फ्रिज में हमेशा ढककर ही क्यों रखी जाती हैं चीजें? जानें कब होता है फूड पॉइज़निंग का खतरा: Reason of Food Poisoning
Reason of Food Poisoning

फ्रिज में हमेशा ढककर ही क्यों रखी जाती हैं चीजें?

फ्रिज से जुड़ी कुछ ऐसी बातें भी हैं, जिनका खयाल रखना काफी जरूरी है। अक्सर लोग फ्रिज में खाना रखते समय उस पर ढक्कन नहीं लगाते हैं।

Reason of Food Poisoning: खाना खाने के बाद उसे फ्रिज में रखने और फिर दूसरे दिन उसे खाने की आदत हम सभी की होती है। अक्सर कई चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें दो-तीन दिनों तक फ्रिज में रखा जा सकता है और निकालकर खा सकते हैं। लेकिन फ्रिज से जुड़ी कुछ ऐसी बातें भी हैं, जिनका खयाल रखना काफी जरूरी है। अक्सर लोग फ्रिज में खाना रखते समय उस पर ढक्कन नहीं लगाते हैं, जो आपकी सेहत के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है। फ्रिज में खुले में रखी चीजें आपकी सेहत बिगाड़ सकती हैं, आइए जानते हैं कैसे।

बिना ढके खाना रखना क्यों खतरनाक?

रेफ्रिजरेटर यानी फ्रिज में कई तरह का खाना रखा जाता है, जिसे अगर ठीक से रखा जाए तो वो आपकी सेहत पर ज्यादा असर नहीं डालता, लेकिन अगर उसे लापरवाही से रखते हैं तो ये खाना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। फ्रिज में खुले में खाना रखने से सबसे ज्यादा खतरा बैक्टीरिया का होता है। पके हुए खाने पर बैक्टीरिया जल्दी पैदा होता है, ऐसे में अगर आपने उसे खुला छोड़ दिया, तो ये आपकी सेहत बिगाड़ सकता है।

Reason of Food Poisoning
fridge tips

मीट को लेकर खास सावधानी

पके हुए खाने को फ्रिज में रखने से पहले रूम टेंपरेचर पर ही ठंडा होने दें, इसके बाद उसे अच्छी तरह ढककर ही फ्रिज में रखें। खासतौर पर मीट या फिर मछली को रखते हुए सावधानी बरतें। ध्यान रहे कि इन चीजों को फ्रिज के निचले हिस्से में रखें। ऐसी खाने की चीजें बहुत जल्दी दूषित हो जाती हैं और बैक्टीरिया पकड़ने का रिस्क काफी ज्यादा होता है। ऐसे में कटा और मांस ज्यादा देर तक फ्रिज में न रखें।

meat in fridge
meat in fridge

चीजों के बीच रखें उचित जगह

फ्रिज में चीजों को रखने का सबसे अच्छा तरीका है कि उनके बीच उचित जगह बनाकर रखें। ध्यान रखें कि एयर पास होती रहे। चीजों को एक के ऊपर एक नहीं रखना चाहिए। जिससे हवा का संचार लगातार बना रहेगा और फ्रिज में रखी चीजें फ्रेश रहेंगीं। तापमान का भी ध्यान रखना जरूरी होता है। तापमान बहुत कम नहीं रखना चाहिए, इसे सामान्य तक रखने से आपका खाना एकदम फ्रेश रहेगा।

Put things on right place
Put things on right place

इन बातों का भी रखें खयाल

फ्रिज के गेट पर दी गई जगह में सब्जियों को नहीं रखें, यहां ऐसी चीजों को रखा जाता है जो जल्दी खराब नहीं होती हैं। इस जगह पर आप सोडा, मसाले, सॉस आदि रख सकते हैं। फ्रिज में ज्यादा पानी नहीं होने दें, इसे समय-समय पर साफ करते रहें, जिससे फ्रिज का हाईजीन बना रहे।

दूध ऐसी चीज है, जिसे रोजाना फ्रिज में रखा जाता है। इसे लेकर भी कई चीजों का ख्याल रखना जरूरी है। फ्रिज में दूध रखने से पहले इसे रूम टेंपरेचर तक ठंडा होने दें। दूध को फ्रिज में अंदर की तरफ रखना चाहिए, वहीं कोशिश करनी चाहिए कि इस पर ढक्कन लगा दें, खासतौर पर पुराने फ्रिज में इस बात का खयाल रखें। वहीं अंडों को फ्रिज में आने वाले प्लास्टिक रैक में रखने से भी वो जल्दी खराब हो सकते हैं, क्योंकि उन्हें प्लास्टिक से जरूरत के हिसाब से हवा नहीं मिल पाती है।