Mango Leaf Vastu Tips: हिन्दू धर्म में पेड़-पौधों को देवी देवताओं का दर्जा दिया जाता है और उन्हें पूजा जाता है। जिन पेड़-पौधों को पूजनीय माना जाता हैं उसमें पीपल का पेड़, आम का पेड़, बरगद का पेड़ आदि शामिल हैं। आज हम इस लेख में खास तौर पर आम के पेड़ के महत्त्व को जानेंगे। आपने अक्सर देखा होगा पूजा पाठ में आम के पेड़ की लकड़ियों और पत्तियों का इस्तेमाल किया जाता है। क्योंकि आम की पत्तियों से घर में सकारात्मकता का वास होता है और नकारात्मकता दूर होने लगती है।
आम के पत्तों का ज्योतिष शास्त्रों में भी काफी ज्यादा महत्व माना गया है। ज्योतिष शास्त्र में आम के पेड़ को मंगल का कारक बताया गया है। इसलिए इसका इस्तेमाल मांगलिक कार्यों के दौरान खासतौर पर किया जाता है। वास्तु शास्त्र में सभी दुःख दुविधाओं से छुटकारा पाने और सुख समृद्धि पाने के लिए आम की पत्तियों से जुड़े खास उपाय बताये गए हैं। इन उपायों की मदद से व्यक्ति के जीवन से दुःख दर्द समाप्त हो जाते हैं और जीवन में खुशहाली, धन संपन्नता का आगमन होता है। चलिए जानते हैं उन उपायों के बारे में विस्तार से –
आम के पत्तों से किए जाने वाले कुछ खास उपाय

बुरी नजर के लिए
घर के मुख्यद्वार पर आम के पत्तों का तोरण लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और कभी भी नकारात्मक शक्तियां प्रवेश नहीं कर पाती हैं। इससे परिवार के किसी भी सदस्य को बुरी नजर नहीं लगती है। साथ ही साथ मांगलिक कार्यों के योग बनते हैं और घर में सुख समृद्धि के अवसर पैदा होते हैं।
सफलता के लिए
ऐसा माना जाता हैं की अगर कड़ी मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिल पा रही है, तो आम के पेड़ की जड़ों पर जल अर्पित करना चाहिए। हर शनिवार को आम के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। इससे करियर में आ रही सभी दिक्कतें खत्म हो जाती हैं और हर कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
धन संपत्ति के लिए
वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि अगर घर के मंदिर को आम के पत्तों से सजाया जाए, भगवान गणेश के आसपास आम के पत्ते रखे जाएं और इन पत्तों की मदद से पूरे घर में जल के छींटे दिए जाएं तो इससे घर में लक्ष्मी जी का वास होता है। जिससे धन की कमी नहीं होती और बरकत बनी रहती है।
हनुमान जी की कृपा के लिए
आम को हनुमान जी का पसंदीदा फल माना जाता है। हनुमान जी की कृपा पाने के लिए हर दिन आम के 1 पत्ते पर चंदन से जय श्री राम लिखें और हनुमान जी के चरणों में अर्पित करें। इससे हमेशा संकट मोचन की कृपा आप पर बनी रहेगी।
आर्थिक तंगी दूर करने के लिए
बहुत समय का रुका हुआ धन वापस पाने या धन की कमी को दूर करने के लिए आम के 11 पत्तियों की डाली को 11 बार कच्चे सूत से लपेटकर शहद में डुबोकर शिवलिंग के अशोक सुंदरी की जगह पर चढ़ाएं। ऐसा करते समय ध्यान रखें कि शहद में डूबे हुए भाग का मुख्य शिवलिंग की ओर हो, ऐसा माना जाता है कि इन उपायों को करने से आर्थिक स्थिति में सुधार आता हैं। घर में धन संपत्ति बढ़ती है।