शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर दिमाग हो जाता है सुन्न, बढ़ जाती हैं ये समस्याएं: Vitamin B12 Deficiency Signs
Vitamin B12 Deficiency Signs

शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर दिमाग हो जाता है सुन्न, बढ़ जाती हैं ये समस्याएं

Vitamin B12 Deficiency Signs : शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर कई तरह के संकेत दिख सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-

Vitamin B12 Deficiency Signs : शरीर को बेहतर ढंग से कार्य के लिए लगभग सभी तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है। अगर किसी भी तरह के पोषक तत्वों की कमी हो जाए, तो कई तरह की समस्याएं होने का खतरा रहता है। इन पोषक तत्वों में विटामिन बी12 भी शामिल है। अगर शरीर में लंबे समय तक विटामिन बी12 की कमी हो जाए, तो यह आपके मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करती है। शरीर में इस विटामिन की कमी से कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। आइए जानते हैं विटामिन बी12 की कमी होने पर दिखने वाले लक्षण क्या हैं?

Also read: इस बार गणपति को लगाएं बच्चों की पसंद के चॉकलेट मोदक का भोग, जानें रेसिपी

शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर न्यूरोलॉजिकल समस्याएं हो सकती हैं, जिसकी वजह से दिमाग सुन्न होना, मस्तिष्क में पिन और सुई जैसी सनसनी महसूस होना। यह नसों के क्षतिग्रस्त होने के कारण महसूस हो सकता है। अगर आपको ऐसे संकेत मिल रहे हैं, तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Vitamin B12 Deficiency Signs-Stress
Stress

शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर मरीजों की मेमोरी लॉस होने लगती है। साथ ही ध्यान की कमी भी हो सकती है। इसके अलावा उन्हें भ्रम, अवसाद और यहां तक कि डिमेंशिया जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

कुछ लोगों को विटामिन बी12 की कमी होने पर मांसपेशियों में काफी ज्यादा कमजोरी महसूस होने लगती है। इसकी वजह से शरीर के अंगों में दर्द होना, सुन्नता महसूस होना जैसे लक्षण दिखते हैं।

Anemia
Anemia

शरीर में विटामिन बी12 की कमी से मेगालोब्लास्टिक एनीमिया हो सकता है, जिसकी वजह से मरीजों को काफी ज्यादा थकान, कमजोरी और सांस लेने में कठिनाई जैसा महसूस हो सकता है। ऐसे संकेतों को नजरअंदाज न करें। ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

शरीर में विटामिन बी12 कम होने पर स्किन का रंग पीला पड़ सकता है और नाखूनों का रंग बदल सकता है। इस तरह के संकेत कई लोगों को नजर आते हैं, जिसे अक्सर वे इग्नोर कर देते हैं। ऐसे संकेतों को इग्नोर करने से बचें।

विटामिन बी12 की कमी होने पर आमतौर पर इसे भोजन या सप्लीमेंट्स के माध्यम से पूरा करके किया जा सकता है। अगर आपको इसके लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो डॉक्टर से परामर्श लेना आवश्यक है।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...