शादी में डांस करने के लिए ये सुपरस्टार्स लेते हैं लाखों-करोड़ों रुपये: Stars Charge to Dance at Wedding
Stars Charge to Dance at Wedding

शादी में ऐसे शामिल होते हैं बॉलीवुड एक्टर्स

शाहरुख और सलमान खान जैसे सितारे जिस भी फंक्शन में शामिल हो जाते हैं, उस इवेंट की रौनक बढ़ जाती है। यही वजह है कि कई लोग अपने यहां किसी भी फंक्शन में स्टार्स को बुलाने के लिए लाखों - करोड़ों रुपए खर्च करते हैं।

Stars Charge to Dance at Wedding: फैंस को पहले बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का दीदार सिर्फ फिल्मों में होता था। लेकिन, आजकल बॉलीवुड सितारे किसी भी शादी और प्राइवेट इवेंट में नजर आ जाते हैं। शाहरुख और सलमान खान जैसे सितारे जिस भी फंक्शन में शामिल हो जाते हैं, उस इवेंट की रौनक बढ़ जाती है। यही वजह है कि कई लोग अपने यहां किसी भी फंक्शन में स्टार्स को बुलाने के लिए लाखों – करोड़ों रुपए खर्च करते हैं। बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे मौजूद हैं, जो किसी भी फंक्शन में शामिल होने के लिए करोड़ों रुपए चार्ज करते हैं। आज हम आपको उन्हीं सितारों के बारे में बताने वाले हैं।

करीना कपूर खान

करीना कपूर की खूबसूरती की दुनिया दीवानी हैं। वो अक्सर इवेंट्स का उद्घाटन करते हुए नज़र आ जाती हैं। इसके लिए करीना कपूर 40 से 70 लाख रूपये चार्ज करती है। मगर आपको उन्हें अपनी पार्टी में बुलाना है, तो इसके लिए आपको तकरीबन एक करोड़ रूपये देने होंगे।

शाहरुख खान

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के एक्टिंग का जलवा पूरी दुनिया में मचता है। शाहरुख किसी भी इवेंट में शामिल होने के लिए 2 से 3 करोड़ रूपये चार्ज करते हैं। हालांकि, पिछले दिनों दुबई के होटल में शाहरुख ने 30 मिनट के परफॉर्मेंस के लिए 8 करोड़ रुपए लिए थे।


अक्षय कुमार

अक्षय कुमार अपने टाइम मैनेजमेंट के लिए काफी फेमस है। वो साल में चार से पांच फिल्में करते हैं। इसके साथ ही वह कई इवेंट्स पर भी जाते हैं और उसके लिए मोटी रकम भी चार्ज करते हैं। अक्षय किसी भी इवेंट में शामिल होने के लिए डेढ़ करोड़ रुपए लेते हैं। अगर आप उनसे अपनी पार्टी में डांस कराना चाहते हैं, तो वह इसके लिए तीन से चार करोड़ रूपये लेते हैं।

रणवीर सिंह

बॉलीवुड के मोस्ट एनर्जेटिक एक्टर रणवीर सिंह कई पार्टियों की शान बन चुके हैं। वह अपनी एनर्जी और फैशन लुक्स के लिए हर जगह छाए रहते हैं। रणवीर किसी भी इवेंट में शामिल होने के लिए 70 से 80 रूपये लेते हैं। अगर आप उनसे अपनी पार्टी में डांस करवाना चाहते हैं, तो इसके लिए वह एक से दो करोड़ रूपये लेते हैं।

कैटरीना कैफ

बॉलीवुड की बार्बी डॉल कटरीना कैफ की अब तक कई पार्टियों की जान बन चुकी है। फंक्शंस में अधिकांश रूप से एक्ट्रेस की डिमांड होती है। कैटरीना किसी इवेंट में डांस परफॉर्मेंस के लिए 2.5 करोड़ रुपये तक लेती हैं, जबकि वो कोई ब्रांड प्रमोशन के लिए 5 से 6 करोड़ रुपये तक लेती हैं।


सलमान खान एक परफॉमेंस के लिए चार्ज करते हैं इतने करोड़

अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा फंक्शंस में काफी कम जाती है, लेकिन अगर वह किसी भी पार्टी में शामिल होती हैं, तो वो 50 लाख रूपये चार्ज करती है। जबकि, उन्हें किसी भी फंक्शन में डांस करना होता है, तो वह इसके लिए 70 से 80 लाख रूपये लेती हैं।

सलमान खान

शादियों में परफॉर्मेंस के लिए पैसे लेने का चलन सलमान खान ने ही शुरू किया था। भाईजान किसी भी शादी में शामिल होने के लिए दो करोड़ रूपये चार्ज करते हैं और अगर उन्हें डांस करना होता है, तो इसके लिए वह तीन से चार करोड़ रूपये लेते हैं।

प्रियंका चोपड़ा

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा आजकल बॉलीवुड फिल्मों में काफी कम काम कर रही हैं और उनका अधिक ध्यान हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर है। लेकिन, अभी भी प्रियंका को कई इंडियन शादी में परफॉर्मेंस के लिए इनवाइट किया जाता है, जिसके लिए वो ढाई करोड़ रूपये चार्ज करती हैं।

ऋतिक रोशन



बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन के डांसिंग स्किल्स की दुनिया दीवानी है। उनकी परफॉर्मेंस इतनी जबर्दस्त होती है कि हर कोई उन्हें अपनी शादी में बुलाना चाहता है और ऋतिक भी पार्टी में परफॉर्मेंस के लिए ढाई से तीन करोड़ रूपये चार्ज करते हैं।


रणबीर कपूर

चॉकलेटी ब्वॉय रणबीर कपूर बेहद कम फंक्शंस में शामिल होते हैं। अगर उन्हें किसी शादी में परफॉर्मेंस के लिए बुलाया जाए तो उसके लिए वह दो करोड़ रूपये चार्ज करते हैं। रणबीर किसी ब्रांड के प्रमोशन के लिए डेढ़ करोड़ रूपये लेते हैं।

मलाइका अरोड़ा

बॉलीवुड इंडस्ट्री में मलाइका अरोड़ा सालों से आइटम सॉग्स पर डांस करती आ रही है। उन्हें हर फिल्म में उनके डांस मूव्स के लिए जाना जाता है। इसलिए मलाइका आपको कई बार इवेंट्स में लाइव परफॉर्मेंस करते हुए दिखाई देंगी। जिसके लिए मलाइका 50 से 70 लाख रूपये चार्ज करती हैं।

सनी लियोनी

बेबी डॉल सनी लियोनी का नाम सुनते ही फैंस का दिल मचल जाता है। सनी हर शादी – फंक्शन में परफॉर्मेंस के लिए 25 से 30 लाख रूपये लेती हैं और उन्हें अधिकांश रूप से फंक्शंस में इनवाइट किया जाता है। सनी ब्रांड प्रमोशन के लिए एक करोड़ रूपये तक लेती हैं।

बॉलीवुड के ये तमाम सितारे पार्टीज में परफॉर्मेंस के लिए लाखों-करोड़ों रूपये चार्ज जरूर करते हैं, लेकिन इनके परफॉर्मेंस से पूरे फंक्शंस में एक रौनक आ जाती हैं। फैंस भी इन सितारों के दीदार के लिए कई इवेंट्स में शामिल होते हैं।

Leave a comment