Summary: डेज़र्ट के बाद डाइट डैमेज कंट्रोल ऐसे करें
पार्टी में मीठा खा लेना कोई गुनाह नहीं, जरूरी है उसके बाद सही डाइट और रुटीन अपनाना। हेल्दी ब्रेकफास्ट, हाइड्रेशन, वॉक और बैलेंस फूड से आप आसानी से बॉडी को ट्रैक पर ला सकती हैं।
After Eating Sweets Diet: सभी लोग जो फिलहाल हेल्दी और बैलेंस डाइट का आनंद ले रहे हैं वो इस बात को बखूबी जानते होंगे कि घर में और ऑफिस में अपनी डाइट को मेंटेन करना बहुत आसान होता है। लेकिन अक्सर पार्टी में मीठे को देखकर इतनी क्रेविंग हो जाती है कि कंट्रोल ही नहीं हो पाता। अगर आप भी उनमें से हैं जिन्हें ऊपर वाले ने एक स्वीट टूथ से नवाजा है। और पार्टी में ना चाहते हुए भी आप मीठा खा ही लेते हैं तो जानिए कि कैसा होना चाहिए आपका अगले दिन का डाइट प्लान।
एक हेल्दी ब्रेकफास्ट करें

बहुत से लोग अक्सर जब पिछली रात को कुछ मीठा खा लेते हैं तो वह सोचते हैं कि नाश्ता स्किप करना और सिर्फ कुछ लिक्विड लेना एक बेहतर विकल्प हैं। इससे आपकी शुगर नियंत्रण में नहीं होती बल्कि यह और डिस्बैलेंस होती है। आप एक अच्छा प्रोटीन और फाइबर से भरपूर नाश्ता लें। इससे आपके शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व मिलेंगे। आपको ऊर्जा भी मिलेगी। आप फल, दलिया और सूखे मेवे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आप लाइट भी फील करेंगे।
अपने रुटीन पर आइए
याद रखिए कि अगर आप बैलेंस डाइट ले रहे हैं और आपने कुछ मीठा खा लिया तो इसे लेकर गिल्ट में ना आएं। आपको इस बात का ध्यान रखना है कि फिर से क्रेविंग्स ना हों। एक बार चीट डाइट लेने के बाद बार बार आपको इसे करने की क्रेविंग होती है। यह नियंत्रण में तभी हो सकती है जब आप अपने रुटीन पर वापिस लौटें। आप जो भी अपने रोजमर्रा की डाइट में लेते हैं वो सभी कुछ लें। बस आपको भूखा नहीं रहना। याद रखिए कि अगर आपने भूखे रहने की कोशिश की तो आपकी मीठा खाने की चाहत फिर से बढ़ सकती हैं। हां बस आप अगले दिन सलाद थोड़ा ज्यादा खा लीजिए। बैलेंस डाइट में भी आपकी कोई बहुत पसंद की चीज होती है उसे जरुर खाइए।
वॉक पर जाइए

वॉक करना बहुत सी समस्याओं का समाधान है। अगर आप अपने शुगर लेवल को कंट्रोल करना चाहते हैं तो आप शाम को वॉक करिए। इससे आपका जो एक अपराधबोध महसूस हो रहा है वो भी खत्म होगा। और शरीर को सक्रिय करने से आपका मूड भी कंट्रोल में आएगा। लेकिन हां आपको कोइ्र बहुत हार्ड एक्सरसाइज करने की जरुरत नहीं हे। आप इस बात को समझें कि ऐसा सभी के साथ होता है।
हाइड्रेशन का रखिए ख्याल
जब आप शुगर नहीं ले रहे होते और अचानक से जब मीठा खा लेते हैं तो आप महसूस करते हैं कि आप बहुत थकान सी महसूस कर रहे हैं। ऐसे में आप अपने शरीर को हाइड्रेट रखिए। पानी पीजिए, आजकल सर्दियों कस मौसम है आप अलग अलग तरह के सूप भी ट्राई कर सकते हैं। आप कद्दू और ड्रम स्टिक्स का सूप बनाइए। यह ना केवल हेल्दी है बल्कि यह स्वादिष्ट होता है। इसके अलावा फाइबर के लिए आप इसबगोल को पानी में घोलकर पीजिए। आपका सिस्टम भी क्लीन होगा और आपको एक अच्छी मात्रा में फाइबर भी मिलेगा।
