Palak Tiwari Christmas Looks
Palak Tiwari Christmas Looks

Overview: पलक तिवारी के क्रिसमस लुक्स

क्रिसमस पार्टी के लिए पलक तिवारी के रेड, गोल्डन, वेलवेट और ग्लैम लुक्स लड़कियों को परफेक्ट स्टाइल इंस्पिरेशन देते हैं।

Palak Tiwari Christmas Looks: क्रिसमस पार्टी का नाम आते ही हर लड़की के मन में यही सवाल होता है कि ऐसा क्या पहना जाए, जिससे लुक स्टाइलिश भी लगे और अलग भी दिखे। ऐसे में बॉलीवुड की यंग फैशन डीवा पलक तिवारी के पार्टी लुक्स आज की जेनरेशन के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन बनकर उभरे हैं। श्वेता तिवारी की तरह ही पलक का फैशन सेंस भी बेहद क्लासी और मॉडर्न है। उनका हर लुक ट्रेंड सेट करता नजर आता है, जो इवनिंग पार्टी से लेकर फेस्टिव नाइट तक आसानी से रीक्रिएट किया जा सकता है।

पलक तिवारी का गोल्डन शिमरी स्ट्रैपलेस गाउन लुक उन लड़कियों के लिए खास है, जो क्रिसमस पार्टी में रॉयल और एलिगेंट दिखना चाहती हैं। इस ड्रेस की अपर फिटिंग और बॉटम फ्लेयर्ड डिजाइन के साथ फिश कट टच इसे बेहद ग्रेसफुल बनाता है। सॉफ्ट मेकअप, खुले बाल और मिनिमल ज्वेलरी इस लुक को ओवरड्रेस्ड नहीं होने देते। यह स्टाइल उन इवेंट्स के लिए बेस्ट है, जहां ग्लैम के साथ क्लास भी जरूरी हो।

ऑफ-शोल्डर पर्पल वेलवेट गाउन में पलक तिवारी का लुक सादगी और रॉयल्टी का शानदार उदाहरण है। गाउन की सिंपल नेकलाइन और मिनिमल डिटेलिंग इसे टाइमलेस बनाती है। सटल मेकअप और डायमंड ज्वेलरी के साथ यह आउटफिट इवनिंग पार्टी के लिए बेहद परफेक्ट लगता है। यह लुक उन महिलाओं के लिए प्रेरणा है, जो बिना ज्यादा एक्सपेरिमेंट किए एलिगेंट दिखना चाहती हैं।

डीप शेड वाली वॉल्यूमिनस फ्रिल गाउन में पलक तिवारी का लुक किसी फेयरीटेल से कम नहीं लगता। कोर्सेट डिटेलिंग, प्लीटेड पैटर्न और बड़े फूलों का प्रिंट इस आउटफिट को यूनिक बनाता है। स्ट्रक्चर्ड बोडिस और फ्लोइंग स्कर्ट का कॉम्बिनेशन मॉडर्न स्टाइल के साथ डिज़्नी-टच देता है। क्रिसमस पार्टी में अगर कुछ डिफरेंट ट्राय करना हो, तो यह लुक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

हाल ही में इंस्टाग्राम पर शेयर की गई रेड लहंगे वाली तस्वीरों में पलक तिवारी का ट्रेडिशनल अवतार खूब सुर्खियां बटोर रहा है। बारीक कारीगरी वाला यह लहंगा क्रिसमस पार्टी में ट्रेडिशनल-फ्यूजन लुक चाहने वालों के लिए परफेक्ट है। सटल मेकअप, खुले बाल, माथे की छोटी लाल बिंदी और सिल्वर चोकर इस लुक को बेहद ग्रेसफुल बनाते हैं।

रेड और व्हाइट शिमरी आउटफिट में पलक का ग्लैमरस अंदाज देखने लायक है। व्हाइट क्रॉप टॉप के साथ रेड शिमरी शॉर्ट स्कर्ट क्रिसमस थीम को पूरी तरह कंप्लीट करता है। ग्लोइंग मेकअप, न्यूड लिपस्टिक, आईलाइनर, मस्कारा और सॉफ्ट हाईलाइट इस लुक को पार्टी-रेडी बनाते हैं। यह स्टाइल यंग गर्ल्स के लिए खासतौर पर ट्रेंडी और कम्फर्टेबल ऑप्शन है।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...