Summary: बॉर्डर 2 टीजर रिलीज, सनी देओल की इमोशनल वापसी, वरुण-दिलजीत-अहान के साथ दमदार एक्शन
बॉर्डर 2 का टीजर लॉन्च हो चुका है, जिसमें सनी देओल ने धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल पल साझा किया। विजय दिवस के मौके पर मुंबई में हुए इवेंट में सनी के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी मौजूद थे। टीजर में चारों कलाकारों की दमदार मौजूदगी और देशभक्ति का जोश दिखाया गया है।
Border 2 Teaser: भारतीय सिनेमा की सबसे यादगार देशभक्ति फिल्मों में शामिल बॉर्डर की गूंज आज भी दिलों में जिंदा है। यह फिल्म 90 दशक की सबसे पॉपुलर वॉर एक्शन मूवी है, जिसका सीक्वल 28 साल बाद सिनेमाघरों में आने वाला है। इसे लेकर दर्शकों में भारी एक्साइटमेंट भी देखने को मिल रही है। अब फिल्म बॉर्डर 2 का टीजर रिलीज हो चुका है। सनी देओल पर सभी की खास नजर थी। यह पहला मौका था जब धर्मेंद्र के निधन के बाद सनी देओल मुंबई में अपनी आने वाली फिल्म बॉर्डर 2 के टीज़र लॉन्च पर पहली बार पब्लिक में दिखे। इवेंट के दौरान एक्टर काफी इमोशनल दिखे।इसका वीडियो भी सामने आया है। हालांकि ये लम्हा वहां मौजूद सभी लोगों को इमोशनल कर गया।
विजय दिवस पर बॉर्डर 2 का टीजर लॉन्च
दरअसल, मुंबई में फिल्म का टीजर लॉन्च हुआ। यह टीजर विजय दिवस के मौके पर रिलीज हुआ है। इस दौरान फिल्म की पूरी टीम यहां नजर आई। टीजर लॉन्च पर धूमधाम से सभी का स्वागत किया गया। वहीं बॉर्डर की थीम पर लॉन्च इवेंट रखा गया था। टीजर में चारों कलाकारों की दमदार मौजूदगी ने फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। टीजर में सनी देओल अपने पुराने जोशीले और देशभक्ति वाले अंदाज़ में नजर आ रहे हैं, वहीं उनके साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देते हैं।
धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए सनी देओल
सनी देओल यहां अपने पापा धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हो गए। उनकी आंखों से आंसू बहने लगे। खुद को रोकने की कोशिश भी की, लेकिन सनी देओल पापा धर्मेंद्र को याद कर आंखों से आंसू पोंछते नजर आए। इसका वीडियो भी सामने आया है। हालांकि ये लम्हा वहां मौजूद सभी लोगों को इमोशनल कर गया। सनी देओल जब लोगों से बात कर रहे थे, तब उन्होंने डायलॉग बोला, “आवाज़ कहाँ तक जानी चाहिए?” दर्शकों ने तुरंत जवाब दिया, “लाहौर तक।” इसके बाद सनी देओल ने भी वही लाइन दोहराई। सनी-वरुण के साथ अहान शेट्टी यहां पहुंचे और सभी ने उस सीन को रीक्रिएट किया, जिसमें सनी देओल दहाड़ लगाते दिख रहे हैं।यह पल बहुत भावुक था, क्योंकि डायलॉग बोलते समय सनी देओल की आंखें भर आईं और वे अपने आंसू रोकने की कोशिश करते नजर आए।
धर्मेंद्र की कमी महसूस करते हैं सनी देओल
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर 2025 को हुआ था। उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों को गहरा सदमा लगा। धर्मेंद्र न सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता थे, बल्कि अपने सादगी भरे स्वभाव और मजबूत किरदारों के लिए भी हमेशा याद किए जाएंगे। उनके निधन के बाद पूरा देश उन्हें श्रद्धांजलि देता नजर आया। 8 दिसंबर को, सनी देओल ने धर्मेंद्र के 90वें जन्मदिन पर एक वीडियो शेयर किया। इस थ्रोबैक क्लिप में लेजेंडरी एक्टर पहाड़ों की शांत खूबसूरती का आनंद लेते हुए, प्रकृति के बीच एक शांत पल बिताते दिख रहे हैं। “आज मेरे पिता का जन्मदिन है। पापा हमेशा मेरे साथ हैं, मेरे अंदर हैं। लव यू, पापा। मिस यू,” पोस्ट के साथ लिखे टेक्स्ट में यह लिखा था।
कब आएगी ‘बॉर्डर 2’
बॉर्डर 2′ जेपी दत्ता की 1997 की ब्लॉकबस्टर ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है, जो 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित फिल्म थी। ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल लीड रोल में होंगे। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं। ‘बॉर्डर 2’ में दिलजीत दोसांझ के साथ सनी देओल, सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी, वरुण धवन जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। इन सभी की जोड़ी दर्शकों के लिए एक नया और दमदार एक्सपीरियंस लाएगी। ये फिल्म अगले साल 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
