महिलाएं इन तरीकों से ऑर्गेज्म पा सकती हैं
ऑर्गेज्म यानी सेक्स के दौरान चरम सुख का अहसास होनाI ऑर्गेज्म केवल सेक्सुअल इंटरकोर्स से ही नहीं होता है बल्कि इसके और कई अन्य तरीके भी हैंI आइए जानते हैं कि महिलाएं ऑर्गेज्म कैसे पा सकती हैंI
Female Orgasms Tips: अधिकांश महिलाओं को ये बात पता ही नहीं होती है कि सेक्स के दौरान ऑर्गेज्म यानी चरम सुख को महसूस किया जाता है और ना ही उनके पार्टनर उन्हें ऑर्गेज्म का एहसास कराने में उनकी मदद करते हैंI ऑर्गेज्म केवल सेक्सुअल इंटरकोर्स से ही नहीं होता है बल्कि सेक्सुअल इंटरकोर्स के पहले पार्टनर के द्वारा फोरप्ले जैसे गर्दन व वेजाइना के आसपास किस करने से, थाइज को प्यार से सहलाने से भी महिलाएं उत्तेजित होती हैं और ऑर्गेज्म तक पहुँच सकती हैंI आइए जानते हैं कि महिलाएं ऑर्गेज्म कैसे पा सकती हैंI
महिलाओं में ऑर्गेज्म क्या होता है?
ऑर्गेज्म यानी सेक्स के दौरान चरम सुख का अहसास होनाI सेक्स के दौरान शरीर में से कई तरह के हार्मोन्स निकलते हैं, जो मांसपेशियों को उत्तेजित करने का काम करती हैंI ऑर्गेज्म हेल्थ के लिए भी काफी अच्छा होता है साथ ही इससे शरीर को कई तरह के रोगों से बचाने में भी मदद मिलती हैI लंबी आयु तक स्वस्थ रहने के लिए ऑर्गेज्म बहुत जरूरी हैI शरीर के कई हिस्सों और अंगों पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता हैI
महिलाओं में क्यों जरूरी होता है ऑर्गेज्म?
ऑर्गेज्म से सिर्फ सेक्स के दौरान ही अच्छा और रिलैक्स फील नहीं होता है बल्कि इसके और भी कई फायदे होते हैंI
दर्द से राहत देता है

ऑर्गेज्म महिलाओं में एक पेन किलर दवाई की तरह काम करता हैI सिरदर्द से लेकर अर्थराइटिस, सर्जरी के बाद होने वाले दर्द में भी ऑर्गैज्म से आराम मिलता हैI
ऑर्गेज्म से आपसी रिश्ता मजबूत होता है

रिश्ता मजबूत बनाने के लिए पार्टनर के साथ सिर्फ मानसिक नहीं, बल्कि शारीरिक जुड़ाव भी होना जरूरी होता हैI महिलाओं में ऑर्गेज्म से शरीर में ऑक्सीटोसिन हॉर्मोन रिलीज होता है, ये हॉर्मोन प्यार और अपनेपन की फीलिंग के लिए जिम्मेदार होता है, जो रिश्ता मजबूत बनाने में मदद करता हैI
पीरियड्स साइकिल सही से होता है

अगर आप प्रेगनेंट नहीं हैं और डेट आने के बाद भी आपको पीरियड्स नहीं हो रहा है तो सेक्स या मास्टरबेट करना एक बढ़िया उपाय होता हैI कई रिसर्च में यह पाया गया है कि रेगुलर सेक्स और ऑर्गेज्म से पीरियड्स साइकिल सही से होता हैI
बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है
ऑर्गेज्म से सिर्फ सेक्स के दौरान अच्छा फील नहीं होता है बल्कि ये सर्दी-जुकाम, ऑस्टियोपोरोसिस, अपच, दिल और यहां तक कि कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से भी बचाता हैI
जवां दिखने में मदद करता है

जब आप अपने पार्टनर की तरफ से प्यार व ऑर्गेज्म महसूस करती हैं तो इसका असर आपकी त्वचा भी नज़र आता है, आप स्वस्थ और जवां नजर आने लगती हैंI
महिलाओं को सिर्फ वेजाइनल ऑर्गेज्म ही ऑर्गेज्म सुख की प्राप्ति नहीं होती है बल्कि इसके और भी कई तरीके हैं, जिनसे उन्हें ऑर्गेज्म की प्राप्ति होती हैI आइए जानें उन तरीकों के बारे में-
वेजाइनल पेनेट्रेशन ऑर्गेज्म

ये ऑर्गेज्म इंटरकोर्स के दौरान होता हैI ये काफी ज्यादा समय के लिए होता है और इसका एहसास पूरे शरीर में होता हैI
क्लिटोरल ऑर्गेज्म

महिलाओं में होने वाला ये सबसे आम ऑर्गेज्म है, लेकिन ये सबसे अच्छा ऑर्गेज्म माना जाता हैI वैसे तो ये काफी कम समय के लिए होता है लेकिन इसका प्रभाव बहुत गहरा होता हैI महिलाओं को ये तब महसूस होता है जब क्लिटोरिस को स्टिमुलेट किया जाता है, चाहे उनके खुद के द्वारा किया जाए या फिर उनके पार्टनर के द्वाराI इस ऑर्गेज्म के बाद शरीर की सारी थकान दूर हो जाती है, काफी रिलैक्स फील होता है और इसके बाद अच्छी नींद आती हैI
जी-स्पॉट ऑर्गेज्म

महिलाओं में क्लिटोरिस के नीचे के हिस्से को जी-स्पॉट कहा जाता है, जिसके स्टिमुलेट होने पर ऑर्गेज्म का एहसास होता हैI यह ऑर्गेज्म क्लिटोरल ऑर्गेज्म की तुलना में ज़्यादा संतोषजनक और सुख देने वाला होता हैI
ब्लेंडेड ऑर्गेज्म

ब्लेंडेड ऑर्गेज्म दो ऑर्गेज्म का मिश्रण है यानी इसमें क्लिटोरियल ऑर्गेज्म और जी-स्पॉट ऑर्गेज्म का एक साथ अनुभव होता हैI इसमें वेजाइना के भीतरी और बाहरी दोनों हिस्सों को एक साथ स्टिमुलेट करना होता हैI
मल्टीपल ऑर्गेज्म

जी हां, प्रकृति ने महिलाओं को ये वरदान दिया है कि वे मल्टीपल ऑर्गेज्म का सुख ले सकती हैंI महिलाओं में एक बार ऑर्गेज्म प्राप्त हो जाने के बाद अगर दोनों पार्टनर दोबारा क्लाइमेक्स तक जाने की कोशिश करते हैं, तो मल्टीपल ऑर्गेज्म की संभावना बढ़ जाती हैI
महिलाओं में ऑर्गेज्म प्राप्ति के लिए इन बातों पर भी ध्यान देना जरूरी है-
- ऑर्गेज्म प्राप्ति के लिए आप सेक्स के दौरान थोड़ी देर के लिए घर के काम और बच्चों के बारे में टेंशन लेना छोड़ कर खुद को रिलैक्स करें, क्योंकि सेक्स के दौरान दिमाग में कई बातें सोचते हुए आप सेक्स का आनंद कभी नहीं ले पाएंगीI साथ ही अपने कमरे का वातावरण रोमांटिक, कूल और खुशनुमा बना कर रखें और हाँ खुद को सवारना ना भूलेंI
- ऑर्गेज्म प्राप्ति के लिए जरूरी है कि सेक्स लाइफ में नयापन बरकरार रखा जाए, इसके लिए आप अलग अलग सेक्स पोजीशन अपना सकती हैंI सेक्स पोजीशन का चुनाव हमेशा अपने पार्टनर की मर्ज़ी के अनुसार ही करें, इसमें किसी तरह की कोई जोर जबरजस्ती नहीं दिखाएँI
FAQ | क्या आप जानते हैं
महिलाओं में ऑर्गेज्म सुख की प्राप्ति कैसे होती है?
महिलाओं में ऑर्गेज्म आने में कितना समय लगता है?
महिलाओं में ऑर्गेज्म के क्या-क्या फायदे होते हैं?
क्या महिलाओं में 40 की उम्र में ऑर्गेज्म की प्राप्ति हो सकती है?
ऑर्गेज्म प्राप्त नहीं होने पर क्या करना चाहिए?
