Vitamin A Rich Foods: हमारे शरीर को हर तरह के विटामिन्स और मिनरल्स की आवश्यकता होती है। अगर ये सही मात्रा में न मिले तो शरीर को बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अन्य पोषक तत्वों की ही तरह विटामिन ए भी हमारे शरीर के लिए काफी जरूरी होता है। इसकी सही मात्रा नहीं लेने से त्वचा में रूखापन,आंखों की रोशनी कम होना, थकान महसूस होना साथ ही बार-बार इंफेक्शन जैसे दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। तो जरूरी है कि आप कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करें, जो शरीर में विटामिन ए की कमी न होने दें।
शकरकंद

शकरकंदी या मीठा आलू विटामिन ए का ये एक अच्छा स्त्रोत है। जिस मौसम में शकरकंद आती है, उस समय इसका सेवन आप भली भांति करें। क्योंकि इससे शरीर में बहुत सी कमी दूर होती है। यह त्वचा और बालों दोनों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें और भी पोषक तत्व जैसे पोटेशियम,फाइबर और आयरन की भरपूर मात्रा होती है। इसलिए शकरकंद को अपने खाने में जरूर शामिल करें। शकरकंद को ज्यादातर उबालकर और सलाद बनाकर खाया जाता है।
गाजर
गाजर में भी विटामिन ए की भरपूर मात्रा होती है। साथ ही इसके सेवन से त्वचा और आंखों को बेहद फायदा पहुंचता है। इसमें और विटामिन होते है जो सेहत की दृष्टि से काफी फायदेमंद है। इसके नियमित इस्तेमाल से आपको त्वचा और आंखों सम्बन्धित दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता है। गाजर को जितना आप कच्चा खाएं उतना फायदेमंद है।
पपीता

शरीर के पाचन तंत्र के लिए तो पपीता बेहद फायदेमंद होता ही है। और देखा जाए तो इसमें विटामिन ए की भी भरपूर मात्रा होती है। पके हुए पपीते को आप ऐसे ही काटकर खा सकते है। और कच्चे पपीते की सब्जी बनाकर खाएं। आपकी सेहत के लिए ये काफी लाभदायक साबित होता है। पपीता रोज खाने से आपको पेट की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता है।
टमाटर
टमाटर सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। टमाटर में बहुत से पोषक तत्व होते है जिसमें विटामिन ए भी होता है। टमाटर को आप सलाद की तरह या फिर सब्जी में डालकर खा सकते है। इसके नियमित इस्तेमाल से कैंसर तक खतरा कम हो जाता है। टमाटर को कच्चा खाने से आपको इसका ज्यादा लाभ मिल पाता है।
पालक

हरी पत्तेदार सब्जियों में विटामिन ए प्रचुर मात्रा में होता है। जो आपके शरीर को स्वस्थ रखता है। साथ ही इनमें आयरन की मात्रा भी काफी होती है जिससे आपको एनीमिया होने का खतरा कम हो जाता है। पालक की सब्जी या सूप में इसे आप खा सकते है। साथ ही आप पालक का रायता भी बना सकते है। इसके लिए आप वेजिटेबल रायता बनाकर उसमें पालक को पीस करके डाल सकते है। इससे रायता और भी अधिक फायदेमंद बन जाएगा।
अमरूद
फलों में अमरूद को बेहद पसंद किया जाता है। क्योंकि अमरूद में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते है। इसके सेवन से आपको पेट की समस्या कम होती है। इसमें विटामिन ए भी पाया जाता है जो आपके शरीर के लिए बेहद उपयोगी है। अमरूद खाने से आपकी त्वचा पर ग्लो बना रहता है और आंखों को रोशनी बरकरार रहती हैं। अमरूद को आप काटकर खाते है तो उसके पोषक तत्व आपको ज्यादा प्राप्त होते हैं आप इसकी चटनी या फिर सब्जी भी बना सकते है।
ब्रोकोली

ब्रोकोली को ज्यादातर लोग सलाद की तरह खाते है। इसमें विटामिन और पोषक तत्वों की भरमार है। विटामिन ए होने के कारण ये स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। इसे लोग कई रेसिपी में भी डालकर खाते है। ब्रोकली को आप सलाद की तरह खाएं नहीं तो इसकी सब्जी भी बना कर खा सकते है।
कद्दू
कद्दू में विटामिन ए, कैल्शियम, पोटेशियम आदि महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं। कद्दू से महिलाएं काफी स्वादिष्ट सब्जी बनाकर खाती है। साथ ही इससे कई अलग तरह की डिश भी बन जाती है। ये आपको आसानी से सब्जी की दुकान पर मिल जाता है।
अंडे की जर्दी

अंडे की जर्दी में विटामिन ए होता है। जो त्वचा और आंखों के लिए फायदेमंद होता है। इससे आपकी त्वचा पर चमक आ जाती है। इसमें अंडे की जर्दी को आपको खाना होता है उसका ही फायदा है। अंडे को उबालकर आप उसकी जर्दी को आसानी से खा सकते है।
फिश ऑयल
फिश ऑयल में विटामिन ए भरपूर मात्रा में होता है। यदि आप नॉनवेज नहीं खाते हैं तो फिश ऑयल के कैप्सूल का सेवन कर सकते हैं। फिश ऑयल में विटामिन ए के अलावा और भी विटामिन होते है जैसे ओमेगा 3 जो त्वचा के लिए काफी फायदेमंद है। कई लोग जो नॉनवेज खाते है वह फिश या उसके तेल का सीधे इस्तेमाल करते है तो उसका फायदा ज्यादा उठा सकते है।
शिमला मिर्च

शिमला मिर्च की सब्जी हो या फिर किसी रेसिपी में इसे डालना हो तो भी ये काफी पसंद की जाती है। साथ ही ये आसानी से मिलने वाली सब्जी और बारह महीने आती हैं इसमें विटामिन ए होता है जो सेहत की दृष्टि से काफी उपयोगी है। शिमला मिर्च को अगर आप पकाते समय ज्यादा पकाकर खाने की बजाए थोड़ा कम पकाकर खाएं तो ये ज्यादा फायदेमंद साबित होती है।
आम
आम गर्मी में खाया जाने वाला सबसे ज्यादा पसंदीदा फल है। इसमें विटामिन ए की मात्रा भी होती है। गर्मियों में तो आम की आपको ढेरों वैरायटी मिल जाएंगी जिनका आप सेवन कर सकते है। आम में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते है जो सेहत की दृष्टि से काफी फायदेमंद है। आम को आप सीधा फल की तरह खा सकते है। या फिर इससे काफी सारी डिश बन जाती है। बच्चों को मैंगो शेक भी काफी पसंद आता है।