Festivals in Sawan 2023: हिंदू धर्म में सावन जिसे श्रावण भी कहा जाता है, भगवान शिव की भक्ति का सबसे प्रमुख महीना माना गया है। इस बार सावन का महीना 4 जुलाई 2023 से शुरू हो रहा है और 31 अगस्त 2023 को समाप्त होगा। भगवान शिव को सावन का महीना बेहद प्रिय है। सावन में भगवान शंकर की विशेष उपासना की जाती है। मान्यता है कि जो भी भक्त सावन में भगवान शिव की विशेष आराधना करता है उसकी हर मनोकामना पूरी होती है और उसके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस बार सावन कई शुभ संयोग में आया है।
पंडित इंद्रमणि घनस्याल बताते हैं कि अधिकमास का समायोजन सावन महीने में हो रहा है। जिस वजह से इस बार सावन दो महीने का रहेगा। सावन में 8 सोमवार के व्रत पड़ेंगे। इस दौरान कई प्रमुख तीज त्योहार भी आ रहे हैं जिसमें भाई बहनों का सबसे बड़ा त्योहार रक्षाबंधन भी शामिल है। इसके अलावा नागपंचमी, मंगला गौरी व्रत, हरियाली तीज जैसे पर्व भी आएंगे। तो चलिए जानते हैं सावन 2023 में कौन कौनसे प्रमुख त्योहार आएंगे।
सावन 2023 में आने वाले प्रमुख व्रत, त्योहार की लिस्ट

4 जुलाई – सावन का पहला दिन
4 जुलाई -मंगला गौरी व्रत (पहला )
6 जुलाई – संकष्टी चतुर्थी
7 जुलाई – पंचक शुरू
9 जुलाई – कालाष्टमी
9 जुलाई – भानु सप्तमी
10 जुलाई – सावन का सोमवार(पहला)
11 जुलाई – मंगला गौरी व्रत (दूसरा)
13 जुलाई- कामिका एकादशी
14 जुलाई – शुक्र प्रदोष व्रत
15 जुलाई – मासिक शिवरात्रि
16 जुलाई – कर्क संक्रांति
17 जुलाई – अमावस्या
17 जुलाई -सोमवती अमावस्या
17 जुलाई -सावन सोमवार(दूसरा)
17 जुलाई – हरियाली अमावस्या
18 जुलाई – अधिकमास शुरू
18 जुलाई – मंगला गौरी व्रत (तीसरा)
21 जुलाई – विनायक चतुर्थी
24 जुलाई – तीसरा सावन सोमवार
25 जुलाई – चौथा मंगला गौरी व्रत
29 जुलाई – पद्मिनी एकादशी
30 जुलाई – रवि प्रदोष व्रत
31 जुलाई -सावन सोमवार (चौथा)
1 अगस्त – अधिकमास पूर्णिमा व्रत
1 अगस्त -मंगला गौरी व्रत (पांचवां)
2 अगस्त – पंचक शुरू
4 अगस्त – संकष्टी चतुर्थी
7 अगस्त – सावन सोमवार(पांचवां)
8 अगस्त – मंगला गौरी व्रत (छठा)
8 अगस्त – कालाष्टमी
12 अगस्त – परम एकादशी
13 अगस्त – रवि प्रदोष व्रत
14 अगस्त – अधिकमास मासिक शिवरात्रि
14 अगस्त – सावन सोमवार(छठा)
15 अगस्त – मंगला गौरी व्रत (सातवां)
16 अगस्त – अधिकमास अमावस्या
17 अगस्त – सिंह संक्रांति
18 अगस्त – मलयालम नव वर्ष
19 अगस्त- हरियाली तीज
20 अगस्त – सावन विनायक चतुर्थी
21 अगस्त – नाग पंचमी
21 अगस्त – सावन सोमवार(सातवां)
22 अगस्त – मंगला गौरी व्रत(आठवां)
22 अगस्त – कल्कि जयंती
23 अगस्त – तुलसीदास जयंती
25 अगस्त- वरलक्ष्मी व्रत
27 अगस्त – पुत्रदा एकादशी
28 अगस्त – प्रदोष व्रत
28 अगस्त -सावन सोमवार (आठवां )
29 अगस्त – ओणम
29 अगस्त – मंगला गौरी व्रत(नवां)
30 अगस्त – रक्षाबंधन
31 अगस्त – पूर्णिमा व्रत
