Summary: घर में सुख-शांति और समृद्धि लाने के लिए अपनाएं ये असरदार वास्तु और फेंगशुई टिप्स 2-Line Summary: छोटे-छोटे बदलाव जैसे उत्तर दिशा में जल तत्व, मुख्य द्वार पर शुभ प्रतीक और फिश एक्वेरियम रखने से घर में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है। ये उपाय तनाव, विवाद और करियर में रुकावटों को दूर कर सुख-समृद्धि का मार्ग खोलते हैं।
छोटे-छोटे बदलाव जैसे उत्तर दिशा में जल तत्व, मुख्य द्वार पर शुभ प्रतीक और फिश एक्वेरियम रखने से घर में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है। ये उपाय तनाव, विवाद और करियर में रुकावटों को दूर कर सुख-समृद्धि का मार्ग खोलते हैं।
Vastu Fengshui Tips: फेंगशुई के अनुसार घर में की गई कुछ छोटी-सी गलतियां ही आपके घर में नेगेटिव एनर्जी को बढ़ा देती हैं। इसके कारण घर का माहौल तनावपूर्ण हो सकता है या फिर ऐसा भी हो कि घर में रहने वाले लोग आपस में ही एक दूसरे से अच्छे से बात न करते हो, परिवार के सदस्यों के बीच विवाद बढ़ने कि स्थिति भी बन सकती है और आपको कहीं न कहीं आपको करियर में सफलता नहीं मिलती।
अगर आपके जीवन में ऐसा कुछ हो तो यह आपको आर्थिक और मानसिक दोनों रूप में परेशान कर सकता है। क्योंकि इतनी सारी परेशानियों में व्यक्ति का जीवन बाधाओं से घिरा रहता है। लेकिन अच्छी बात यह है कि फेंगशुई के कुछ आसान उपायों से आप इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं इसके लिए आपको अपने घर में कुछ छोटे छोटे बदलाव करने की जररूत है। तो चलिए जानते हैं कि कौन से बदलाव करने से आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी आएगी और आपका घर सुख-शांति और समृद्धि से भर जाएगा।
उत्तर दिशा में जल तत्व रखें:
अगर आप अपनने घर के उत्तर दिशा में पानी से भरी सुराही या कोई भी बर्तन रखते हैं तो यह आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी लेकर आता है। अगर आप अपने घर में झील या झरने की तस्वीर भी लगाते हैं तो यह भी आपके लिए काफी शुभ माना जाता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि तस्वीर में पानी आपकी तरफ बहता हुआ होना चाहिए, रुके हुए पानी की तस्वीर न लगाएं। ऐसा करने से आपके घर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
मुख्य द्वार पर शुभ प्रतीक लगाएं:

घर का मुख्य द्वार यानी की एंट्रेंस गेट सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि धन का आगमन हमेशा इसी द्वार से होता है। तो इसके लिए जरुरी है कि आप माँ देवी लक्ष्मी, भगवान गणेश, कुबेर और स्वास्तिक का चिन्ह या तस्वीर अपने इस गेट पर जरूर लगाएं। इससे घर में धन समृधि के साथ साथ पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है।
पिरामिड का प्रयोग करें:

अगर आप अपने घर में तांबा, पीतल, पत्थर या पंच धातु का पिरामिड रखते हैं तो यह भी आपके लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह आपको आपके काम में सफलता दिलाता है साथ ही यह वास्तु दोष को दूर करने में सहायक होता है। चाहें तो लकड़ी का पिरामिड भी रख सकते हैं।
विंड चाइम लगाएं:
आप अपने घर में पोस्टिव एनर्जी के लिए घर के दरवाजे या उन जगहों पर विंड चाइम लगाएं, जहां से घर के अंदर हवा आती हो। हवा के झोंके से जब विंड चाइम बजती है तो उसका मधुर स्वर वातावरण को पॉजिटिव बनाता है।
फिश एक्वेरियम:

अगर आप अपने घर में फिश एक्वेरियम रखते हैं तो ये फेंगशुई की एक इफेक्टिव चीज़ मानी जाती है। यह न केवल घर में पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाती है बल्कि आपके घर में धन आने के रास्ते भी खोलती है। एक्वेरियम रखने की सबसे शुभ दिशा घर या ऑफिस की उत्तर दिशा होती है। इस दिशा में फेंगशुई चीज़ें रखने से करियर में नए अवसर खुलते हैं और तरक्की के रास्ते बनते हैं।
तो ये हैं कुछ सुपर इफेक्टिव वास्तु और फेंगशुई टिप्स जो आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी लेकर आते हैं।
