Gingham Print Trend 
Gingham Print Trend  Credit: Instagram/Katrina Kaif/Aditi Rao Hydari

Gingham Print Trend: गर्मी के मौसम में जब बात कम्फर्ट के साथ स्टाइल की होती है तो हमारी नजर सबसे पहले कॉटन और लिनेन फैब्रिक पर जाती है। इसके बाद बारी आती है समर प्रिंट्स की। यदि आप अब तक फ्लोरल, स्ट्राइप और पोलका डॉट्स में फंसी हुई हैं तो अब गिंघम प्रिन्ट पर नजर डालिए। जी हां, आपने सही सुना है, ये क्यूट चेक्स प्यारे तो लगते ही हैं, गर्मियों के लिहाज से परफेक्ट भी हैं। आइए जानते हैं कि इन गर्मियों में हम गिंघम प्रिन्ट को कैसे शामिल किया जा सकता है। 

गिंघम ड्रेस पहन कर आपके मॉडर्न लुक को 50 वें दशक की वाइब मिल सकती है। यह फन और सॉफ्ट लुक का परफेक्ट कॉम्बो है। इसे पहनना किसी छोटे सीक्रेट जैसा है। यह एक शानदार ड्रेस है, जो आपको सटल लुक तो देगा लेकिन स्मार्ट भी बनाएगा। जैसे कैटरीना कैफ की यह गिंघम प्रिन्ट वाली ड्रेस क्यूट दिखने के साथ समरी वाइब भी दे रही है। 

गिंघम का मतलब सिर्फ पिकनिक या मार्केट जाने तक ही सीमित नहीं है। गिंघम प्रिन्ट का बॉटम स्मार्ट और फन लुक देता है, जिसे आप कैजुअल ब्रन्च के साथ ही समर डेट नाइट के लिए भी पहन सकती हैं। और यदि गिंघम बॉटम में कोई डिजाइन हो तो यह और ज्यादा कूल दिखता है। 

गर्मियों में कम्फर्ट के साथ स्टाइल भी चाहिए तो गिंघम प्रिन्ट वाले शॉर्ट्स सही लगते हैं। गिंघम आपको पॉलिश्ड लुक देते हैं, लेकिन आपको ओवर ड्रेस्ड भी नहीं बनाते हैं। इसके साथ व्हाइट शर्ट या कोई भी पेस्टल कलर की शर्ट या क्यूट सी टॉप प्यारी लगेगी। यह दोस्तों के साथ ब्रन्च डेट या फिर आर्ट गैली डेट के लिए सही है। 

गिंघम एक हेरिटेज प्रिन्ट है लेकिन यह आउट डेटेड नहीं है। इस लॉन्ग स्कर्ट को आप टॉप, शर्ट ऑफ शोल्डर किसी के साथ भी पेयर कर सकती हैं। इसे आप हर तरह से स्टाइल कर सकती हैं।   

यदि आप गिंघम ट्रेंड को अपनाना चाहती हैं लेकिन साहस नहीं कर पा रही हैं तो गिंघम एक्सेसरीज से शुरुआत करें। गिंघम हेड बैंड से लेकर गिंघम टोट बैग तक, आप बस गिंघम को लेकर रॉक कर सकती हैं। चाहें तो गिंघम स्कार्फ, गिंघम बैग भी खरीद सकती हैं। ये क्यूट दिखने के साथ आपको ट्रेंड में बने रहने का मौका भी देते हैं। 

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...