VITAMIN B12
VITAMIN B12

शरीर में होने वाले ये 4 बदलाव इशारा करते हैं विटामिन B12 कि कमी कि तरफ

विटामिन B12 का स्तर कम होने पर शरीर कमज़ोर होने लगता है।शरीर में लम्बे समय तक थकान बनी रहती है।चाह कर भी आपका मन किसी काम में नहीं लगता है।मन उदास रहने लगता है।हमारा स्वभाव धीरे धीरे चिड़चिड़ा होने लगता है।इसका गहरा असर आँखों की रौशनी पर भी पड़ता है।

Vitamin B12: शरीर के सम्पूर्ण विकास के लिए बहुत से पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है।इनमें अहम भूमिका निभाते हैं कई तरह के मिले जुले विटामिन्स।शरीर में विटामिन की कमी होने पर थकान और चिड़चिड़ाहट महसूस होने लगती है। आज हम आपको विटामिन B12  की कमी से होने वाले नुकसान के बारे में बताएंगे।इस भागदौड़ भरी ज़िन्दगी में हमारे पास ठीक से खाने पीने का समय भी नहीं बच पाता है। ऐसे में अक्सर हम सप्लीमेंट्स का सहारा लेते नज़र आते हैं। बेशक सप्लीमेंट्स की मदद से हम ठीक तो हो जाते हैं पर कुछ समय बाद फिर से वही परेशानियाँ वापस खड़ी हो जाती हैं। सप्लीमेंट्स लेने पर किडनी के रोग से पीड़ित मरीजों को काफी नुकसान होता है।शरीर में विटामिन B12 रेड ब्लड सेल्सको बढ़ाता है। इसकी कमी पाचन तंत्र को भी प्रभावित करती है।

Cobalamin (Vitamin B12)
Cobalamin (Vitamin B12)

पोषक तत्वों की कमी होने से आँतों तक ऑक्सीजन ठीक से नहीं पहुंच पाती है। इन सब कारणों की वजह से खाना ठीक से नहीं पचता है और शरीर कमज़ोर होने लगता है।

जानें विटामिन B12 की कमी से होने वाले नुकसान

त्वचा का पीला पड़ना

Pale yellow skin
Pale yellow skin

विटामिन B12  की कमी से एनीमिया होने का खतरा होता है।शरीर रेड ब्लड सेल्स बनाता तो है पर पूरी तरह से पर्याप्त मात्रा में नहीं बना पाता है जितना एक स्वस्थ शरीर को जरुरत होती है। धीरे धीरे शरीर में खून की कमी होने लगती है और त्वचा अपना गुलाबीपन खोकर पीली पड़ने लगती है। त्वचा का पीला पड़ना इस बात की तरफ इशारा करता है कि आपके शरीर में स्वस्थ रेड ब्लड सेल्स की कमी हो रही है।

हाथ पैरों में सुन्नपन या झुनझुनी होना

Pin & Needle
Pin & Needle

विटामिन B12 की कमी से होने वाली परेशानियों में सबसे आम हैं, हाथ पैरों का सुन्न होना, उनमें ताकत की कमी होना या हाथ और पैर दोनों में झुनझुनी बने रहना।ये ठीक उसी तरह महसूस होता है जैसे ज्यादा देर तक बैठे रहने के बाद हाथ पैर सुन्न हो जाते हैं और ऐसा महसूस होता है जैसे चींटियां आपके शरीर के इन अंगों पर चल रहीं हैं।

जीभ पर छाले या इन्फेक्शन होना

Swelling in tongue
Swelling in tongue

अचानक जीभ सूज जाना, लाल लाल चकत्ते होना, जीभ पर दाने उभर आना जो आसानी से महसूस किये जा सकते हों, जीभ का रंग गहरा लाल हो जाना,कई बार आपको ये महसूस होने लगता है जैसे आपकी जीभ से कुछ परत निकल रही है। ये लक्षण इतने सामान्य है, जिनसे अंदाजा लगाना मुश्किल होता है कि ये विटामिन B12 कि कमी के लक्षण भी हो सकते हैं।

शरीर में थकान बने रहना

Fatigue
Fatigue

शरीर अच्छे से काम करे इसके लिए विटामिन B12 का स्तर काफी अच्छा होना चाहिए। अपनी दिनचर्या और खानपान में बदलाव लाकर हम काफी हद तक इसका स्तर सुधार सकते हैं। ये हमारे शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और शरीर को सुचारु रूप से काम करने के लिए प्रेरित करता है। हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें। नियमित रूप से  दूध का सेवन करें। इस तरह आप कम थकान महसूस करेंगे और शरीर का दर्द भी धीरे धीरे खत्म होने लगेगा।

उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाली तरूणा ने 2020 में यूट्यूब चैनल के ज़रिए अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद इंडिया टीवी के लिए आर्टिकल्स लिखे और नीलेश मिश्रा की वेबसाइट पर कहानियाँ प्रकाशित हुईं। वर्तमान में देश की अग्रणी महिला पत्रिका...