हर समय आती रहती है नींद और कमजोर महसूस होता है शरीर तो हो जाइए अलर्ट: Vitamin Deficiency Symptoms
Vitamin Deficiency Symptoms

Vitamin Deficiency: जिस तरह से गाड़ियों को चलाने के लिए और व्यवस्थित इंजन रखने के लिए इंजन ऑयल की जरूरत पड़ती है, डीजल-पेट्रोल की जरूरत पड़ती है। ठीक उसी तरह से हमारे शरीर को भी स्वस्थ रखने के लिए पोषक तत्वों और विटामिन्स की जरूरत पड़ती है। इससे हमारा शरीर स्वस्थ रहता है और बीमारियां नजदीक नहीं आती। मगर कभी-कभी ऐसा होता है कि हमारा शरीर कमजोरी महसूस करने लगता है, आलस और नींद हावी होने लगता है। ऐसे में हमें यह ध्यान रखना होता है कि यह किसी पोषक तत्व और विटामिन की कमी से हो रहा है।

पोषक तत्व हमारी शरीर को अलग-अलग तरीके से स्वस्थ बनाए रखते हैं और हर पोषक तत्व का अपना काम होता है। ऐसे में अगर कोई परेशानी शरीर को होती है तो वह किसी अलग पोषक तत्व की कमी से ही होगी। सबसे अधिक परेशानी इन दिनों अधिक नींद लगने और आलस लगने की आम हो चली है। यह भी पोषक तत्व की कमी से होने वाली एक समस्या है। नींद पूरी होने के बाद भी नींद लगना और हमेशा थकान महसूस होना परेशानी का कारण बन जाता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि यह समस्या किस विटामिन की कमी से सामने आती है।

हमें बहुत अधिक नींद आने के पीछे का कारण विटामिन-डी और विटामिन बी-12 की कमी होती है। पोटैशियम और आयरन की कमी भी इसका महत्वपूर्ण कारण होता है। अधिकतर विटामिन की कमी ही शरीर को कमजोर महसूस कराती है और हमेशा नींद की स्थिति में रखती है। आइए जानते हैं विटामिन की कमी से क्या होता है?

Also read : सेहत का खजाना है विटामिन: Vitamins Importance

विटामिन-डी कमी से होती है कमजोरी

Vitamin Deficiency Symptoms
Vitamin D deficiency causes weakness

शरीर में विटामिन-डी की कमी से हमारे शरीर में थकान महसूस होती है और कमजोरी का अहसास होता है। विटामिन-डी की कमी से हमें डिप्रेशन की भी समस्या होती है। इसके साथ ही इम्यून सिस्टम का कमजोर होना, मेटाबॉलिज्म धीमा होना, हड्डियों का कमजोर होना, मांसपेशियों में दर्द होना शुरू हो जाता है।

विटामिन-डी के स्रोत: विटामिन-डी की कमी को पूरा करने के लिए इसके स्रोत खाद्य पदार्थों का सेवन करें। इसके साथ ही सुबह की धूप में भी टहलें। मशरूम विटामिन-डी का एक मुख्य सोर्स माना जाता है। मोरिंगा (ड्रमस्टिक की पत्तियां), चौलाई, पालक, पनीर इसके अच्छे सोर्स हैं।

विटामिन-बी12 कमी से होता है चिड़चिड़ापन

कमजोर मांसपेशियां, चिड़चिड़ापन, न्यूरोलॉजिकल समस्या, नींद की कमी, अधिक थकान, शरीर में कमजोरी जैसे लक्षण विटामिन-बी12 की कमी के कारण दिखने लगते हैं। धड़कनों का तेज होना भी इसी समस्या की वजह से हो सकता है। इसके साथ ही सांस की तकलीफ, ‌चक्कर आना, सिर में दर्द, मुंह में छाले पड़ना, उल्टी महसूस होना और होना, हाथ-पैर का सुन्न हो जाना या झुनझुनी होना, भ्रम बना रहना, पैदल चलने में जल्दी थकान का महसूस होना जैसे लक्षण भी दिखने लगते हैं।

विटामिन बी-12 के स्रोत: विटामिन बी-12 कमी को बढ़ाने के लिए चुकंदर, नारियल, केला, अमरूद, मशरूम, अंगूर, सेब का सेवन कर सकते हैं। सब्जियों और अन्य चीजों की बात करें तो आप आलू, अंडा, मांसाहार, बादाम, ओट्स, दही का सेवन कर सकते हैं।