bada kaun story in Hindi : एक बार अकबर ने दरबार में प्रश्न किया, ‘सबसे बड़ा कौन है?’
दरबार में जितने भी दरबारी बैठे थे सभी के अलग-अलग उत्तर थे। शेर, हाथी, ऊँट … और न जाने किस-किसको दरबारियों ने बड़ा बताया।
बीरबल अब तक चुप बैठे थे। बोले, ‘जहाँपनाह! मेरे विचार में तो गोद में खेलने वाला एक छोटा-सा बच्चा ही सबसे बड़ा है।’
बीरबल के उत्तर को सुनकर सभी दरबारी हँस पड़े। अकबर से भी न रहा गया। वह भी हँसकर बोले, ‘यह कैसे हो सकता है? छोटा बच्चा तो अपनी जरूरतों के लिए माँ-बाप पर निर्भर रहता है। वह सबसे बड़ा कैसे हो सकता है?’
‘हुजूर! आप मुझे कल तक का समय दें! मैं अपनी बात सिद्ध कर दूंगा।’
अगले दिन सुबह जब दरबार लगा तो बीरबल गोद में एक छोटे-से बच्चे को लेकर उपस्थित हुए। अकबर को यह जानने की उत्सुकता हुई कि वह बच्चा कौन है? बीरबल ने उसे अपने ही किसी रिश्तेदार का बच्चा बताया और अकबर की गोद में दे दिया।
अकबर बड़े प्यार और लगाव से उस बच्चे को पुचकारने लगे। कुछ देर बाद वह बच्चा उनकी मूंछों को खींचने लगा। यह देखते ही बीरबल अपने स्थान पर खड़े हो गए और बोले, ‘जहाँपनाह! मैंने कहा था न कि छोटा-सा बालक ही सबसे बड़ा होता है। अब आप ही देखिए, इस बालक ने आपकी मूंछों पर हाथ डाल दिया। क्या किसी और में हिम्मत है, जो आपकी मूंछों को हाथ भी लगा दे।’
बीरबल की सूझबूझ पर दाद दिए बिना न रह सके अकबर।
आओ बरसो मेघा प्यारे-पंचतंत्र की कहानी
Story for Kids: भीषण गर्मी पड़ रही थी, जंगल में चारो तरफ पानी के लिए हा- हा कार मचा हुआ…
Top 10 Panchantantra Stories in Hindi-पंचतंत्र की कहानियां
पंचतंत्र की कहानियां:नीति, ज्ञान और मनोरंजन का अनमोल खजाना हैं पंचतंत्र एक प्राचीन भारतीय साहित्यिक कृति है जो जानवरों की…
मेरा कलेजा तो पेड़ पर है! -पंचतंत्र की कहानी
समुद्र के किनारे जामुन का एक खूब बड़ा सा पेड़ था । उस पर एक बंदर रहता था । जिसका…
अकबर की शादी: अकबर बीरबल की कहानियाँ
एक दिन रानी ने राजा अकबर से कहा कि वे बीरबल को उसके पद से हटा कर, रानी के भाई…
व्यापारी और सोने का सिक्का: अकबर बीरबल की कहानियाँ
इंसाफ करने के लिए प्रसिद्ध बीरबल के पास एक बार एक व्यापारी पहुँचा। उसने कहा, श्रीमान! बहुत समय पहले, मेरे…
बीरबल की स्वर्ग यात्रा: अकबर बीरबल की कहानियाँ
बीरबल से जलने वाले दरबारियों ने उसे मारने की साजिश रची। उन्होंने बादशाह के नाई को कुछ सोने के सिक्के…
दीपावली पर लक्ष्मी- गणेश की पूजा क्यों होती है ?
Diwali Lakshmi Puja: अधिकतर घरों में बच्चे यह दो प्रश्न अवश्य पूछते हैं कि जब दीपावली भगवान राम के 14…
Top 30 Dada Dadi Ki Kahani in Hindi : 30 सर्वश्रेष्ठ दादा दादी की कहानी
दादा दादी की कहानी: “शीर्ष 30 दादा-दादी की कहानियों का संग्रह: इस पृष्ठ पर हमने लाए हैं वो कहानियाँ जो…
दूरदर्शी सुमन – दादा दादी की कहानी
Dada dadi ki kahani : प्रिया एक अमीर और सुंदर लड़की थी, उसके पास पहनने के लिए ढेर सारे सुंदर…
