Summary: दूध और ड्राई फ्रूट्स से घर पर बनाएं हलवाई जैसी रबड़ी खीर – आसान तरीके!
घर पर हलवाई जैसी रबड़ी खीर बनाना अब बेहद आसान हो गया है। इन 5 वीडियो गाइड्स की मदद से आप कम समय और साधारण सामग्री से टेस्टी रबड़ी खीर तैयार कर सकते हैं।
Rabri Kheer Recipe: घर में कोई मेहमान आने वाले हों या वीकेंड में कुछ स्पेशल खाना बना रहे हों तो उसके साथ जब तक कुछ मीठा नहीं हो तो मज़ा नहीं आता है। अगर आप भी घर में कुछ मीठा बनाना चाहते हैं तो रबड़ी खीर बनाकर देखिये। यह खाने में बहुत टेस्टी लगती है और इसको बहुत कम सामग्री के साथ आसानी से घर पर बनाया जा सकता है। हाँ, अगर आप रबड़ी खीर बनाने के लिए इन 5 वीडियो की मदद ले लेंगे तो आपकी रबड़ी बिल्कुल हलवाई जैसी बनेगी। तो, बस बनाइये रबड़ी खीर और पाइये घरवालों से ढेर सारी तारीफ़।
मसाला किचन
मसाला किचन का यह वीडियो देखकर आप बढ़िया रबड़ी बना सकते हैं। एक बड़ी कड़ाही में थोड़ा सा घी लगाकर पहले से उबले हुए दूध को और उबालना है। इन्होने इसमें ब्रेड, मिल्क पाउडर, फिटकरी या और कोई भी चीज़ नहीं डाली है। सिर्फ 1 चम्मच दही का इस्तेमाल किया है जिससे दूध फाटे नहीं। 20 मिनट तक उबलने दें, बीच-बीच में चलाते जाएँ। धीमी आंच नहीं करना है, क्योंकि इससे रबड़ी का रंग ब्राउन हो जायेगा। अब चीनी डालें और इसको ठंडा होने दीजिये और फिर इसमें ड्राई फ्रूट्स डालकर सर्व करें।
हेब्बार किचन
हेब्बार किचन का यह वीडियो देखकर आप बहुत ही झटपट रबड़ी खीर बना सकते हैं। इन्होने बासमती चावल को भीगकर और उसके बाद पीसकर दूध में मिक्स किया है। साथ ही दूध को गाड़ा करने और टेस्ट को और बेहतर बनाने के लिए उसमें कंडेंस्ड मिल्क का भी इस्तेमाल किया है और चीनी को सीधे डालने की जगह उसको सिरप बनाकर डाला है। ठंडा करके उसपे थोड़ी से फेनी और ड्राई फ्रूट्स डालकर सजाना है।
कुक विद पारुल
कुक विद पारुल ने एकदम हलवाई जैसी लच्छेदार रबड़ी बनानी सिखाई है। 1 लीटर दूध को गाड़ा करना है। लेकिन, पहले एक कटोरी में थोड़ा दूध निकाल लेना है और इसमें एक चम्मच दही मिलाना है और इसको दूध में मिला देना है। बीच-बीच में खुरचन निकालकर दूध में मिलाते जाना है। जब दूध आधे से भी कम रह जाए तो इसमें थोड़ा सा केसर वाला दूध मिलाना है। अब चीनी और थोड़ा इलायची पाउडर भी डालना है।
शिखा किचन
शिखा किचन ने भी रबड़ी खीर बनाने की बड़ी आसान रेसिपी बतायी है। इन्होने 1. 5 लीटर दूध को खूब उबालकर आधे लीटर से भी कम कर लेना है। बीच बीच में चलाते जाना है इसमें इलायची पाउडर डालना है और गाड़ा होने पर चीनी डालनी है। याद रखें चीनी की मात्रा ज्यादा नहीं करें। लास्ट में पिस्ता डालकर सजाएं।
राओ मंजू किचन
अगर आप सिर्फ 10 मिनट में रबड़ी बनाना चाहते हैं तो राओ मंजू किचन का यह वीडियो आपके बहुत काम आयेगा। इन्होने कड़ाही में दूध डालने के पहले थोड़ा सा घी डाला है जिससे दूध कड़ाही में चिपके नहीं। इन्होने ब्रेड को मिक्सर में पीसकर उसको दूध में मिलाया है इससे दूध अच्छा गाड़ा हो जाएगा। इलायची और केसर डालने से इसका टेस्ट बढ़ जायेगा। अगर केसर नहीं है तो आप ज़रा सी हल्दी भी दाल सकते हैं। इससे रंग अच्छा आएगा।





