चीनी की जगह इन चीज़ों का करें इस्तेमाल
अगर आपको मीठा खाने का बहुत शौक है तो आप चीनी की तरह किसी और चीज का सेवन कर सकते हैं। इससे आपके मीठे की क्रेविंग भी पूरी हो जाएगी और आप हेल्दी भी रहेंगे।
Sugar Alternatives: चीनी एक ऐसी चीज है जिसे खाए बिना दिन पूरा ही नहीं होता है। दिन में किसी ना किसी चीज के जरिए आप चीनी का सेवन कर ही लेते हैं। फिर वो सुबह की चाय या कॉफी हो या बिस्कुट या कुछ और। हर चीज में चीनी होती है तो आप किसी ना किसी तरीके से इसे खा लेते हैं। हालांकि ज्यादा मीठे का सेवन आपकी हेल्थ के लिए नुकसानदायक होता है। इससे डायबिटीज से लेकर दांतों तक कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। अगर आप कम मात्रा में मीठे का सेवन कर रहे हैं तो ठीक हैं लेकिन अगर दिन में मीठा-ही मीठा खा रहे हैं तो ये आपकी हेल्थ को नुकसान पहुंचाती है। अगर आपको मीठा खाने का बहुत शौक है तो आप चीनी की तरह किसी और चीज का सेवन कर सकते हैं। इससे आपके मीठे की क्रेविंग भी पूरी हो जाएगी और आप हेल्दी भी रहेंगे। आज हम आपको चीनी के ऑलटरनेटिव के बारे में बताते हैं। जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
शहद

शहद में प्राकृतिक मिठास होती है। चीनी की जगह आप इसका खाने में इस्तेमाल कर सकते हैं। शहद में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनल्स होते हैं। जो आपके शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। शहद प्राकृतिक तरीके से एनर्जी बूस्ट करता है और इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं।
खजूर
खजूर फ्रूट है जिसमें फाइबर, विटामिन और मिनरल्स होते हैं। ये भी मिठास के प्राकृतिक स्त्रोत होते हैं। चीनी की जगह आप इसका इस्तेमाल कई रेसिपी में कर सकते हैं। खजूर का चीनी की दगह इस्तेमाल करने के लिए इन्हें ब्लेंड करके प्यूरी बना लें। आप बेकिंग में इसके पेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं और स्मूदी में मिठास के लिए यूज कर सकते हैं।

कोकोनट शुगर
कोकोनट शुगर नारियल के पेड़ से बनती है। कोकोनट शुगर में ब्राउन शुगर की तरह ही फ्लेवर होता है। इसमें विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। आप ब्राउन शुगर की जगह रेसिपी में कोकोनट शुगर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

मेपल सिरप
मेपल सिरप में कई पोषक तत्व होते हैं। इसके साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये चीनी का नेचुरल ऑलटरनेटिव है। इसमें कैलोरी भी कम होती है। इसका ग्लैसमिक इंडैक्स चीनी की तुलना में कम होता है जिससे ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ता है। आप ओटमील, पैनकेक और दही में मिठास के लिए मेपल सिरप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

गुड़
चीनी की जगह आप कई चीजों में गुड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं। गुड़ में कई पोषक तत्व होते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। ऐसे में कुछ डिशेज में गु़ का इस्तेमाल आपके शरीर को स्वस्थ बनाता है। लोग खाने के बाद गुड़ खाते हैं। इससे शरीर को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।

किसी भी चीज का ज्यादा सेवन सेहत के लिए हानिकारक होता है। ठीक उसी तरह जब आप ज्यादा मीठा खाते हैं तो ये नुकसान पहुंचाता है। फिर चाहे आप चीनी के ऑलटरनेट का ही इस्तेमाल क्यों ना करें। इन चीजों का भी एक मात्रा में सेवन करना आपको स्वसथ रखता है।