gaay kee pahachaan story in Hindi
gaay kee pahachaan

gaay kee pahachaan story in Hindi : एक ग्वाला जंगल में गाय चराकर अपने घर लौट रहा था। रास्ते में एक ठग ने ग्वाले को गाय ले जाते हुए देखा। उसने ग्वाले को डरा-धमकाकर उससे उसकी गाय छीन ली।

ग्वाला अपनी फरियाद लेकर बीरबल के पास पहुँचा। उसने बीरबल से सारी बात कह सुनाई। दूसरे दिन बीरबल ने ग्वाले को दरबार में बुलाया। उन्होंने उस ठग को भी गाय के साथ दरबार में बुला लिया।

बीरबल ने दोनों से पूछा, ‘सच-सच बताओ कि यह गाय किसकी है?’ दोनों ने एक साथ कहा, ‘हुजूर, यह गाय मेरी है।’

बीरबल ने कहा, ‘तो ठीक है। यदि यह गाय तुम्हारी है तो तुम्हें इसका नाम भी पता होगा। तुम दोनों बारी-बारी से मेरे पास आओ और मेरे कान में गाय का नाम बताओ। इसके बाद मैं तुम्हारा न्याय करूँगा।’

दोनों ने बीरबल के कान में गाय का नाम बताया। बीरबल ने सबसे पहले ठग से कहा, ‘तुमने मुझे गाय का जो नाम बताया है, अब उस नाम से पुकारकर गाय को अपने पास बुलाओ।’

ठग ने गाय का नाम लेकर उसे पुकारा। गाय अपनी जगह खड़ी रही। अब ग्वाले की बारी आई। उसे प्यार से गाय को पुकारा, कपिला, इधर आओ।’ अपना नाम सुनकर गाय ग्वाले के पास दौड़कर आ गई। ग्वाले ने प्यार से उसके शरीर पर हाथ फेरा और उसे पुचकारने लगा।

बीरबल ने ठग से कहा, ‘ये गाय ग्वाले की है। तूने डरा-धमकाकर इसकी गाय छीन ली थी। तू झूठ बोलता है।’

बीरबल की बात सुनकर ठग घबरा गया और उनके पैर पकड़कर माफी माँगने लगा। बीरबल ने उसे पचास कोड़े मारने की सजा सुनाई और .. गाय ग्वाले को सौंप दी।

बीरबल के न्याय से ग्वाला प्रसन्नतापूर्वक घर लौट गया।

Top 10 Panchantantra Stories in Hindi-पंचतंत्र की कहानियां

पंचतंत्र की कहानियां:नीति, ज्ञान और मनोरंजन का अनमोल खजाना हैं पंचतंत्र एक प्राचीन भारतीय साहित्यिक कृति है जो जानवरों की…