Some women start getting scared just by hearing about giving birth to a child.
Pregnant Working Women

प्रेग्नेंसी में महिलाओं को रखना चाहिए इन 8 बातों का ख्याल: Things to remember during Pregnancy

महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए ताकि पेट में पल रहे शिशु को किसी भी तरह की कोई दिक्कत ना महसूस हो सके।

Healthy Pregnancy Tips: प्रेग्नेंसी का समय हर महिला के लिए खास होता है। लेकिन साथ ही इस दौरान सेहत का ख्याल रखना पहले से भी ज्यादा जरूरी हो जाता है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए ताकि पेट में पल रहे शिशु को किसी भी तरह की कोई दिक्कत ना महसूस हो सके। आइए जानते हैं कि महिलाओं को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Also Read: इन अनहेल्दी फूड हैबिट्स से सेहत ही नहीं, बालों को भी होता है नुकसान

Healthy Pregnancy Tips-Choose the right vegetables
Choose the right vegetables

गर्भवती महिलाओं को पहले महीने से ही उचित मात्रा में विटामिन प्रोटीन खनिज और फाइबर से भरपूर भोजन करना चाहिए। इसके अलावा वह आयरन और कैल्शियम की अच्छी खुराक लेना ना भूले। इसके लिए वह हरी पत्तेदार सब्जियां, अंडे, दूध और दही का सेवन कर सकती हैं।

Drink Water
Drink Water

गर्भवती महिलाओं के लिए गर्भावस्था के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बिल्कुल जरूरी है, क्योंकि पानी की वजह से पेट में पल रहे शिशु की ग्रोथ पर भी असर पड़ता है। ऐसे में आपके अंदर हाइड्रेशन की बिल्कुल भी कमी नहीं होनी चाहिए। आप कोशिश करें कि पानी के अलावा कुछ तरल पदार्थ का भी सेवन करते रहे।

नियमित रूप से प्रेग्नेंसी चेक-अप और अल्ट्रासाउंड करवाना चाहिए। इससे गर्भावस्था के स्वास्थ्य की निगरानी की जा सकती है और किसी भी समस्या का पता समय पर लगाया जा सकता है और डॉक्टर आपकी परेशानी को देखकर कोई उचित इलाज भी कर पाएंगे ऐसे में हर दूसरे हफ्ते में डॉक्टर से जाकर अपनी जांच करवाना ना भूले।

हर किसी की प्रेगनेंसी बिल्कुल अलग होती है लेकिन प्रेगनेंसी के दौरान हल्की-फुल्की एक्सरसाइज जैसे योग, वॉकिंग, स्विमिंग करना लाभकारी हो सकता है. हालांकि डॉक्टर के सलाह के बाद ही आप कोई भी एक्सरसाइज की शुरुआत करें।

Sleeping
Sleeping

6 से 8 घंटे की नींद हर किसी के लिए आवश्यक होती है लेकिन गर्भवती महिलाओं को पर्याप्त मात्रा में नींद लेना चाहिए, क्योंकि नींद की कमी के कारण हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है और वह कहीं ना कहीं आपके बच्चे पर भी प्रभाव डाल सकता है इसलिए गर्भावस्था के दौरान पर्याप्त सोया करें।

प्रेग्नेंसी के दौरान खुद का मासिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की कोशिश करें। इसके लिए आप रोजाना योग कर सकती हैं और गहरी सांस ले सकती है। इससे तनाव कम होता है और आपको अच्छा भी महसूस होगा।

medicines
Avoid Consume Medicine during pregnancy

गर्भवती महिलाएं बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी दवा या सप्लीमेंट न लें। कुछ दवाई गर्भावस्था के दौरान हानिकारक हो सकती हैं।

गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान हेल्दी लाइफ़स्टाइल अपनाना चाहिए। इसके लिए वह नशीले पदार्थों से बिल्कुल दूरी बनाकर रखें, क्योंकि स्मोकिंग और अल्कोहल हैबिट्स आपके पेट में पल रहे बच्चे को नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए गर्भावस्था के दौरान शराब और सिगरेट का सेवन न करें।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...