'Digital Fraud' with actress Ruhi Singh
'Digital Fraud' with actress Ruhi Singh

Overview: बॉलीवुड एक्ट्रेस रूही सिंह के साथ 'डिजिटल फ्रॉड

अभिनेत्री रूही सिंह एक गंभीर साइबर फ्रॉड का शिकार हुई हैं, जहाँ उनके नाम और फोटो का इस्तेमाल कर फर्जी वॉट्सऐप चैट्स वायरल की गईं। इन चैट्स में आपत्तिजनक बातें की गई थीं। रूही ने इसे पहचान की चोरी (Identity Theft) बताते हुए साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई और फैंस को आगाह किया।

Digital Fraud with Ruhi Singh: हाल ही में ‘मस्ती 4’ और ‘कैलेंडर गर्ल्स’ फेम एक्ट्रेस रूही सिंह एक गंभीर साइबर फ्रॉड का शिकार हुई हैं। उनके नाम और फोटो का गलत इस्तेमाल कर वॉट्सऐप पर कुछ आपत्तिजनक चैट्स वायरल होने के बाद एक्ट्रेस ने खुद सामने आकर इस मामले का खुलासा किया है। 8 फरवरी 2026 को एक्ट्रेस रूही सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट शेयर कर फैंस को आगाह किया। उन्होंने बताया कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनकी तस्वीर और पहचान का इस्तेमाल कर वॉट्सऐप पर लोगों से संपर्क कर रहा है। वह शख्स रूही बनकर लोगों से फोटोशूट और अन्य ‘प्लेफुल’ विषयों पर अजीबोगरीब बातें कर रहा था, जिससे उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई।

कौन हैं रूही सिंह

'Digital Fraud' with actress Ruhi Singh
Ruhi Singh

रूही सिंह बॉलीवुड की एक जानी-मानी एक्ट्रेस और मॉडल हैं, उनका जन्म जयपुर, राजस्थान में हुआ था। उन्होंने 2011 में ‘फेमिना मिस इंडिया ईस्ट’ की फर्स्ट रनर-अप बनकर अपनी पहचान बनाई। 2014 में उन्होंने ‘मिस यूनिवर्सल पीस एंड ह्यूमैनिटी’ का खिताब जीतकर भारत का नाम रोशन किया। रूही ने साल 2015 में मधुर भंडारकर की फिल्म ‘कैलेंडर गर्ल्स’ से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद वे ‘इश्क फॉरएवर’ और कई वेब सीरीज जैसे ‘चक्रव्यूह’ और ‘रनअवे लुगाई’ में नजर आईं। हाल ही में वे फिल्म ‘मस्ती 4’ को लेकर चर्चा में रही हैं।

लीक हुई चैट्स और फर्जीवाड़ा

सोशल मीडिया पर रूही सिंह के नाम से कुछ वॉट्सऐप चैट्स के स्क्रीनशॉट वायरल हुए, इम्पर्सनेशन एक फर्जी नंबर (+91 6369584327) से किसी ने रूही बनकर लोगों को मैसेज भेजे। चैट्स में फोटोशूट के आइडियाज और कुछ निजी व आपत्तिजनक बातें की गई थीं। रूही ने साफ किया कि ये चैट्स पूरी तरह से फर्जी हैं और वह शख्स उनकी पहचान चुराकर लोगों को गुमराह कर रहा है।

एक्ट्रेस का कड़ा कदम और शिकायत

इस घटना से रूही काफी गुस्से में नजर आईं और उन्होंने तुरंत कानूनी रास्ता अपनाया, रूही ने बताया कि उन्होंने इस मामले की शिकायत साइबर सेल में दर्ज करा दी है। उन्होंने फैंस से अपील की कि वे उस फर्जी नंबर को तुरंत ब्लॉक और रिपोर्ट करें। उन्होंने लिखा, “ये मैं नहीं हूँ। अगर आपको ऐसे संदिग्ध मैसेज मिलें, तो प्लीज प्रतिक्रिया न दें।” एक्ट्रेस ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि किसी की पहचान चुराना बेहद शर्मनाक है और ऐसे लोगों को अपनी जिंदगी में कुछ बेहतर करना चाहिए।

पहले भी रही हैं गलतफहमी का शिकार

यह पहली बार नहीं है जब रूही सिंह का नाम किसी विवाद में गलत तरीके से आया हो। साल 2019 में भी एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक महिला पुलिस के साथ बदतमीजी कर रही थी। तब भी लोगों ने गलती से उसे एक्ट्रेस रूही सिंह समझ लिया था, जबकि वह कोई और थी। उस समय भी रूही को मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा था।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...