Pregnancy Podcasts and Audiobooks
Why is the feeling of companionship important during pregnancy

Walk During Pregnancy: गर्भावस्था के दौरान वॉक करना होने वाले बच्चे और मां दोनों के लिए ही लाभदायक है। इस दौरान वॉक करना न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा है, बल्कि आपकी मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है। गर्भावस्था में नियमित रूप से वॉक करना आपके डिलीवरी को आसान बनाता है। इस समय वॉक करने के बहुत से फायदे हैं। इस दौरान वॉक करते समय आपको कुछ सावधानियां रखनी चाहिए। आईए जानते हैं, गर्भावस्था में वॉक करने का सही समय क्या है और आपको कौन सी सावधानियां रखनी चाहिए।

गर्भावस्था में महिलाएं अपनी इच्छा के अनुसार कभी भी टहल सकती हैं। यह उनके लिए फायदेमंद होगा, लेकिन दिन में कुछ समय ऐसे होते हैं, जब वॉक करने का ज्यादा फायदा प्राप्त होता है। आईए जानते हैं यह समय कौन सा है;

मॉर्निंग वॉक्स 6:00 से 9:00 बजे: सुबह, वॉक करने का सबसे उचित समय माना जाता है। क्योंकि इस समय हवा ताजी होती है तथा ऑक्सीजन लेवल भी अधिक होता है। इसके अलावा सुबह के वॉक में आपको हल्की धूप का भी फायदा मिलता है जो आपके शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए जरूरी है। विटामिन डी गर्भावस्था के दौरान बच्चों की हड्डियों के विकास के लिए जरूरी है। सुबह के वॉक में ताजी हवा से आपका मन हल्का होता है तथा हल्की धूप की वजह से आपके शरीर के थकान में भी राहत मिलती है।

इवनिंग बॉक्स 5:00 से 8:00 बजे: शाम को जब मौसम हल्का ठंडा हो उस समय वॉक करने से शरीर को आराम मिलता है तथा आपका तनाव दूर होता है। वॉक करने के बाद सोने से नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है।

भोजन के 30 मिनट बाद: गर्भावस्था के दौरान अपच, गैस, कांस्टिपेशन जैसी समस्या रहती है। इस स्थिति से बचने के लिए भोजन के बाद वॉक करना चाहिए। वॉक करने से भोजन का डाइजेशन आसान हो जाता है, जिससे गैस और अपच जैसी समस्या नहीं होती हैं।

Pregnancy Tips
Pregnancy Tips

समतल जगह पर वॉक करें: गर्भावस्था के दौरान आप अपने वॉक के लिए समतल जगह का चुनाव करें। समतल जगह पर वॉक करने से गिरने का खतरा कम जाता है।

आराम-आराम से वॉक करें: धीमी गति के साथ वॉक करने करें। जल्दी-जल्दी वॉक करने से आपकी सांस फूलने लगती है और आप थकान महसूस करने लगते हैं।

आरामदायक कपड़े पहने: वॉक करते समय ढीले और हल्के कपड़े पहनें, ताकि वॉक के दौरान आने वाले पसीने से आपको परेशानी ना हो।

हमेशा पानी साथ रखें: गर्भावस्था के दौरान खुद को हाइड्रेट रखना जरूरी है। इसलिए वॉक के बीच में जरूरत के हिसाब से पानी पीते रहे।

चक्कर आने पर तुरंत रुके: अगर आपको वॉक के दौरान चक्कर या कमजोरी महसूस हो तो उसी समय रुके और बैठकर आराम करें।

छोटे-छोटे स्लॉट में वॉक करें: एक साथ लंबे समय के लिए वॉक ना करें। 10-10 मिनट के छोटे स्लॉट में वॉक करने के बाद कुछ मिनट का आराम लें। ऐसा करने से आपको कमजोरी या थकान महसूस नहीं होगा।

अगर आपके साथ कोई स्पेशल कंडीशन है या आपकी प्रेगनेंसी में किसी प्रकार की समस्या है तो डॉक्टर से सलाह लेकर ही अपना वॉक रूटिंग तैयार करें।

निशा निक ने एमए हिंदी किया है और वह हिंदी क्रिएटिव राइटिंग व कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। वह कहानियों, कविताओं और लेखों के माध्यम से विचारों और भावनाओं को अभिव्यक्त करती हैं। साथ ही,पेरेंटिंग, प्रेगनेंसी और महिलाओं से जुड़े मुद्दों...