रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, ऋषि पंचमी, गणेश चतुर्थी… देखें अगस्त-सितंबर 2023 के व्रत त्योहारों की लिस्ट: Aug-Sept 2023 Festival
Aug-Sept 2023 Festival

Aug-Sept 2023 Festival: हिंदू पंचांग में सावन महीने के साथ ही त्योहारों की शुरुआत हो जाती है। इस बार अधिक मास होने के कारण सावन का महीना अगस्त के अंत तक रहेगा। इसके बाद सितंबर महीने की शुरुआत होगी। साल 2023 में अगस्त और सितंबर महीने में कई बड़े और प्रमुख त्योहार आ रहे हैं। अगस्त में रक्षाबंधन, हरियाली तीज, नाग पंचमी जैसे बड़े त्योहार रहेंगे। इसी महीने मासिक शिवरात्रि का व्रत भी रखा जाएगा। वहीं, सितंबर की शुरुआत भी व्रत त्योहारों के साथ होगी। सितंबर 2023 में भी व्रत त्योहार की ब्यार रहेगी। सितंबर में जन्माष्टमी 2023 का पर्व मनाया जाएगा। इसी तरह हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी, ऋषि पंचमी जैसे बड़े पर्व आएंगे। इसके अलावा पितृ पक्ष की शुरुआत भी सितंबर माह में हो जाएगी। तो चलिए पंडित इंद्रमणि घनस्याल से जानते हैं कि अगस्त और सितंबर 2023 में कौन कौन से प्रमुख व्रत, तीज—त्योहार आ रहे हैं।

अगस्त 2023 में आने वाले प्रमुख व्रत त्योहार

Aug-Sept 2023 Festival
August Festival 2023

12 अगस्त – परम एकादशी
13 अगस्त – रवि प्रदोष व्रत
14 अगस्त – अधिकमास मासिक शिवरात्रि
14 अगस्त – सावन सोमवार(छठा)
15 अगस्त – मंगला गौरी व्रत (सातवां)
16 अगस्त – अधिकमास अमावस्या
17 अगस्त – सिंह संक्रांति
18 अगस्त – मलयालम नव वर्ष
19 अगस्त- हरियाली तीज
20 अगस्त – सावन विनायक चतुर्थी
21 अगस्त – नाग पंचमी
21 अगस्त – सावन सोमवार(सातवां)
22 अगस्त – मंगला गौरी व्रत(आठवां)
22 अगस्त – कल्कि जयंती
23 अगस्त – तुलसीदास जयंती
25 अगस्त- वरलक्ष्मी व्रत
27 अगस्त – पुत्रदा एकादशी
28 अगस्त – प्रदोष व्रत
28 अगस्त -सावन सोमवार (आठवां )
29 अगस्त – ओणम
29 अगस्त – मंगला गौरी व्रत(नवां)
30 अगस्त – रक्षाबंधन
31 अगस्त – पूर्णिमा व्रत

सितंबर 2023 के प्रमुख व्रत त्योहार की लिस्ट

September 2023 Festival List
September 2023 Festival List

2 सितंबर – कजरी तीज
3 सितंबर – संकष्टी चतुर्थी
6 सितंबर – जन्माष्टमी स्मार्त
7 सितंबर – जन्माष्टमी
10 सितंबर – अजा एकादशी
13 सितंबर – मासिक शिवरात्रि
14 सितंबर – भाद्रपद अमावस्या
17 सितंबर – विश्वकर्मा पूजा/कन्या संक्रांति
18 सितंबर – हरतालिका तीज
19 सितंबर – गणेश चतुर्थी
20 सितंबर – ऋषि पंचमी
23 सितंबर – राधा अष्टमी
25 सितंबर – पार्श्व एकादशी
26 सितंबर – गौण पार्श्व एकादशी
28 सितंबर – गणेश विसर्जन
28 सितंबर – अनंत चतुर्दशी
29 सितंबर – पितृपक्ष प्रारंभ
29 सितंबर – भाद्रपद पूर्णिमा

सितंबर 2023 में शुरू होंगे पितृपक्ष (Pitru Paksha 2023 Date)

Pitru Paksha 2023 Date
Pitru Paksha 2023 Date

​हिंदू पंचांग के अनुसार, सितंबर माह पितरों को समर्पित रहता है। हिन्दू धर्म में श्राद्ध का बहुत महत्व बताया गया है। भाद्रपद मास में पूर्णिमा तिथि से पितृपक्ष प्रारंभ होते हैं और अश्विन मास की अमावस्या को समाप्त होते हैं। इस दौरान पितरों को मोक्ष प्राप्ति के लिए श्राद्धकर्म किया जाता है और उनका आशीर्वाद लिया जाता है। सितंबर 2023 में 29 तारीख से पितृपक्ष शुरू हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Sawan 2023: सावन में मिलेगा मनचाहा वरदान, करें ये काम