वाटर स्पोर्टस के लिए भी गोवा बहुत प्रसिद्ध है। गोवा में समुद्र की लहरों पर आप वाटर सर्फिंग, पैरासेलिंग, वाटर स्किइंग, स्कूबा डाइविंग, वाटर स्कूटर आदि का लुत्फ उठा सकते हैं। रोमांच चाहने वालों के लिए सागर की छाती को चीर कर चलने वाले वाटर स्कूटर की सवारी बेहद आकर्षित करती है। इसी के साथ स्कूबा डाइविंग पानी के नीचे की रहस्मय दुनिया को जानने का एक ऐसा खेल है जिस में भरपूर रहस्य रोमांच है।
 
स्की बोर्ड पर बैलेंस करते हुए सागर की लहरों पर सवार इस खेल के प्रमियों को रोमांच की वह अनुभूति है जिस का वर्णन अवर्णनीय है। गोवा स्थित कई प्राइवेट बीचों पर यह सुविधा उपलब्धस है। सागर तट पर पर्यटकों के मनोरंजन के लिए क्रूज पर गीतसंगीत की व्यवस्था भी होती है। सागर तटों की खूबसूरती के अलावा यहां नारियल, काजू, ताड़, रंगबिरंगे फूलों से भी सजी है। गोआ में आपको क्रूज की बेहतरीन सवारी का भी मौका मिलता है. सफर के दौरान यहां कू्रज पर कई तरह के इवेंटस आयोजित किए जाते हैं जिनमें नाच गाना और कई तरह के मनोरंजक खेल शामिल होते हें।
 
                  गोवा के कुछ प्रसिद्ध बीच दोना पाउला बीच, कोलवा बीच, कलंगूट बीच, मीरामार बीच, अंजुना, वागाटोर आदि हैं। पणजी, मपुसा, मडगांव गोवा के कुछ प्रमुख शहर हैं।
 
                  गोवा में कई संग्रहालय व अभयारण्य है। बोंडला अभयारण्य, कावल वन्य प्राणी अभयारण्य, कोटिजाओ वन्य प्राणी अभयारण्य प्रमुख है। धार्मिक स्थलों में आप सेंट कैथरीन्स, कैथेडल आॅफ सेंट, काजेतान, दत्त मंदिर, चर्च आॅफ सेंट फ्रांसिस, मंगेश श्री महालसा अदि देख सकते हैं। गोआ में ऐतिहासिक चर्च भी हैं। इनमें सेंट फा्रसिस, आॅ असीसी, होली स्पिरिट, पिलर सेमिनरी, सालीगांव, रकोल आदि चर्च हैं. इसके अलावा भगवान महावी सेंक्चुरी, बोंडला वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी, टर्टल नेस्टिंग, गोवा चित्र म्यूजियम, हैरिटेज विपेज, गोवा साइंस सेंटर, डिजिटल प्लेनेटेरियम, टाॅपिकल स्पाइस प्लांटेशन सरीखे कई मनमोहक स्थानों का लुत्फ उठा सकते हैं। 
 
                                   हैरिटेज गोआ में हैरिटेज टूरिज्म की भी समृद्ध विरासत है। यहां यूनेस्कों द्वारा मान्यसता प्राप्त दो विश्व विरासत स्थल हैं। इसमें ओल्ड गोआ थित बेसिलिका आॅफ जीसस चर्च पहले स्थान पर है। इस चर्च में संत फ्रासिस जेवियर्स का पार्थिव शरीर चांदी के ताबूत में बिना किसी लेप के सुरक्षत रखा हुआ है। यहां का दूसरा सबसे बड़ा चर्च संत केथेडल चर्च है। यह यूनेस्को की विश्व विरासत का दूसरा चर्च है। यह चर्च एशिया के सबसे बड़े चर्च में से एक है। 
 
                      बसेआ का निकटतम हवाई अडा डबोलिन है। जो गोवा से लगभग 29 किलोमीटर दूर है। गोआ के लिए देष भर से सीधी विमान सेवा उपलब्ध है। गोवा कोंकण रेलवे से जुड़ा है इसलिए टेन से भी आसानी से गोआ पहुंचा जा सकता है। राष्टीय राजमार्ग से भी गोआ का संबंध मुंबई, बेंगलुरू पुणे आदि शहरों से जुड़ा है। 
 

ये भी पढ़ें –

क्या आपने देखा है देशभर में फैले ये बेहद खूबसूरत वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स

घूमने जा रहे हैं तो बैग पैक करने के पहले जरूर पढ़े सेलिब्रिटीज़ के ये स्मार्ट ट्रैवलिंग टिप्स

इंडिया के ये 7 खूबसूरत और अनोखे जंगल सफारी आपको कर देंगे रोमांचित

आप हमें  ट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।