Hindi kids story: एक कौवी थी। उसका जीवन बड़े मजे से गुजर रहा था। वह कीड़ों को चुन-चुनकर खाती थी और खूब मस्त रहती थी। उसे कोई चिंता-फिक्र न थी, पर एक दिन उसकी निगाह जल में तैरती एक सुंदर हंसिनी पर पड़ी। हंसिनी नदी के जल में इतनी शान से तैर रही थी कि उसे देखकर कौवी बस देखती ही रह गई। वह सोचने लगी, ”अरे, इस हंसिनी में कितनी सुंदरता और आकर्षण है, फिर यह कितनी उजली और सफेद है। लगता है कि रात-दिन पानी में रहने के कारण ही इसका रूप इतना निखर आया है।”

कौवी को खुद पर बड़ी शर्म आई। उसे लगा कि मेरा काला रंग कितना बुरा है। आखिर उसने फैसला कर लिया कि अब वह भी झीलों और नदियों पर जाया करेगी, ताकि वहाँ नहाकर उजली हो जाए।
उसने ऐसा ही किया, पर उसका गहरा काला रंग वैसा ही रहा। उल्टा उसने कीड़े खाने छोड़ दिए थे, इसलिए भूखों मरने की हालत पैदा हो गई।
अब कौवी को अपनी भूल पता चल गई थी कि पानी में नहाने से कुछ नहीं होता। कुदरत ने जिसे जो रंग-रूप बख्शा है, उसी में खुश रहना चाहिए।
सीख : प्रकृति ने सबको अलग-अलग रूप, गुण और खासियतें दी हैं।
इसे लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है।
आओ बरसो मेघा प्यारे-पंचतंत्र की कहानी
Story for Kids: भीषण गर्मी पड़ रही थी, जंगल में चारो तरफ पानी के लिए हा- हा कार मचा हुआ…
Top 10 Panchantantra Stories in Hindi-पंचतंत्र की कहानियां
पंचतंत्र की कहानियां:नीति, ज्ञान और मनोरंजन का अनमोल खजाना हैं पंचतंत्र एक प्राचीन भारतीय साहित्यिक कृति है जो जानवरों की…
मेरा कलेजा तो पेड़ पर है! -पंचतंत्र की कहानी
समुद्र के किनारे जामुन का एक खूब बड़ा सा पेड़ था । उस पर एक बंदर रहता था । जिसका…
अकबर की शादी: अकबर बीरबल की कहानियाँ
एक दिन रानी ने राजा अकबर से कहा कि वे बीरबल को उसके पद से हटा कर, रानी के भाई…
व्यापारी और सोने का सिक्का: अकबर बीरबल की कहानियाँ
इंसाफ करने के लिए प्रसिद्ध बीरबल के पास एक बार एक व्यापारी पहुँचा। उसने कहा, श्रीमान! बहुत समय पहले, मेरे…
बीरबल की स्वर्ग यात्रा: अकबर बीरबल की कहानियाँ
बीरबल से जलने वाले दरबारियों ने उसे मारने की साजिश रची। उन्होंने बादशाह के नाई को कुछ सोने के सिक्के…
दीपावली पर लक्ष्मी- गणेश की पूजा क्यों होती है ?
Diwali Lakshmi Puja: अधिकतर घरों में बच्चे यह दो प्रश्न अवश्य पूछते हैं कि जब दीपावली भगवान राम के 14…
Top 30 Dada Dadi Ki Kahani in Hindi : 30 सर्वश्रेष्ठ दादा दादी की कहानी
दादा दादी की कहानी: “शीर्ष 30 दादा-दादी की कहानियों का संग्रह: इस पृष्ठ पर हमने लाए हैं वो कहानियाँ जो…
दूरदर्शी सुमन – दादा दादी की कहानी
Dada dadi ki kahani : प्रिया एक अमीर और सुंदर लड़की थी, उसके पास पहनने के लिए ढेर सारे सुंदर…
