Harbin Ice and Snow World Festival
Harbin Ice and Snow World Festival

Summary:हार्बिन आइस एंड स्नो वर्ल्ड 2025: बर्फ से सजी दुनिया का सबसे बड़ा फेस्टिवल

हार्बिन आइस एंड स्नो वर्ल्ड 2025 चीन का सबसे भव्य शीतकालीन आयोजन है, जहाँ बर्फ से बनी विशाल कलाकृतियाँ पर्यटकों को मंत्रमुग्ध करती हैं।

Harbin Ice and Snow World Festival: सर्दियों के मौसम में स्नो फॉल का आनंद लेना सबसे सुखद अनुभव होता है। भारत में भी कुछ खास जगहों पर सर्दियों के मौसम में बर्फबारी होती है, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक जाते हैं। लेकिन दुनिया में कुछ ऐसी जगहें भी हैं, जहाँ सर्दियों में अलग-अलग तरह के आइस फेस्टिवल्स का आयोजन किया जाता है। ऐसा ही एक अनोखा आइस फेस्टिवल हर साल चीन के हेइलोंगजियांग प्रांत की राजधानी हार्बिन शहर में हार्बिन आइस एंड स्नो वर्ल्ड का आयोजन किया जाता है।

इस साल इस फेस्टिवल का 27वां संस्करण है, जो आज 17 दिसंबर, 2025 को सुबह 10 बजे से शुरू हो गया है। इस साल यह फेस्टिवल “आइस एंड स्नो, फेयरी टेल वर्ल्ड” थीम पर आधारित है, जिसमें बर्फ और बर्फ की विशाल व  जादुई आकृतियाँ और इंटरैक्टिव तकनीक का प्रदर्शन किया जा रहा है।

हार्बिन आइस एंड स्नो वर्ल्ड फेस्टिवल इसलिए बहुत खास है क्योंकि यह दुनिया का सबसे बड़ा बर्फ और हिम के थीम पर आधारित पार्क है, जहाँ हर साल विशाल, कलात्मक बर्फ और हिम की मूर्तियां जैसे विशाल महल, मंदिर, जानवर, और लोकप्रिय स्थलों के मॉडल बनाई जाती हैं, रात की रौशनी में इन कलाकृतियों की खूबसूरती देखते ही बनती है। साथ ही यह दुनिया भर से पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है, जो इसे एक जादुई शीतकालीन वंडरलैंड बनाता है। इसमें बर्फ की स्लाइड, आइस बार और अन्य शीतकालीन अलग-अलग तरह की कई गतिविधियां भी शामिल होती हैं।

Harbin Ice and Snow World
A unique blend of culture and modernity

इस फेस्टिवल में सिर्फ बर्फ से बनी कलाकृतियाँ ही देखने के लिए नहीं है, बल्कि यहाँ एडवेंचर लवर्स के लिए भी बहुत कुछ खास होता है। यहाँ बर्फ की स्लाइड्स, स्नो स्कल्पचर जोन, आइस स्केटिंग और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए विंटर गेम्स भी होते हैं।

हार्बिन आइस एंड स्नो वर्ल्ड में हर साल चीनी संस्कृति की झलक काफी करीब से देखने को मिलती है। इस फेस्टिवल में पारंपरिक संगीत, लोक नृत्य और आधुनिक लाइट शो इसकी शोभा बढ़ाते हैं। यह फेस्टिवल न केवल पर्यटन को बढ़ावा देता है, बल्कि दुनियां के सामने चीन की रचनात्मकता और तकनीकी कौशल को भी प्रस्तुत करने का काम करता है।

हार्बिन आइस एंड स्नो वर्ल्ड फेस्टिवल को देखने के लिए दुनियाभर से लाखों लोग यहाँ पहुँचते हैं। बता दें कि इस फेस्टिवल में साल 2023-24 में 27 लाख और 2024-25 में 35.6 लाख पर्यटक यहाँ पहुंचे थे। इस साल करीब 45 लाख से ज्यादा पर्यटकों के आने की उम्मीद है। ऐसा बताया जा रहा है कि इस साल का आयोजन अब तक का सबसे विशाल संस्करण है। यह पूरा पार्क तकरीबन 12 लाख वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला हुआ है और इसके निर्माण में 10,000 से ज्यादा श्रमिक और लगभग 1 हजार मशीनों ने हिस्सा लिया है। इस फेस्टिवल को देखने के लिए पर्यटकों को टिकट लेना पड़ता है।

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...