Cities Settled after Independence: भारतीय इतिहास में आजादी के बाद का समय काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इस दौरान ही भारत का तेजी से शहरीकरण होना शुरू हुआ था। देश की आबादी की जरूरतों को समझते हुए ऐसे कई नए शहर बसाने की योजना शुरू की गई, जिनका भारत की औद्योगिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आइए जानते हैं भारत के ऐसे 10 शहरों के बारे में जिन्हें आजादी के बाद बसाया गया है।
चंडीगढ़

चंडीगढ़ एक केंद्र शासित प्रदेश है, इसकी गिनती भारत के पहले योजनाबद्ध शहर के रूप में की जाती है। इस शहर की आधारशिला साल 1952 में रखी गई थी और इसे बसाने के लिए फ्रांसीसी वास्तुकार ले कॉर्बुजियर द्वारा प्लान तैयार किया गया था।
भुवनेश्वर
आजादी के बाद इस शहर को एक योजनाबद्ध तरीके से बसाया गया है। यह शहर सांस्कृतिक धरोहर और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का अनोखा संगम माना जाता है। इसकी गिनती देश के सबसे सुंदर और नियोजित शहरों में की जाती है।
गांधीनगर

आजादी के बाद साल 1970 में गुजरात की राजधानी अहमदाबाद से बदलकर गांधीनगर कर दी गई और इस शहर को एक योजनाबद्ध तरीके से बसाया गया। गांधीनगर नए बसाए गए शहरों में अब तक का सबसे अच्छा उदाहरण है। इस शहर का विकास सुव्यवस्थित तरीके से हुआ है।
नोएडा
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में नोएडा को साल 1976 में विकसित किया गया। दिल्ली में बढ़ती आबादी और कामकाज के दबाव को देखकर दिल्ली से सटे राज्य यूपी में इसे बनाने की योजना तैयार की गई।
नवी मुंबई

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में तेजी से बढ़ती जनसंख्या के कारण साल 1971 में नवी मुंबई को बसाया गया, ताकि मुंबई की बढ़ती जनसँख्या और यहाँ आने वाले लोगों को रहने और काम करने का अवसर मिल सके।
इलेक्ट्रानिक सिटी, बेंगलुरु
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के पास साल 1980 में इलेक्ट्रानिक सिटी को विकसित किया गया। इलेक्ट्रानिक सिटी काफी योजनाबद्ध तरीके से तैयार किया गया है, इसी वजह से इसे भारत का सिलिकॉन वैली भी कहा जाता है।
ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश

दिल्ली की बढ़ती आबाजी के कारण 1976 में नोएडा को बसाया गया, ताकि लोग यहाँ आराम से रह सकें। लेकिन इतना ही काफी नहीं था बढ़ती आबादी और विकास के लिए साल 1991 में नोएडा का विस्तार किया गया और ग्रेटर नोएडा को बसाया गया। ग्रेटर नोएडा को औद्योगिक विकास और आसवासीय विकास के लिए बसाया गया था।
गुरुग्राम
गुरुग्राम हरियाणा जिले में है। आज के समय में इसे साइबर सिटी के नाम से जाना जाता है। इसे बसाने की शुरुआत 1970 में शुरू की गई, लेकिन इसका नियोजन और विकास का कार्य 1990 में शुरू हुआ। आज यहाँ कई बड़ी-बड़ी कंपनियां स्थापित हो चुकी हैं।
नवा रायपुर, छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ का निर्माण साल 2000 में हुआ है। इसका आधिकारिक नाम अटल नगर नवा रायपुर है। इससे पहले यह मध्य प्रदेश में ही आता था, लेकिन 2000 में यह अलग हुआ और नए राज्य छत्तीसगढ़ का गठन किया गया। इसके बाद ही इस शहर को योजनाबद्ध तरीके से बसाना शुरू किया गया।
भिलाई, छत्तीसगढ़
भिलाई स्टील प्लांट के लिए प्रसिद्ध है। इसे भी आजादी के बाद काफी योजनाबद्ध तरीके से बसाया गया है। दरअसल इस शहर को स्टील उत्पादन और इसे औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए बसाया गया है।
