Ahan Shetty's First Look from Border 2 Revealed

Summary: बॉर्डर 2 में अहान शेट्टी का धमाकेदार फर्स्ट लुक हुआ वायरल, खून से लथपथ वर्दी में एक्शन अवतार ने फैंस की बढ़ाई एक्साइटमेंट

28 साल बाद लौट रही बॉर्डर की ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइज़ी का सीक्वल बॉर्डर 2 अब सुर्खियों में है। हाल ही में टी-सीरीज फिल्म्स ने इंस्टाग्राम पर अहान शेट्टी का दमदार फर्स्ट लुक शेयर किया, जिसमें वह खून से लथपथ नेवी वर्दी में मोर्टार गन के साथ दिख रहे हैं।

Ahan Shetty Border 2 Army Look: भारतीय सिनेमा की सबसे यादगार देशभक्ति फिल्मों में शामिल बॉर्डर की गूंज आज भी दिलों में जिंदा है। यह फिल्म 90 दशक की सबसे पॉपुलर वॉर एक्शन मूवी है जिसका सीक्वल 28 साल बाद सिनेमाघरों में आने वाला है। इसे लेकर दर्शकों में भारी एक्साइटमेंट भी देखने को मिल रही है। इन दिनों बॉलीवुड एक्टरअहान शेट्टी आने वाली फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अब फिल्म से अहान शेट्टी का दमदार लुक सामने आया है। उनके फर्स्ट लुक को देख फैंस खुशी से झूम रहे हैं और ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं।

दरअसल, हाल ही में टी-सीरीज फिल्म्स के इंस्टाग्राम पर बॉर्डर 2 का एक पोस्टर शेयर किया गया। अहान शेट्टी इस पोस्टर में नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर कुछ यूज़र्स ने इसे सीधा “ब्लॉकबस्टर” बता दिया। फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में अहान शेट्टी एक नेवी ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं। फर्स्ट लुक जो जारी हुआ है, उसमें वह जंग के बीच खड़े खून से लथपथ वर्दी में नजर आ रहे हैं और मोर्टार गन चला रहे हैं। उनका ये आक्रमक और गुस्सैल रूप देख फैंस के रोंगटे खड़ो हो रहे हैं क्योंकि उनके करियर में ये फिल्म चार चांद लगाने जा रही है।

इस पोस्टर पर लोग फायर इमोजी के जरिए अपना रिएक्शन दे रहे हैं। साथ ही मेकर्स से जल्द से जल्द ट्रेलर रिलीज करने की मांग कर रहे हैं। वहीं एक फैन ने लिखा, “पोस्टर में जितना दम दिख रहा है, फिल्म उससे भी ज्यादा धमाकेदार होने वाली है।” कुल मिलाकर पोस्टर देखकर लोग काफी एक्साइटेड हैं और फिल्म के लिए उनका उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। फैंस लगातार फायर इमोजी डालकर अपना उत्साह दिखा रहे हैं। कई लोग कमेंट करके मेकर्स से जल्द से जल्द फिल्म का ट्रेलर रिलीज करने की मांग कर रहे हैं।

‘बॉर्डर 2’ में दिलजीत दोसांझ के साथ सनी देओल, सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी, वरुण धवन जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। इन सभी की जोड़ी दर्शकों के लिए एक नया और दमदार एक्सपीरियंस लाएगी। ये फिल्म अगले साल 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

‘बॉर्डर 2’ जेपी दत्ता की 1997 की ब्लॉकबस्टर ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है, जो 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित फिल्म थी। उसमें सनी, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ और अक्षय खन्ना लीड रोल में थे। ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल लीड रोल में होंगे। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं। उन्होंने इससे पहले 2019 में अक्षय कुमार स्टारर ‘केसरी’ का निर्देशन किया था।

अहान शेट्टी उन स्टार किड्स में से एक हैं जो लाइमलाइट से दूर रहते हैं। अन्य स्टार किड्स की तुलना में उन्हें डेब्यू के बाद उन्हें ज्यादा काम करने का मौका नहीं मिला। मगर अब 4 साल बाद अहान बॉलीवुड में कमबैक करने जा रहे हैं। अहान शेट्टी ने साल 2021 में फिल्म तड़प से डेब्यू किया था जो तेलुगु मूवी आरएक्स 100 की हिंदी रीमेक थी। अब अहान शेट्टी के पास पहले ही अनुराग सिंह निर्देशित फिल्म बॉर्डर 2 और एक रोमांटिक फिल्म है। अब उनके हाथ एक और बड़ी फिल्म आ गई है। अहान ने एक अपकमिंग एक्शन थ्रिलर मूवी साइन की है जिसका निर्देशन बंगाली निर्देशक बिरसा दासगुप्ता करने वाले हैं जिनकी बतौर डायरेक्टर पहली हिंदी फिल्म होगी।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...