दुनिया के प्राचीन शहर,जहां इतिहास और खूबसूरती साथ चलते हैं, एक बार जरूर घूमने जाएं!: World Ancient Cities
World Ancient Cities

World Ancient Cities: दुनिया में ऐसे कई शहर हैं, जो हजारों साल पहले भी अस्तित्व में थे। इसका मतलब है कि इन जगहों पर हजारों साल पहले भी लोगों का बसेरा हुआ करता था और आज भी यहां लोग रहते हैं। आज हम आपको ऐसे ही दुनिया के उन शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हजारों साल पुराने बताए जाते हैं। ये शहर जितने पुराने हैं, उतनी ही इनकी खूबसूरती देखने लायक है। इन शहरों के इतिहास के बारे में जानने के लिए लोग यहां दूर-दूर से घूमने के लिए आते हैं। अगर आप भी घूमने के शौकीन हैं, तो आपको इन जगहों पर एक बार तो जरूर जाना चाहिए।

Also read: दिसंबर 2024 में घूमने के लिए बेस्ट हैं, भारत की ये खूबसूरत ट्रेवल डेस्टिनेशंस: Best Places To Visit In December

World Ancient Cities-एथेंस, ग्रीस

एथेंस ग्रीस की राजधानी है और साथ ही ग्रीस का सबसे बड़ा शहर भी है। ये शहर तत्वविज्ञान का प्राचीन निवास और पश्चिमी सभ्यता का जन्मस्थान भी है। ऐसा कहा जाता है कि इस शहर का अस्तित्व सुकरात, प्लेटो और अरस्तू के दिनों से बहुत पहले का है। ये एक ऐसा शहर था जहां की खूबसूरत इमारतें, दुकाने और भी कई चीजें दुनियाभर में प्रसिद्ध थी। आज, एथेंस एक विशाल महानगर और यूरोप का सबसे पुराना राजधानी शहर है।

वाराणसी, भारत

वाराणसी भारत का सबसे पुराना शहर है और सबसे पुराने धर्म, हिंदू धर्म का जन्मस्थान भी है। बनारस या काशी के नाम से भी जाना जाने वाला यह शहर उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में गंगा नदी के तट पर स्थित है। यह शहर हमेशा से ही दुनिया भर से हिंदू तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के बीच लोकप्रिय रहा है। शहर की घुमावदार सड़कों के किनारे हिंदू भगवान शिव को समर्पित स्वर्ण मंदिर, काशी विश्वनाथ सहित कुछ 2,000 मंदिर यहां मौजूद हैं।

बाइब्लोस, लेबनान

बायब्लोस लेबनान के माउंट लेबनान गवर्नेट में सबसे पुराना और सबसे बड़ा शहर है। ऐसा माना जाता है कि इस शहर में पहली बार 8800 और 7000 ईसा पूर्व के बीच मनुष्यों द्वारा रहना शुरू किया गया था और 5000 ईसा पूर्व से लगातार बसा हुआ है। इसके अलावा आपको बता दें, ये शहर यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में भी शामिल है। ऐसा माना जाता है कि ग्रीस में पपीरस का पहला आयात इसी शहर में हुआ था। यहां 12वीं सदी में बने कई प्राचीन मंदिर और किले भी हैं, जिन्हें देखने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं।

प्लोवदीव, बुल्गारिया

4,000 ईसा पूर्व अस्तित्व में आया यह शहर बुलगेरिया का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। प्लोवदीव्स का इतिहास छह शताब्दियों से अधिक समय का है, जो इसे यूरोप के सबसे पुराने शहरों में से बनाता है। यह शहर एक महत्वपूर्ण फारसी, थ्रेसियन, मैसेडोनियन और ओटोमन हब था। आज, प्लोवदीव बुल्गारिया का दूसरा सबसे बड़ा शहर और एक उभरता हुआ पर्यटन केंद्र भी है।

रोम, इटली

रोम यूरोप में टाइवर नदी के किनारे बसा एक प्राचीन शहर है। यहां के स्मारकों और पुरातात्विक स्थलों को देखने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं। रोम को सात पहाड़ियों का नगर भी कहा जाता है। यहां का ट्रेवि फाउंटेन दुनिया के सबसे खूबसूरत फाउंटेन में से एक है। इसके अलावा आप यहां हजारों साल पुरानी एतिहासिक इमारत कोलोसियम को भी देख सकते हैं, जिसे दुनिया का सबसे बड़ा अखाड़ा कहा जाता है।

हनोई, वियतनाम

अगर आप घूमने के शौकीन हैं, तो आपको हनोई जरूर जाना चाहिए। लाल नदी के किनारे बसा पांच हजार साल पुराना यह शहर वियतनाम की राजधानी है। इसे दुनिया के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। यहां के एतिहासिक म्यूजियम, ओपेरा हाउस और आकर्षक मंदिरों को देखकर दिल खुश हो जाता है।

इस्तांबुल, तुर्की

तुर्की का इस्तांबुल शहर दुनिया का एकमात्र ऐसा शहर है जो दो महाद्वीपों के बीच स्थित है। यहां दुनिया की कई संस्कृतियों की झलक देखने को मिलती है। यहां घूमने लायक कई जगहें हैं, जिसमें विश्व प्रसिद्ध हागिया सोफिया, सुल्तान अहमद मस्जिद, टोपकापी पैलेस और डोलमाबेहे पैलेस आदि प्रमुख हैं।

मेरा नाम श्वेता गोयल है। मैंने वाणिज्य (Commerce) में स्नातक किया है और पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी डिजिटल प्लेटफॉर्म से बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हूं। यहां मैं महिलाओं से जुड़े विषयों जैसे गृहस्थ जीवन, फैमिली वेलनेस, किचन से लेकर करियर...