान विष्णु का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। कुछ लोग घर से निकलते समय या किसी जरूरी काम पर निकलते समय मछली के दर्शन को बहुत ही शुभ मानते हैं। ऐसा माना जाता है किसी महत्तवपूर्ण कार्य पर निकलते समय अगर मछली के दर्शन हो जाए, तो कार्य पूर्ण जरूर होता है।
इसलिए आजकल लोग एक्वेरियम घर में रखने लगे हैं। लेकिन क्या? सिर्फ एक्वेरियम घर में रख लेने मात्र से घर में शुभता आने लगती है। ऐसा बिल्कुल नहीं है क्योंकि एक्वेरियम जल तत्त्व से संबंधित है। अगर उसे रखने से पहले वास्तु के नियम का पालन ना किया जाए, तो इससे लाभ की बजाय हानि भी होने लगती है। चलिए जानते है घर में एक्वेरियम रखने से जुड़े कुछ वास्तु टिप्स:
कितनी हो मछलियां फिश टैंक में

अगर आप एक्वेरियम घर में रखने का मन बना लिया है, तो मछलियों की संख्या का भी ध्यान रखना ज़रूरी हो जाता है। क्यूंकि कुछ लोग सुंदरता के चक्कर में एक्वेरियम में ढेर सारी फिश रख लेते हैं,जो सही नहीं माना जाता है। फिश टैंक में ज्यादा मछलियां रखने से वो ज्यादा दिन सर्वाइव नहीं कर पाती और मर भी जाती हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार फिश टैंक में 9 मछलियों का रखना शुभ माना गया है। जिनमें 8 गोल्डन फिश (नारंगी) जो सौभाग्य लाता है और 1 काली मछली रखना शुभ माना गया है। इसलिए अगर आप 9 मछलियां रखेंगे तो आपको शुभ परिणाम मिलेंगे।
कहां रखे एक्वेरियम?

एक्वेरियम में बहता पानी प्रगति को दर्शाता है। वास्तुशास्त्र में पानी की दिशा उत्तरपूर्व है। घर का उत्तरी भाग करियर को प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए जब भी एक्वेरियम रखें तो उसे पूर्व या उत्तरपूर्व दिशा में रखें। उत्तर पूर्व दिशा में एक्वेरियम शुभ परिणाम देता है। इस दिशा में रखा एक्वेरियम पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो करता है, जिससे जीवन में शांति और खुशहाली बनी रहती है। एक्वेरियम को मेन गेट के बाईं दिशा में रखनी चाहिए, जिससे आने जाने वाले की नजर पड़े।
एक्वेरियम से जुड़े अन्य वास्तु टिप्स

- एक्वेरियम को अगर आप लिविंग रूम में रखना चाहते हैं, तो इसे आप दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखे ताकि आगंतुकों की नजर सीधे उस पर पड़े। जैसे, आपके घर का दरवाजा पूर्वमुखी है, तो आगंतुकों की नजर लिविंग रूम के सीधे साउथ वेस्ट कॉर्नर पर पड़ेगी। अगर नहीं तो आप इसे उत्तर दिशा में ही रखें।
- आप लिविंग रूम के बजाय कहीं और एक्वेरियम रखना चाहते हैं, तो इसे हमेशा उत्तर दिशा में रखें। एक्वेरियम को कभी भी बेडरूम या किचन में नहीं रखना चाहिए।
- एक्वेरियम गोल या आयताकार अच्छा होता है और साफ करना भी आसान होता है।
- एक्वेरियम में पानी हमेशा बदलते रहे और पानी का फ्लो उसमें होता रहे, नहीं तो स्थिर पानी घर के उन्नति में बाधक हो सकता है।
- मछलियों को हमेशा दाना देते रहे और ध्यान रहे मछलियां हमेशा खुश रहें, जिससे घर में खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता रहे।
