Vitamin D Rich Foods: यदि हम पर्याप्त रूप से किसी विटामिन्स नहीं लेते है तो उसका असर हमारे शरीर पर देखने को मिलता है। किसी भी विटामिन की कमी हमारे लिए किसी घातक बीमारी को सामने लेकर आती है। और हम उस बीमारी से ग्रस्त हो जाते है। यदि आप विटामिन डी की बात करें तो विटामिन डी की कमी से थायराइड होने का सम्भावना ज्यादा बढ़ जाती है। क्योंकि थायराइड हॉर्मोन बनाने के लिए विटामिन डी की जरूरत होती है। और यदि शरीर में विटामिन डी की कमी होती है तो उससे शरीर में टीएसएच लेवल बढ़ जाता है। साथ ही थायराइड ग्लैंड पर्याप्त हॉर्मोन नहीं बना पाते है। इसलिए शरीर में विटामिन डी की कमी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए आप इन कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए।
Also read: जानिए 9 ऐसे स्रोत के बारे में जिनसे विटामिन डी मिलता है: Vitamin D Sources
अंडे का पीला भाग

आपको विटामिन डी 3 की कमी है तो आपको अंडे का पीला भाग खाना चाहिए। क्योंकि यदि आप इसे खाते है तो आपको इससे विटामिन डी 3 मिलता है। साथ इससे आपके शरीर में एनर्जी बनी रहती है। इसलिए आप अंडे का पीला भाग जरूर खाएं।
दूध
दूध तो हमेशा से ही हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है। लेकिन जरूरी है कि आप एक गिलास दूध रोज लें। क्योंकि दूध आपको विटामिन डी प्रदान करता है। और आपकी हड्डियों के लिए भी बेहतर होता है। साथ ही बहुत सी बीमारियों से आपको सुरक्षा प्रदान करता है।
मशरूम

बहुत से लोग अंडा नहीं खाते हैं तो ऐसे में आप सब्जियों में मशरूम का सेवन कर सकते है। मशरूम में विटामिन डी होता है लेकिन जरूरी है कि उसकी न्यूट्रिशनल वैल्यू कितनी है। क्योंकि जो मशरूम धूप में उगाया जाता है। उसी में ही विटामिन डी 3 पाया जाता है। तो इस बात पर खासा ध्यान रखकर ही मशरूम को खरीदें।
मछली
मांसाहारी लोग विटामिन डी 3 को मछली के सेवन से पूरा कर सकते है। मछली में भरपूर मात्रा में विटामिन डी 3 होता हे। लेकिन यदि आप मछली का सेवन कर रहे है तो उसमें हाइजीन का अच्छी तरह ख्याल रखें। क्योंकि बिना हाइजीन के कोई भी खाद्य पदार्थ आपको सही तरह से पोषण नहीं दे पाएगा।
सोया प्रोडक्ट्स

सोया प्रोडक्ट में भी विटामिन डी 3 की भरपूर मात्रा होती है। सोया प्रोडक्ट जैसे टोफू,सोया मिल्क और सोया योगर्ट आदि का सेवन आप अपने रोज खाद्य पदार्थ के साथ सेवन कर सकते है। इसमें और कई विटामिन होने के साथ विटामिन डी 3 भी होता है। और यदि आप शाकाहारी है तो आप इनका सेवन विटामिन डी 3 की कमी को पूरा करने के लिए कर सकते है।
अंजीर
मेवों में यदि आप कुछ खाना चाहते है जिसमें विटामिन डी हो तो उसके लिए आप अंजीर खाएं अंजीर में खून की कमी को पूरा करने के साथ विटामिन डी 3 होता है। इसे लेने शरीर में विटामिन डी 3 की कमी भी पूरी हो जाती है।
दही

दही में कैल्शियम के साथ विटामिन डी 3 भी होता है जो आपके स्वास्थ्य के लिए बेहतर है। इसलिए आप रोजमर्रा में अपने भोजन के साथ दही का भी सेवन कर सकते है। दही तो अधिकतर लोगों को पसंद भी होता है।
