Monsoon Blues: हमने अक्सर ये पढ़ा होगा कि बारिश के मौसम में हम बेवजह खुश होते हैं साथ ही इस लुभावने मौसम में रोमांस करने का मन हर किसी का करता है, हर कोई अपने पार्टनर के साथ इस मौसम में रोमांस करना चाहता है और खुश रहना चाहता है। पर क्या आपको पता है कि ये बारिश का मौसम हमें उदास भी कर सकता है इसके साथ साथ इस बात पर अगर ध्यान नहीं दिया गया तो बरसात का यह मौसम हमें डिप्रेशन जैसी हालत में भी धकेल सकती है। इस बात को और अधिक जानने और समझने के लिए हमने बात कि लखनऊ के मनोचिकित्सक डॉ. ओम शर्मा से, जिन्होंने इस टॉपिक पर कुछ बातों को साझा किया।।
तो आइये नीचे हम जानते हैं कि कैसे बरसात का ये मौसम आपको दुखी कर सकता है, साथ ही आपको कैसे इससे बचकर रहना चाहिए :
जाने कैसे दुखी हो सकते हैं आप

डॉ. ओम शर्मा से हमें सबसे पहले यही जानने की इच्छा की कि आखिर बरसात हमें दुखी कैसे कर सकती है? इस प्रश्न का जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि दरअसल, 2017 में एक खोज की गई जिसके मुताबिक हमारे शरीर में कई प्रकार की समस्याएं होती हैं, उनमें से एक मौसम संबंधी समस्याएं भी होती हैं जो सूर्य की रोशनी और सेरोटोनिन पर निर्भर करता है।
वैसे तो पूरे साल हमें इतनी रोशनी मिलती है कि हमें मौसम से संबंधी कुछ आम बीमारियां जैसे खांसी, सर्दी, जुकाम आदि ही होती हैं, पर बारिश में सूर्य का प्रकाश हमारे शरीर को मिल नहीं पाता जिससे हम पर इसका नकारात्मक असर होता है और हमारे अंदर नकारात्मक विचार आ जाते हैं।
अगर आपको मौसम संबंधी समस्याएं होती हैं तो आपको खुशी में कमी महसूस होना, बेवजह दुखी रहना आदि ऐसी समस्याएं हो सकती हैं।
आएगी अच्छे दिनों की याद

जब आप बरसात में भीगते हैं तो आपको अपने अच्छे दिनों की याद आएगी जो आपने कभी गुजारे होंगे। जिससे आपका मन उदास हो जायेगा और आप अपने अतीत को लेकर परेशान हो जायेंगे।
बारिश याद दिलाएगी बिछड़े लोगों की याद

बरसात में जहां कपल एक दूसरे के साथ रोमांस करते हैं, वहीं यह बारिश का मौसम आपको अपने ब्रेकअप की भी याद दिला सकता है या फिर जो आपसे बिछड़ गए हैं उनकी याद दिला सकता है। हम अक्सर आगे बढ़ने के चक्कर में पुरानी यादों को पीछे छोड़ देते हैं, पर बरसात के मौसम में न चाहते हुए भी हमें अपनों से दूर हो जाने वाले लोगों की याद आएगी, जिससे आपका मन दुखी (Monsoon Blues) हो जायेगा।
होगी भविष्य की चिंता आपको
बारिश के दिनों में अक्सर चारों तरफ पानी भर जाता है और हर तरफ अव्यस्था फैल जाती है, जिसे देखकर हमारा मन अशांत सा हो जाता है। जिससे हमें अपने भविष्य की चिंता भी सताएगी। आपको लगेगा कि अगर मैं कुछ कर नहीं पाया तो मैं जीवनभर ऐसे ही समस्याओं से घिरा रहूंगा।
आत्महत्या के आएंगे विचार

बारिश के मौसम में लाइट जाना आम बात है, साथ ही बारिश के बाद उमस भी बढ़ जाती है, जिससे अक्सर हमारी स्लीपिंग साइकिल डिस्टर्ब होती है। हमारी स्लीपिंग साइकिल डिस्टर्ब होने से हम डिप्रेशन के शिकार हो सकते हैं, जिससे हमें आत्महत्या तक के विचार आ सकते हैं।
मेंटल हेल्थ पर पड़ेगा असर

बारिश के कारण स्कूल व ऑफिस बंद रहते हैं ऐसे में लगभग हर कोई बिस्तर में ही रहता है। और हमारे शरीर द्वारा दिन भर लगभग कोई एक्टिविटी नहीं की जाती है। ऐसे में आराम ज्यादा करने से जब हम काम पर जाते हैं या पढ़ने बैठते हैं तो हमें एंजायटी होने का खतरा रहता है। जिसका हमारे मेंटल हेल्थ पर असर पड़ता है और हम कोई भी काम ढंग से नहीं कर पाते हैं।
मानसून ब्लूज से बचने का आसान तरीका

अगर आप मानसून ब्लूज (Monsoon Blues) से बचना चाहते हैं साथ ही अपने परिवार को भी बचाना चाहते हैं तो आपको निम्नलिखित उपाय करने चाहिए-
- अगर आपको लगता है कि आप या आपके घर में कोई भी मानसून ब्लूज का शिकार हो गया है तो लाइट थेरेपी का इस्तेमाल उस पर करनी चाहिए, लाइट थेरेपी के इस्तेमाल से आपके शरीर के अंदर सेरोटोनिन बढ़ जायेगा जिससे आपका मानसून ब्लूज खत्म हो जायेगा।
- आप मानसून ब्लूज से बचना चाहती हैं तो आपको रोजाना सुबह शाम व्यायाम करना चाहिए, जिससे आपका मन फ्रेश रहेगा और आप मानसून ब्लूज का शिकार नहीं हो पाएंगी।
- बरसात में अक्सर हम नींद कम ले पातें हैं जिससे हमें डिप्रेशन होने का खतरा रहता है इसलिए कोशिश करें कि हालात चाहे जैसे हों आप अपनी नींद पूरी करें यह आपके लिए बेहद जरूरी है।
- मानसून ब्लूज से बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप कभी भी इस मौसम में अकेले न रहें, अगर आप अकेले रहेंगी तो आपको डिप्रेशन होने का खतरा ज्यादा रहेगा, इसलिए परिवार या दोस्तों के साथ हमेशा रहें। साथ ही कोशिश करें कि परिवार के अन्य लोगों को भी एक साथ रखें, जिससे उन्हें भी ऐसी हालात में जाने से बचाया जा सके।
तो ये तो मानसून ब्लूज को पहचानने के कुछ लक्षण, साथ ही इससे कैसे बचा जा सकता है उसके उपाय, हमें उम्मीद है कि आप इन बातों पर गौर करेंगी और खुद के साथ अपने परिवार को मानसून ब्लूज से दूर रखेंगी।
