सेरोटोनिन फूड्स रोजाना 1 जरूर खाएं, तनाव से रहेंगे हमेशा दूर: Serotonin Foods
Serotonin Rich Food

Serotonin Foods: अगर आप भी बेवजह की उदासी, तनाव, मूड स्विंग्स या चिड़चिड़ापन से टंग आ चुके हैं, तो इसके लिए आपको अब तक मेडिटेशन से लेकर हॉबीज तक की सलाह मिल चुकी होगी। हालांकि कई मामलों में ये उपाय कारगर हो सकते हैं, लेकिन कभी कभी ये फेल भी हो जाते हैं। अक्सर तनाव और मूड स्विंग्स जैसी स्थिति सेरोटोनिन की कमी की तरफ भी इशारा करती है। जिसके लिए ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं होती। अगर आप अपनी डाइट में सेरोटोनिन से भरपूर फूड्स को शामिल करेंगे तो इस समस्या से निजात पा सकते हैं। 

एक्सपर्ट्स के मुताबिक सेरोटोनिन एक ऐसा हार्मोन होता है जो हमारे मूड को कंट्रोल करता है। साथ ही हमें अच्छी और बेहतर नींद भी देता है। काफी फूड्स ऐसे होते हैं, जिनमें एमिनो एसिड ट्राइप्टोफान मौजूद होता है। जिससे शरीर में सेरोटोनिन के लेवल लो बूस्ट करने में मदद मिलती है। क्योंकि सेरोटोनिन बनाने का काम ट्राइप्टोफान ही करता है। आज हम आपको कुछ ऐसे सेरोटोनिन फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जिसे आपकी साडी समस्याओं का हल हो सकता है।

यह भी देखे-कंधे में दर्द को दूर करने के लिए करें ये 6 योगासन

Serotonin Foods: अनानास

Serotonin Foods
Pineapple contains tryptophan to increase serotonin

दिमाग में सेरोटोनिन को बढ़ाने के लिए ट्राइप्टोफान होता है। इसके अलावा अनानास में प्रोटीन ब्रोमेलन भी भरपूर मात्रा में होता है। इसे एक अच्छा प्रोटीन माना जाता है। जिसमें एंटी-इम्फलेमेटरी के गुण मौजूद होते हैं।

दूध

 serotonin Foods List
Milk rich in tryptophan also contains the amino acid

ट्रिप्टोफैन से भरपूर दूध में एमिनो एसिड भी होता है। जो सेरोटोनिन को बनाने का काम करता है। इससे नींद में सुधार होता है और मूड स्विंग्स भी कंट्रोल करने का अहम किरदार निभाता है। ट्रिप्टोफैन उन लोगों के लिए ज्यादा अच्छा होता है, जो लैक्टोज को सही ढंग से डायजेस्ट नहीं कर पाते।

केला

Serotonin Foods-Banana
Bananas contain an amino acid called tryptophan

ट्रिप्टोफैन नामक अमीनो एसिड केले में होता है। शरीर को 5-HTP को बनाने के लिए ट्रिप्टोफैन की जरूरत पड़ती है। ये एक तरीके का यौगिक सेरोटोनिन और मेलाटोनिन होता है। इससे मूड न्यूरोट्रांसमीटर का उत्पादन होता है।

सोया से बनी चीजें

Serotonin
Soya products are rich in tryptophan

सोया से बनी चीजों में भरपूर मात्रा में ट्रिप्टोफैन होता है। ऐसे में आप टोफू का सेवन भी कर सकते हैं। जिसमें इन सभी के गुण होते। इसके आलावा सालों से सोयामिल्क भी काफी लोकप्रिय है। वेजीटेरियन लोगों के लिए सोया से बनी चीजों का सेवन करने सेरोटोनिन की कमी को पूरा करना का अच्छा तरीका है।

बादाम

Almonds
Almonds are rich in folate and magnesium

बादाम में फोलेट और मैग्नीशियम के काफी सारे पोषक तत्व होते हैं। इसके साथ ही मैग्नीशियम सेरोटोनिन की कमी को पूरा करने का बढ़िया स्रोत भी है। जिससे दिमाग स्वस्थ्य और मजबूत होता है। इसके अलावा विटामिन बी 2 और ई से भरपूर बादाम इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता है।

अच्छी शरीर और अच्छे दिमागी स्वास्थ्य के लिए सेरोटोनिन का लेवल सही होना बहा जरूरी है। क्योंकि असर कुछ खास चीजों पर फर्क पड़ सकता है।

• हैप्पी और पॉजिटिव मूड होना।

• डिप्रेशन, तनाव और चिंता के लक्षणों में कमी होना।

• नींद से जुड़ी हर तरह की समस्या का दूर होना।

• चोट का जल्दी ठीक होना।

• हड्डियों में मजबूती होना।

न्यूट्रीशन एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर हम ट्रिप्टोफैन युक्त फूड्स का सेवन करें तो उसमें मौजूद अमिनो एसिड सेरोटोनिन के उत्पादन को बढ़ाने में मददगार होते हैं। इससे ना सिर्फ मूड बल्कि पूरी हेल्थ पर अच्छा असर होता है।

मेरा नाम मोनिका अग्रवाल है। मैं कंप्यूटर विषय से स्नातक हूं।अपने जीवन के अनुभवों को कलमबद्ध करने का जुनून सा है जो मेरे हौंसलों को उड़ान देता है।मैंने कुछ वर्ष पूर्व टी वी और मैग्जीन के लिए कुछ विज्ञापनों में काम किया है । मेरा एक...